Saturday, 18 July 2020

(PP) कृष्ण, महाभारत चरित्र, पौराणिक पात्र।


कृष्णलीला।

आप सब ने एक गीत जरूर सुना होगा- " मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे " 
अब आखिर किसी महिला को पनघट पर नन्दलाल क्यों छेड़ रहे हैं, और अगर उन्होने नही छेड़ा है, तो इतने सारे हिन्दु संगठन है.... किसी ने इस गीत का विरोध क्यों नही किया! विरोध करना तो दूर इसी गाने पर ये लोग नाचते भी है, इन्हे क्या खबर नही पड़ती कि गीत के बोल क्या है.

दूसरे भगवानों के साथ तो नही है कि- "मोहे पनघट पे रामचन्द्र छेड़ गयो रे...., या मोहे पनघट पे गणपति छेड़ गयो रे "

यह कोई एक मात्र गीत नही है, कई और है. जैसे-
बड़ी देर भई नन्दलाला, तेरी राह तके बृजबाला।
गोविन्दा आला रे, जरा मटकी सभांल ब्रजबाला।
राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से।
मधुबन मे जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, कभी मुस्काये, कभी छेड़े, कभी बात करे।

ये तो पहले के गीत है, अभी और भी ऐसे गीत बनेगे...
खैर पुराणो से जो रही-सही कसर थी उसे सूरदास ने पूरा किया है...
सूरदास लिखतें हैं- " मानहु सूर काढ़ि डारी है, वारि मध्य ते मीन "
अर्थात- कृष्ण के वियोग मे गोपियाँ ऐसे तड़प रही हैं, जैसे जल बिन मछली!

सूरदास की कुछ चौपाइयाँ और है..... जैसे- " बुझत स्याम कौन तू गोरी। कहां रहति काकी है बेटी देखी नहीं कहूँ ब्रज खोरी "

______________________________________________________


क्या कृष्ण यदुवंशी थे।

पुराणों मे क्षत्रियों की दो कुल (वंश) मिलते हैं, पहला सूर्यवंशी क्षत्रिय और दूसरा चन्द्रवंशी क्षत्रिय। सूर्यवंशी क्षत्रियों मे हरिश्चन्द्र, सगर, भागीरथी, मान्धाता, इक्ष्वाकु, रघु और दशरथ वगैरह आते हैं! आगे इसी वंश मे रामजी का भी जन्म हुआ था....

चन्द्रवंशी क्षत्रिय कुल मे पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, वैसे तो श्रीकृष्ण के कुल को लेकर अक्सर कई भ्रांतियाँ हैं, कोई कहता है कि कृष्ण ग्वाल (अहिर) थे तो कोई उन्हे क्षत्रिय मानता है। आज मै इस बात को स्पष्ट करने के लिये चंद्रवंशी क्षत्रियों का इतिहास शुरू से बताता हूँ ।

ब्रह्मा के पुत्र अत्रिऋषि थे, अत्रि और अनुसूइया के पुत्र चन्द्र थे और इन्ही चन्द्र से चंद्रवंशीय क्षत्रियकुल का प्रारम्भ हुआ। चन्द्र के पुत्र बुध थे, बुध के पुरूरवा, पुरूरवा के नहुष, नहुष के ययाति और ययाति के पुत्र यदु थे! इन्ही यदु के कुल मे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यदु चार भाई थे, इनके दूसरे भाई पुरू के वंश मे जनमेजय, दुष्यन्त, भरत, भीष्म, धृतराष्ट्र, पाण्डु और दुर्योधन वगैरह पैदा हुये, जो बाद मे कौरव और पाण्डव कहलाये! ये सभी चन्द्रवंशीय क्षत्रिय ही थे.

अब यदु के वंश पर भी नजर डालते हैं! यदु के पुत्र थे सहस्त्रजित, सहस्त्रजित के शतजित, शतजित के हैहय, हैहय के धर्म, धर्म के नेत्र, नेत्र के कुन्ति, कुन्ति के छः पीढ़ी बाद इसी कुल मे सहस्त्रबाहु अर्जुन पैदा हुआ! इसी अर्जुन से नफरत के कारण परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का विनाश किया था।

अब यहाँ विचार करने की बात है कि कहते हैं विष्णु ने परशुराम का अवतार लेकर यदुवंशी (हैहयवंशी) क्षत्रियों का विनाश किया और फिर बाद मे विष्णु ने इसी यदुवंश मे कृष्ण के रूप मे फिर अवतार लिया। दूसरी बात यदि यदुवंश मे ही पैदा होकर सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय था तो इस यदुवंश मे पैदा होकर कृष्ण ग्वाल (अहिर) कैसे हो गये?

खैर अब आगे इसी यदुवंश मे दर्जनों पीढ़ियों बाद वृष्णि और मधु नामक दो और प्रतापी राजा हुये! कृष्ण भी वृष्णिवंश मे ही पैदा हुये और और मधु उनके पूर्वज थे, अतः कृष्ण को "माधव" भी कहा जाता था। राजा वृष्णि के दो पुत्र थे, श्वफल्क और चित्ररथ!

श्वफल्क के वंश मे आगे चलकर आहुक हुये और आहुक के दो पुत्र थे, देवक और उग्रसेन। देवक की पुत्री देवकी थी, जो बाद मे कृष्ण की माँ हुई और उग्रसेन का पुत्र कंस था, जिसका वध कृष्ण ने ही किया था। वृष्णि के दूसरे पुत्र चित्ररथ के वंश मे आगे चलकर सूरसेन पैदा हुये और सूरसेन के पुत्र थे वासुदेव, जो श्रीकृष्ण के पिता थे।

अब इससे यह तो स्पष्ट है कि देवकी और वासुदेव दोनो ही चंद्रवंशीय क्षत्रिय थे, न कि गोप और ग्वाल। पाण्डवों की माँ कुन्ती (पृथा) भी सूरसेन की पुत्री और वासुदेव की सगी बहन थी, जिनका विवाह चंद्रवंशीय पुरू के वंशज पाण्डु से हुआ था। कृष्ण के पिता वासुदेव की कुल 24 पत्नियाँ थी, जिनमे से एक पत्नि रोहिणी से बलराम का जन्म हुआ था।

अब इस पूरे यदुकुल मे मुझे तो कहीं भी नंद ग्वाल के पूर्वज नही मिले, फिर वर्तमान के ग्वाल (अहिर) खुद को कृष्ण का वंशज मान लेते हैं? और यदि वास्तव मे आज के यादव (अहिर) कृष्ण के वंशज हैं तो ग्वाल कैसे हुये, उन्हे तो चंद्रवंशीय क्षत्रिय होना चाहिये?

नंद ग्वाल की कथा शिवपुराण मे एक जगह मिलती है, जहाँ कहा गया है कि शिव ने नंद को पूर्वजन्म मे वर दिया था कि तुम्हे अगले जन्म मे विष्णु के अवतार कृष्ण के पालन-पोषण का सौभाग्य प्राप्त होगा।

अब सवाल यह है कि यदि इसी यदुकुल मे पैदा होने वाले सहस्त्रार्जुन, भीष्म और कौरव-पाण्डव क्षत्रिय थे, तो पता नही कैसे कृष्ण को ग्वाल बना दिया गया। सच तो यही है कि कृष्ण भी चंद्रवंशीय क्षत्रिय थे, न कि आज के अहीर। चंद्रवंश मे यदु, मधु और वृष्णि जैसे प्रतापी राजा हुये थे, जिनके वंशज होने के नाते कृष्ण को यादव, माधव और वार्ष्णेय भी कहा जाता था, और इन उपनामों का 'जाति' से कोई लेना-देना नही था।

यह लेख मत्स्यपुराण अध्याय-43 से 46 तक (पहले छः चित्र), और भागवतपुराण, नवम स्कन्ध, अध्याय-18 से 23 तक (दूसरे छः चित्र) से लिया गया है। इसके अलावा महाभारत और हरिवंशपुराण मे भी यही प्रमाण मिलते हैं।

______________________________________________________



कृष्ण चरित्र।

पुराणों मे जिस महापुरुष की सर्वाधिक इज्जत उतारी गयी है वह है "श्रीकृष्ण"। पहले रासलीला की अश्लीलता से कृष्ण को बदनाम किया, फिर उनके पुत्र साम्ब से उनकी तमाम पत्नियों के सम्बन्ध बताकर उनके परिवार पर भी लांक्षन लगा दिया!

मत्स्यपुराण जहाँ स्पष्ट कहता है कि कृष्ण के पुत्र साम्ब के सम्बन्ध उनकी पत्नियों से थे, तो वही वराहपुराण अध्याय-120 मे लिखा है कि एक बार नारद कृष्ण के पास आये और बोले कि प्रभु मै आपको एकान्त मे कुछ बताना चाहता हूँ। आपके नवयुवक पुत्र साम्ब से आपकी पत्नियों को क्षोभ है, और वो उसको देखकर भी क्षुब्ध हो जाती है!

हे प्रभु! इस कारण सत्यलोक मे आपकी बड़ी निन्दा हो रही है! नारद ने यह भी कहा कि आप अगर चाहो तो साम्ब और अपनी पत्नियों को बुलाकर इसका परीक्षण भी कर लो. कृष्ण ने नारद की बात मान ली, और अपनी पत्नियों तथा साम्ब को अपने पास बुलाया! इसके बाद कृष्ण ने देखा कि उनकी पत्नियाँ उनके सामने ही साम्ब को देखकर मतवाली होने लगी! फिर क्रोध मे आकर कृष्ण ने अपने ही पुत्र साम्ब को श्राप दिया कि तू अभी रूपहीन हो जाये, तुझे कुष्ठरोग हो जाये।

यही कथा जरा विस्तार से भविष्यपुराण (हिन्दी साहित्य प्रकाशन, प्रयाग) ब्रह्मपर्व, अध्याय-73 श्लोक-8-46 मे मिलती है! एक दिन की बात है, नारद ने कृष्ण से कहा कि हे प्रभु! आपकी 16 पत्नियां आपके ही पुत्र साम्ब से प्रेम करती है। कृष्ण ने सोचा कि नारद की बात तो झूठ नही हो सकती! वैसे भी स्त्रियों का मन चपल होता ही है, अतः मुझे इसका परीक्षण करना चाहिये। 

एक दिन श्रीकृष्ण अपनी तमाम पत्नियों के साथ सरोवर मे जलक्रीडा कर रहे थे! कृष्ण ने पहले खुद भी मदिरा पिया और बाद मे अपनी पत्नियों को भी मदिरा पिलाया! इसके बाद जब स्त्रियां मद्यपान से बेसुध हो गयी, तब नारद ने साम्ब से आकर कहा- हे कुमार! तुम्हे श्रीकृष्ण बुला रहे हैं, तुम अभी सरोवर के पास जाओ। साम्ब बिना कुछ सोचे सरोवर के पास पहुँच गया, जहाँ कृष्ण और उनकी पत्नियाँ मद्यपान करके क्रीड़ा कर रही थी। साम्ब सरोवर पर पहुँचा, और रूपवान साम्ब को देखकर कृष्ण की पत्नियों की योनि तर (भीग) हो गयी, और जब वो खड़ी हुई तो उनका वीर्य (रज) स्खलित हो गया, तथा कुछ बूँदे पत्तों पर गिर पड़ी!
यह देखकर कृष्ण क्रोधित हो गये और उन्होने अपनी पत्नियों को श्राप दिया कि तुमने मुझे त्यागकर पर-पुरुष की कामना की! मै तुम सबको श्राप देता हूँ कि तुम्हे पतिलोक और स्वर्ग से भ्रष्ट होकर चोरों को अधीन रहना पड़ेगा, और वैश्यावृत्ति भी करनी पड़ेगी। कृष्ण ने साम्ब को भी कुरूप होने और कुष्ठरोगी होने का श्राप दे दिया! कृष्ण के श्राप के कारण ही जब श्रीकृष्ण स्वर्गवासी हुये, तब अर्जुन से चोरों ने लड़कर कृष्ण की पत्नियों का हरण कर लिया था!

आगे भी कृष्ण ने कहा है कि तुम लोग वैश्या बनकर जब प्रतिदिन अपने ग्राहक मे मेरा ही चिंतन करके उसे संतुष्ट करोगी, तब मरणोपरान्त तुम्हे स्वर्ग की प्राप्ति होगी!


______________________________________________________


कृष्ण और महाभारत।

पूरे महाभारत मे कृष्ण को यदुवंशी (वृष्णिवंशी) बताया गया है, और वर्तमान के यादव (अहिर) श्रीकृष्ण को अपना पूर्वज मानते है!  लेकिन महाभारत और भागवतपुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का कोई भी वंशज जीवित ही नही बचा था, फिर सवाल यह है कि किस आधार पर यादव खुद को कृष्ण का वंशज कहते हैं!
अगर महाभारत मे ये बात झूठी लिखी है तो पूर्ण महाभारत को झूठ और कृष्ण को एक कल्पना ही मानना चाहिये, और यदि महाभारत और कृष्ण को सच माना जाये तो इस घटना को भी सच ही मानना चाहिये! ऐसा तो सम्भव नही कि आधी बात सच और आधी झूठ मान लो!

महाभारत के 'स्त्रीपर्व' मे लिखा है कि अपने सौ पुत्रों के मृत्यु के बाद शोकग्रस्त होकर गांधारी ने कृष्ण को श्राप देते हुये कहा था कि- "जिस तरह तुमने कौरवों और पाण्डवों, दोनो भाइयों को आपस मे लड़वाकर उनका विनाश करवा दिया, तुम भी उसी तरह अपने सभी बन्धु-बान्धवों वध करोगे! आज जैसे भरतवंशी स्त्रियां विलाप कर रही है, वैसे ही यादवों की स्त्रियां भी विलाप करेंगी! मैने पतिसेवा से जो तप संचय किया है, उसी के प्रभाव से मै तुम्हे श्राप देती हूँ"

दूसरी घटना महाभारत के "मौसलपर्व'' की है, जब कृष्ण और जामवंती के 'साम्ब' ने स्त्री के कपड़े पहनकर और घूंघट निकालकर विश्वामित्र और कण्व जैसे ऋषियों से विनोदवश यह पूँछा कि मै गर्भवती हूँ, और हे ऋषिवर! बताओ मेरे गर्भ मे पुत्र है या पुत्री? ऋषियों ने तपोवल से सारी बातें जान ली, और साम्ब को श्राप दिया कि 'तू राज-वैभव के नशे मे चूर है, अतः हम तुझे श्राप देते हैं कि तू ऐसा मूसल जनेगी जिससे सम्पूर्ण यदुकुल का विनाश हो जायेगा'

ऋषियों का श्राप सच हुआ, और प्रभासक्षेत्र मे सारे यदुवंशी आपस मे लड़कर मर गये! आम्ब, साम्ब, बलराम, प्रधुम्न, चारुदेष्ण, अनिरुद्ध, सात्यकि, कृतवर्मा और कृष्ण के सारे पुत्र-पौत्र समेत तमाम यदुवंशी नशे मे धुत होकर खुद का विनाश कर बैठे ! अन्त मे जरा नामक बहेलिये के हाथो श्रीकृष्ण भी मृत्यु को प्राप्त हो गयी! 
यह समाचार सुनकर शोकसंतिप्त होकर वासुदेव ने भी अपने प्राण त्याग दिये तथा उनकी चारों रानियाँ देवकी, भद्रा, रोहिणी और मदिरा भी उन्ही के साथ चिता पर बैठकर सति हो गयी!

श्रीकृष्ण की भी पत्नियां रुक्मिणी, शैब्या, और जामवन्ती वगैरह ने भी पति-वियोग आत्मदाह कर लिया! द्वारिका मे अब केवल कृष्ण की सोलह हजार विधवा पत्नियाँ और अन्य यदुवंशियों की लाखों विधवाऐं ही बची थी! इन विधवा नारियों को अर्जुन कहीं सुरक्षित जगह पर पहुचाना चाहते थे, क्योंकि अब द्धारिका भी समुद्र मे डूबने वाली थी, जिसका अर्जुन को पहले से ही ज्ञान था! अर्जुन ने जैसे ही लाखों विधवाओं को द्वारिका से बाहर निकाला, वैसे ही पूरी द्वारिका नगरी समुद्र मे डूब गयी!

अब जरा यह सोचो कि यदि यदुवंश मे कोई पुरुष जीवित नही बचा तो वर्तमान मे जो खुद को कृष्ण का वंशज कहते हैं, उनकी बात सच कैसे मान ली जाये! दूसरी बात महाभारत मे एक और ऐसी घटना है जिसे लिखते हुये भी मुझे शर्मिंदगी हो रही है! असल मे इसी 'मौसलपर्व' मे लिखा है कि जब अर्जुन श्रीकृष्ण की सोलह हजार रानियां और अन्य यदुवंशियों की रानियों को लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे तभी अचानक रास्ते मे कुछ क्रूर डाकुओं ने उन सुन्दर स्त्रियों को देखकर उन पर हमला कर दिया! बेचारे अर्जुन लड़ते रहे, पर उन डाकुओं ने अर्जुन को हराकर कृष्ण की सुन्दर पत्नियों को उठाकर अपने साथ लेकर भाग गये! कृष्ण और अन्य यदुवंशियों की पत्नियां चिल्ला रही थी, पर वो निर्दयी डाकू उन्हे घसीट-घसीटकर जंगलों मे लेकर चले गये! जरा सोचो कि जो कृष्ण द्रोपदी की लाज बचाने खुद आये थे, वही अपनी पत्नियों की इज्जत नही बचा पाये, और उन डाकुओं को मै क्या कहूँ जो स्वयं भगवान की बीवियों को उठा ले गये।

______________________________________________________


महाभारत।

महाभारत के युद्ध मे एक बात सोचने वाली है कि अगर दुर्योधन के कहने पर सात महारथियों ने अभिमन्यु को घेर कर मार डाला था, तो वह बड़ा अधर्म था! फिर जब घायल कर्ण, जिसके रथ का पहिया जमीन मे धंस गया था, और वह धनुष उठाने के स्थिति मे नही था, फिर भी अर्जुन ने उसका वध किया.. क्या यह धर्म था?

चोरी का बदला चोरी कभी धर्म हो सकता है? कपट का बदला कपट कभी धर्म हो सकता है? अगर कौरव अधर्मी थे, तो पाण्डव कैसे धर्मी हो गये यह बात सोचने वाली है! हद तो तब है कि ये सारे अधर्म श्रीकृष्ण के ईशारे पर किये गये!

महाभारत के कर्णपर्व मे लिखा है कि कर्ण ने अर्जुन से निवेदन किया था कि ' हे अर्जुन! जो युद्ध से भागा हो, जिसके अस्त्र-शस्त्र गिर गये हो और जो घायल हो क्षत्रिय उस पर बाण नही चलाते, अतः तुम रूको... मै रथ का पहिया निकालकर तुमसे युद्ध करता हूँ '

ऐसी स्थित मे अर्जुन तो मान गया, पर कृष्ण ने उसे उकसाकर कर्ण का वध करवाया! कोई बतायेगा कि कृष्ण कौन से धर्म का पालन कर रहे थे? जब स्वयं इतने बड़े महापुरुष अधर्म करने के लिये अर्जुन से कह रहें थे, तो फिर कृष्ण धर्मनिष्ठ कैसे हुये!

कृष्ण तो वेदों, उपनिषदों और शास्त्रों के ज्ञाता थे!
मनुस्मृति-7/93 मे मनु ने लिखा है-
"नायुधव्यसनप्राप्तं नार्तं नातिपरिक्षतम् । न भीतं न परावृत्तं सतां धर्ममनुस्मरन् ।।"
अर्थात- जिसका आयुध टूट गया हो, शोकाकुल हो, अत्यन्त घायल हो, जो भयभीत हो, युद्ध से भागा हो, ऐसे शत्रु को शिष्ट क्षत्रिय का धर्म स्मरण कर न मारें।

क्या मनु का विधान भी कृष्ण भूल गये थे! मै सदैव कहता हूँ कि महाभारत कृष्ण की स्तुति और पाण्डवों के साथ सहानुभूति रखकर लिखी गयी पुस्तक है, अन्यथा पाण्डव तो कौरवों से भी अधिक अधर्मी थे!

_____________________________________________________


महाभरत में महिलाएं।

महिलाऐं कोई भी बात छुपाकर नही रख पाती जैसी धारणा समाज मे कहाँ से आयी? इसके लिये भी महाभारत ही जिम्मेदार है। यह वही महाभारत है जिसमे औरतों के लिये "त्रिया चरित्र" नामक अपमानजनक श्लोक भी लिखा गया है।

दरअसल जब अर्जुन ने कर्ण का वध किया तो थोड़े ही दिन बाद पाण्डवों को पता चल गया कि कर्ण उनका ही बड़ा भाई था। युधिष्ठिर को यह जानकर बहुत दुःख हुआ, और क्रोध मे आकर उन्होने अपनी माता कुन्ती को श्राप दिया कि "तुमने इतनी बड़ी बात हमसे छुपायी, जिसकी वजह से हमारे ही हाथों हमारे अग्रज मारे गये। इसलिये आज मै समस्त स्त्रियों को यह श्राप दे रहा हूँ कि आज के बाद से वे कोई भी बात गोपनीय नही रख पायेंगी"। महाभारत मे यह कथा शान्तिपर्व अध्याय-92 मे लिखी है।

वैसे यहाँ पर तथाकथित धर्मराज युधिष्ठिर पर एक सवाल और उठता है कि वे किस तरह के धर्मराज थे जो अपनी माँ की गलती के लिये समस्त नारियों को श्राप दे बैठे? क्या यही धर्म का मानक है कि एक की गलती की वजह से सभी को दण्डित करो। हांलाकि यह काम उनसे पहले परशुराम भी कर चुके थे, जो सहस्त्रार्जुन की गलती की वजह से सारे क्षत्रियों को मार रहे थे।

______________________________________________________


गांधारी के सौ पुत्र।

महाभारत के अनुसार धृतराष्ट्र की पत्नि गांधारी ने सौ पुत्रो को जन्म दिया था, जिन्हे कौरव कहा जाता है! अब सवाल यह उठता है कि क्या कोई महिला अपने जीवनकाल मे सौ बच्चो को जन्म दे सकती है?

अगर गांधारी ने प्रत्येक बच्चे नौ महीने के अन्तराल मे पैदा किये तो भी सौ पुत्र पैदा करने मे नौ सौ महीने अर्थात 75 साल लगेगे. एक महिला कम से कम 12 वर्ष की उम्र के बाद ही माँ बनने की क्षमता रखती है तो क्या गांधारी 90 वर्ष की उम्र तक बच्चे पैदा कर रही थी! यह बात ना तो तार्किक और ना ही धार्मिक तौर पर मानने योग्य है!

विज्ञान मानता है कि महिला को कम से कम 10 वर्ष की उम्र मे माहवारी शुरू होती है और 50 वर्ष तक सूख जाती है, जब महिला 18 से 35 वर्ष के मध्य होती है तो उसे 5 से 7 दिनो ऋतुकाल रहता है, पर 35 की उम्र पार होते ही 2 से 3 दिन ही रह जाता है! मतलब साफ है कि 40 की उम्र तक ही महिला के गर्भाशय मे अण्डे तैयार होते है, और इसी उम्र तक पैदा हुये बच्चे स्वस्थ और निरोग होते है.....50 वर्ष की उम्र के बाद हार्मोंस क्षीण हो जाते हैं अतः महिला बच्चो को स्तनपान कराने मे भी सक्षम नही रहती!

अब गांधारी भी एक महिला ही थी, कोई मशीन नही, जिसने अपने जीवन मे 101 बच्चो (एक पुत्री दुश्शाला) को जन्म दिया. जिसे मानना मुश्किल ही है!

महाभारत ने उसके सौ पुत्रो के जन्म की अलग ही कहानी बताई है जिसे मानना और भी मुश्किल है! महाभारत के अनुसार व्यास ने गांधारी को सौ पुत्रो का आशीर्वाद दिया था, दो वर्ष गर्भ रहने के बाद गांधारी ने एक लोहे के पिण्ड को जन्म दिया और घबराकर उसे फेकने जा रही थी! तभी व्यास जी ने आकर उसे रोका और उस पिण्ड के सौ टुकड़े करवा कर सौ मटको मे रखवा दिया....  दो वर्ष बाद उन्ही मटको मे से गांधारी के सौ पुत्र पैदा हुऐ!

इस बात पर तो कोई भी विश्वास नही करेगा, मतलब स्पष्ट है कि गांधारी के सौ पुत्रो वाली कहानी सिर्फ गढ़ी गयी है! वैसे भी द्वैपायन व्यास ने पूर्वकाल मे महाभारत मे 8 हजार श्लोक ही लिखे थे, जो आज बढ़कर लाखो हो गये है, तो सम्भव है कि ये बात भी झूठी ही हो।

वैसे जब से मैने पढ़ा है कि दुर्योधन और उसके 99 भाई मटके से पैदा हुये थे, तब से मेरा मानसिक संतुलन धर्मग्रंथों पर और भी खराब हो गया!

______________________________________________________


एकलव्य और बलराम।

यह सत्य है कि लोगो को यह तो पता है कि द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अगूँठा काट लिया था, पर यह नही पता है कि कृष्ण और बलराम ने एकलव्य को मारा था!
डायमण्ड प्रेम की हरिवंशपुराण के अनुसार कृष्ण ने एकलव्य को मार डाला था, जबकि गीताप्रेस ने थोड़ा रहम करते हुये लिखा है कि बलराम ने एकलव्य को मारकर द्वीपांतरण कर दिया था! वैसे यहाँ तक तो ठीक था, क्योंकि एकलव्य ने कृष्ण के विरुद्ध पौंड्रक का साथ दिया और युद्ध किया था, पर एकलव्य के क्रोध मे कृष्ण और बलराम ने 88 हजार निषादों को केवल इसलिये मार दिया था क्योंकि एकलव्य उनका मुखिया था! आखिर ये कैसा न्याय था श्रीकृष्ण का? मै अभी भी यही कहता हूँ कि एकलव्य के कारण कृष्ण और बलराम ने निर्दोष निषादों की हत्या की थी, जो उन्हे कम से कम मेरी नजर मे "अपूज्य" बनाने के लिये काफी है!

इसके लिए हरिवंशपुराण का अध्याय-98 से 103 तक जरूर पढ़ लें।

______________________________________________________


पांडवों के पिता।

आप लोग यह तो जानते हो कि पाण्डु की पत्नि कुंती को संतान पैदा करने के लिये नियोग करना पड़ा था!

पाँचो पांडव पाँच अलग-अलग पिता की संतान थे. युधिष्ठिर यमराज के पुत्र थे!
भीम पवनदेव के पुत्र थे! अर्जुन इन्द्र के पुत्र थे, तथा नकुल और सहदेव दोनो अश्विनी कुमारों के पुत्र थे! पर क्या आपको ये पता है कि अपने पति पाण्डु के जीते जी कुंती ने दूसरे पुरुषो से नियोग क्यो करना पड़ा?

महाभारत काल मे एक ऋषि थे जिनका नाम किंदम था! एक बार राजा पाण्डु अपनी दोनो पत्नियों कुंती और माद्री के साथ वन मे समय व्यतीत करने गये थे, तब वो ऋषि किंदम के आश्रम के पास ही ठहरे थे! किंदम ऋषि को ना जाने क्या चुल्ल मची थी कि वो अपनी पत्नि को हिरनी बना दिये और खुद हिरण बनकर एक झाड़ी मे सम्भोग कर रहे थे! उसी समय पाण्डु शिकार खेलने निकले, उन्होने सोचा कि हिरण और हिरनी का जोड़ा है. वो नही जानते थे कि ये किंदम ऋषि है! पाण्डु ने तीर मार दिया. बाण लगते ही किंदम ऋषि मनुष्य वेष मे आकर दर्द से कराहने लगे! बेचारे पाण्डु ने पास जाकर क्षमायाचना की और कहा कि मै नही जानता था कि आप हो, मैने सोचा सचमुच का हिरन है! किंदम ऋषि ने एक नही सुनी और पाण्डु को श्राप दिया कि तुमने मुझे सम्भोग करते समय मारा है, अब जब तुम भी अपनी पत्नि से सहवास करोगे तभी तुम्हारी मृत्यु हो जायेगी. दुःखी पाण्डु ने यह बात कुंती को बतायी और कहा कि अब हमारा वंश कैसे आगे बढ़ेगा, इसी वंश को बढ़ाने के लिये ही कुंती ने नियोग किया था! परन्तु यह बात माद्री को पता नही थी, और उसने एक दिन पाण्डु को मैथुन के लिये विवश किया जिससे पाण्डु की मृत्यु हो गयी।

इस कहानी के बाद दो सवाल उठते है. पहला जब कुंती का कोई भी पुत्र पाण्डु ने पैदा नही किया था तो वो पाण्डव क्यो कहलाये! दूसरा किंदम ऋषि जब हिरण के वेष मे मैथुन कर रहे थे तो अगर उसी समय उन पर शेर हमला करके मार देता तो वो क्या करते. जब पाण्डु मनुष्य होकर उन्हे नही पहचान पाये तो जंगल का शेर भला क्या पहचान पाता.

______________________________________________________


गणेश।

गणेश एक काल्पनिक चित्रण के अलावा और कुछ नही है.  पुराणों मे गणेश को लेकर अलग-अलग कथाऐं हैं।

सबसे पहली कथा शिवपुराण रुद्रसंहिता चतुर्थखण्ड अध्याय-3 मे लिखी है। कथानुसार एक बार जब पार्वती स्नान कर रही थी तो उन्होने एक पुत्र की कामना करके अपने शरीर के मैल से एक चेतन पुरुष का निर्माण किया और उसे अपनी पहरेदारी के लिये गुफा के मुहाने पर खड़ा कर दिया। थोड़े समय बाद जब शिवजी कहीं से घूमकर वापस आये और गुफा मे जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े बालक ने उन्हे रोक दिया। इसके बाद शिव और गणेश मे भयंकर युद्ध हुआ, तथा क्रोध मे आकर शिव ने गणेश का सिर काट दिया। जब पार्वती को अपने पुत्र के सिर कटने की घटना पता चली तो उन्होने क्रोध मे आकर सृष्टि के विनाश करने का निर्णय लिया, और फिर पार्वती को शान्त करने के लिये शिवजी ने एक हाथी के बच्चे का सिर काटकर बालक के धड़ से जोड़ दिया। और इस तरह से गणेश का वर्तमान रूप सामने आया। 

गणेश से जुड़ी दूसरी कथा वराहपुराण अध्याय-23 मे आती है. एक बार ब्रह्मा समेत समस्त देवता किसी विषय पर सलाह लेने के लिये शिव के पास आये! उन देवताओं की किसी बात पर शिव को हंसी आ गयी और उनकी हंसी से एक मनोहर बालक का जन्म हो गया! वह बालक इतना सुन्दर था कि उस बालक की सुन्दरता देखकर पार्वती उस पर मोहित हो गयी, और एकटक उसे निहारने लगी! शिव को लगा कि मुझसे ही जन्मा बालक इतना आकर्षक है कि मेरी पत्नि उस पर मोहित हो गयी है! शिव ने सोचा "स्त्री स्वाभाव चंचल होता ही है, और मेरी पत्नि भी लोकलाज त्याग कर इस पर मुग्ध हो गयी है"। बस शिव को बड़ा क्रोध आया और उन्होने उस बालक को श्राप दिया कि- "हे कुमार! तुम्हारा मुख हाथी के मुख जैसा हो जाये और पेट भी लम्बा हो जाये"। शिव के श्राप से बालक गजमुख हो गया, और बाद मे यही बालक गणेश हुये।

गणेश से जुड़ी तीसरी कथा ब्रह्मवैवर्तपुराण गणपतिखण्ड-12 मे आती है। एक बार शनिदेव की पत्नि ने उन्हे अपने साथ सहवास करने के लिये कहा, पर शनिदेव ने उसकी इच्छापूर्ति न की, अतः उनकी पत्नि ने उन्हे श्राप दिया कि "आज के बाद तुम जिसकी तरफ भी देखोगे, वह जलकर भस्म हो जायेगा"।  इसी श्राप के दुःख से द्रवित होकर शनिदेव कैलास पर आये! कैलास पर पार्वती अपने पुत्र गणेश को गोद मे लेकर लाड-प्यार कर रही थी! पार्वती ने जब शनिदेव को उदास देखा तो उनसे उदासी का कारण पूँछा। शनिदेव ने सारी कथा पार्वती को बता दी और कहा कि हे माते! इसी श्राप के कारण मुझे अन्य देवता अक्सर बहुत चिढ़ाते हैं कि तुम्हारी नजर जहाँ पड़ती है, वहाँ सब अमंगल ही होता है! पार्वती ने शनिदेव का विषाद सुना और उनसे कहा कि ऐसा कुछ नही होगा, हे शनैश्चर! आप मेरी (पार्वती) और मेरे पुत्र गणेश की तरफ देखो! पार्वती के कहने पर शनिदेव ने जैसे ही गणेश को देखा, उनकी तीक्ष्ण नजरों से गणेश का सिर कटकर गोलोक (कृष्ण का धाम) मे जा गिरा, और धड़ लहुलुहान होकर वहीं तड़पने लगा! यह देखकर पार्वती सीना पीटकर रोने लगी। तब विष्णु ने सोचा कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाये अतः वे गरुण पर सवार होकर एक वन मे गये और आनन-फानन मे एक हथिनी के बच्चे का सिर सुदर्शन से काट लाये तथा उसी सिर को गणेश के धड़ से जोड़ दिया, और उन्हे जीवित कर दिया।

गणेश की चौथी कथा पद्मपुराण सृष्टिखण्ड अध्याय-34 मे लिखी है! इस कथा के अनुसार एक बार पार्वती ने अपने शरीर मे लगे उबटन से एक पुरुष की आकृति बनायी और उसका मुँह हाथी के मुख के समान ही बनाया। बाद मे पार्वती ने इस बालक को पुत्र कहकर पुकारा, और यही बालक आगे चलकर सब देवों के पूज्य गणेश हुये।

शिवपुराण जहाँ कहता हैं कि शिव ने बालक का सिर काटकर उसे हाथी का सिर चिपका दिया तो वाराहपुराण कहता है कि शिव ने सिर काटा नही बल्कि श्राप देकर गजमुख कर दिया। ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार शनिदेव के दृष्टिपात से सिर कट गया और विष्णु ने हाथी का सिर जोड़ दिया, और सबसे अधिक गजब तो पद्मपुराण ने किया! इस पुराण ने तो बताया कि पार्वती ने हाथी के मुख जैसा ही पुत्र बनाया था।

______________________________________________________


शिवलिंग।

शिवजी की पूजा लिंग रूप मे क्यों होती है, इसके बारे मे लिंगपुराण (डायमण्ड प्रेस) मे दो कथाऐं आती है-

पहली कथा के अनुसार एक बार भृगुऋषि त्रिदेवों की परीक्षा लेने के लिये निकले, और वो जब शिव के पास पहुँचे तो उस समय भोलेनाथ देवी पार्वती के साथ शयनकक्ष मे थे! भृगु ने उनसे मिलना चाहा, पर द्वारपालों ने रोक दिया. भृगु ने कुछ देर तक प्रतीक्षा की, और फिर क्रुद्ध होकर अन्दर शयनकक्ष मे चले गये! उन्होने शयनकक्ष मे देखा कि शिव पार्वती के साथ विहार कर रहे थे! क्रोधित होकर भृगु ने शिव को श्राप दिया कि मै तुम्हारे द्वार पर कब से प्रतीक्षारत हूँ, और तुम यहाँ मौजमस्ती कर रहे हो, इसीलिये मै तुम्हे श्राप देता हूँ कि आज के बाद तुम्हारी पूजा लिंगरूप मे और पार्वती की पूजा योनिरूप मे होगी।

दूसरी कथा के अनुसार एक बार शिव दारुकवन मे नग्न खड़े थे, और कुछ ऋषियों की पत्नियों ने उन्हे उसी नग्नावस्था मे देख लिया! ऋषि-पत्नियाँ शिव के लावण्य पर मोहित हो गयी और आकर उनसे लिपट गयी! थोड़ी ही देर मे उन औरतों के पति ऋषिगण भी वहाँ आ गये और शिव को नग्न देखकर उनका क्रोध सातवें आसमान पर पहुँच गया! उन्होने शिव को श्राप दिया कि हे अघोरी-रूपी शिव! तुम नग्न होकर धर्म का लोप कर रहे हो, इसलिये हम तुम्हे श्राप देते हैं कि तुम्हारा लिंग अभी कटकर भूमि पर गिर जाये। श्राप देते ही शिव का लिंग कटकर भूमि पर गिर गया, और उसमे से अग्नि प्रज्वलित होने लगी! अब वह लिंग जहाँ भी जाता, वहाँ सब कुछ जलकर भस्म हो जाता था। ऐसी स्थिति देखकर देवतागण घबरा गये और इसके निवारण का उपाय पूँछने ब्रह्माजी के पास आये! ब्रह्मा ने कहा कि शिवलिंग अमोघ है और इसे केवल माता पार्वती ही शान्त कर सकती है. अब सारे देवताओं ने पार्वती की शरण ली, और उनसे प्रार्थना किया कि माते शिवलिंग को शान्त करके संसार की रक्षा करो! तब पार्वती वहाँ पहुँची, जहाँ वह लिंग दहक रहा था, उन्होने शिवलिंग को अपनी योनि मे धारण करके उसे शान्त किया! तभी से योनि और लिंग पूजा शुरू हुई! इसका एक श्लोक भी हैं-
"भगस्य हृदयं लिंग, लिंगस्य हृदयं भगः। तस्मै ते भगलिंगाय, उमारुद्राव्यै नमः।।"

पण्डित बाबूराम उपाध्याय अनुवादक भविष्यपुराणम् (हिन्दी साहित्य प्रकाशन, प्रयाग) प्रतिसर्गपर्व-3 खण्ड-4 अध्याय-17 श्लोक-67-82 तक मे एक कथा वर्णित है- "एक बार ब्रह्मा, विष्णु और शिव अत्रिऋषि की पत्नि अनुसुइया के पास गये, और उसकी सुन्दरता पर मंत्रमुग्ध होकर उससे कहने लगे हे मदभरे नेत्रों वाली सुन्दरी! तुम हमे रति प्रदान करो, अन्यथा हम यहीं तुम्हारे सामने अपने प्राण त्याग देंगे! पतिव्रता अनुसुइया ने तीनों को मना कर दिया! तब शिवजी अपना लिंग हाथ मे पकड़ लिये, और विष्णु उसमे रसवृद्धि करने लगे, तथा ब्रह्मा भी काम पीड़ित होकर अनुसुइया पर टूट पड़े। जब तीनो जबरन अनुसुइया को मैथुनार्थ पकड़ने लगे तब उसने तीनों को श्राप दिया कि तुम तीनों ने मेरा पतिव्रत् धर्म भंग करने की चेष्टा की है, इसलिये महादेव का लिंग, विष्णु के चरण और ब्रह्मा के सिर हमेशा उपहास का कारण बनेगे! और तुम तीनों ने मेरे ऊपर कुदृष्टि डाली है, अतः तुम तीनों ही मेरे पुत्र बनोगे! अनुसुइया के श्राप से शिव के लिंग की पूजा होती है, और उसका उपहास भी होता है! बाद मे शिव ने दुर्वासा, विष्णु ने दत्तात्रेय और ब्रह्मा के चन्द्र के रूप मे अनुसुइया के गर्भ से जन्म भी लिया।"

शायद इसी अश्लीलता की वजह से दयानन्द सरस्वती पूरे देश मे घूमकर इन पुराणों का विरोध करते थे, पर पौराणिक-पंडों ने उनकी एक न सुनी।

______________________________________________________


दुर्गा आखिर कौन थी?

पुराणों के अध्ययन से पता चलता है कि महिषासुर के पास न तो कोई चमात्कारी वरदान था और न ही कोई विलक्षण शक्ति, फिर आखिर उसे विष्णु या शिव ने क्यों नही मार दिया? एक महिला दुर्गा ही क्यों उसे मारती है?

मार्कण्डेयपुराण शाक्त-सम्प्रदाय का मुख्य पुराण है! इसी पुराण से दुर्गा-सप्तशती लिखी गयी है! पिछले एक सप्ताह से मै दुर्गा के बारे मे खोजते-खोजते इसी पुराण तक पहुँचा! इस पुराण के देवी माहत्म्य द्वितीयोऽध्याय मे दुर्गा की उत्पत्ति की कथा है! वैसे तो यह कथा भी पूर्णतः काल्पनिक ही है, फिर भी मै आप लोगों को बता देता हूँ। कथानुसार महिषासुर ने तमाम देवताओं को हराकर स्वर्ग से बाहर खदेड़ दिया! तब सारे देवता ब्रह्मा, विष्णु और शिव के पास आये और अपना विधवा-विलाप करने लगे। फिर सभी देवताओं ने महिषासुर को मारने के लिये अपने-अपने तेज से एक देवी को प्रकट किया। शंकर के तेज से देवी का मुख, विष्णु के तेज से भुजाऐं, यम के तेज से बाल, चन्द्र के तेज से दोनो स्तन, इन्द्र के तेज से कमर, वरुण के तेज से जंघा, पृथ्वी के तेज से पुष्ठ, ब्रह्मा के तेज से चरण, सूर्य के तेज से अंगुलियाँ, कुबेर के तेज से नाक, प्रजापति के तेज से दांत, अग्नि के तेज से आँखें, और वायु के तेज से उस देवी के कान बने! यही देवी पुराणों मे 'दुर्गा' के नाम से विख्यात हुई! फिर सारे देवताओं ने उस देवी को अपने-अपने अस्त्र देकर महिषासुर से लड़ने के लिये भेजा।

अब यहाँ सवाल यह बनता है कि इतने सारे देवता थे! स्वयं सर्व-शक्तिमान शिव और विष्णु भी थे, फिर आखिर ये सब महिषासुर से लड़ने क्यों नही गये?
क्यों सबने एक महिला को भेजा? दूसरी बात जिस तरीके से दुर्गा की उत्पत्ति बतायी जा रही है यह तो पूर्णतः अवैज्ञानिक और अप्राकृतिक है।

दुर्गा महिषासुर से कैसे लड़ती है? इसी पुराण के तीसरे अध्याय मे दुर्गा और महिषासुर के युद्ध का विस्तार से वर्णन है! जब दुर्गा महिषासुर से युद्ध कर रही थी तो क्रोध मे आकर वह बार-बार मधु (मदिरा) पी रही थी, और उसको मदिरा का इतना अधिक प्रभाव हो गया था कि उनकी आँखें लाल हो गयी थी तथा बोलते समय उसकी वाणी भी लड़खड़ा रही थी। अब ये समझ मे नही आ रहा है कि मदिरा पीकर कौन सा युद्ध हो रहा था? भला युद्धक्षेत्र मे भी कोई मदिरा पीता है? 

वैसे दुर्गा यही नही रुकी, इसी अध्याय के श्लोक-38 मे दुर्गा बोलती हैं-
"गर्ज गर्ज क्षणं मूढ मधु यावत्पिबाम्यहम् । 
मया त्वयि हतेऽत्रैव गर्जिष्यन्त्याशु देवताः।।"
अर्थात- हे असुर! जब तक मै मधु पीती हूँ, तब तक तू खूब गरज ले! मेरे हाथों यही तेरी मृत्यु हो जाने पर देवता भी शीघ्र गर्जना करेंगे।

यदि महिषासुर आतातायी था तो उसे देवताओं ने क्यों नही मारा, क्यों सर्वशक्तिमान देवों के रहते हुये भी एक महिला को शस्त्र देकर उससे लड़ने भेजा गया?

______________________________________________________



दुर्गा और महिषासुर।

नवरात्रि इसीलिये मनायी जाती है क्योंकि मान्यता है कि दुर्गा ने इसी नौ दिनों मे युद्ध करके महिषासुर का वध किया था! दुर्गा का कोई अता-पता नही कि किसकी पुत्री थी, कहाँ से आयी और कहाँ चली गयी?

देवीपुराण के पाँचवें स्कन्द मे एक कथा आती है कि असुरों के राजा रम्भ को अग्निदेव ने वर दिया कि तुम्हे एक पराक्रमी पुत्र पैदा होगा! एक दिन रम्भ विचरण कर रहा था तो उसने एक जवान मदमस्त भैंस देखी, रम्भ का मन उस भैंस पर आ गया और उसने उससे सहवास किया! कालान्तर मे रम्भ के वीर्य से गर्भित होकर उसी भैंस ने महिषासुर को जन्म दिया! कुछ दिनों बाद जब वह भैंस घास चर रही थी तो अचानक एक भयंकर भैसा कही आ गया, और वह उस भैंस से मैथुन करने के लिये उसकी ओर दौड़ा.  रम्भ भी वहीं था, उसने देखा कि एक भैसा मेरी भैंस से मुँह काला करने का प्रयास कर रहा था! उसकी गैरत जाग गयी और वह भैंसे से भिड़ गया। फिर क्या था, उस भैसे की नुकीली सींगों से रम्भ मारा गया, और जब रम्भ के सेवकों ने उसके शव को चिता पर लेटाया तो उसकी बीवी पतिव्रता भैंस भी चिता पर चढ़कर रम्भ के साथ सती हो गयी। ऐसे ही पैदा हुआ पंडों का कल्पित चरित्र महिषासुर।

महिषासुर से सम्बन्धित एक दूसरी कथा वराहपुराण अध्याय-95 मे भी मिलती है, जो निम्न है- विप्रचित नामक दैत्य की एक सुन्दर कन्या थी माहिष्मती! माहिष्मती मायावी-शक्ति से वेष बदलना जानती थी! एक दिन वह अपनी सखियों के साथ घूमती हुई एक पर्वत की तराई मे आ गयी, जहाँ एक सुन्दर उपवन था और एक ऋषि (सुपार्श्व) वहीं तप कर रहे थे। माहिष्मती उस मनोहर उपवन मे रहना चाहती थी, उसने सोचा कि इस ऋषि को डराकर भगा दूँ और अपनी सखियों के साथ यहाँ कुछ दिन विहार करूँ! यही सोचकर माहिष्मती ने एक भैंस का रूप धारण किया और सुपार्श्व ऋषि को पास आकर उन्हे डराने लगी! ऋषि ने अपनी योगशक्ति से सत्य को जान लिया और माहिष्मती को श्राप दिया कि तू भैंस का रूप धारण करके मुझे डरा रही है तो जा मै तुझे श्राप देता हूँ कि तू सौ वर्षों तक इसी भैंस-रूप मे रहेगी!अब माहिष्मती भैंस बनकर नर्मदा तट पर रहने लगी! वहीं नजदीक सिन्धुद्वीप नामक एक ऋषि तप करते थे। एक दिन जब ऋषि स्नान करने के लिये नर्मदा नदी के तट पर गये तो उन्होने देखा कि वहाँ एक सुन्दर दैत्यकन्या इन्दुमती नंगी होकर स्नान कर रही थी! उसे नग्नावस्था मे देखकर ऋषि का जल मे ही वीर्यपात हो गया! माहिष्मती ने उसी जल को पी लिया, जिससे वह गर्भवती हो गयी और कुछ महीनों बाद इसी माहिष्मती भैंस ने महिषासुर को जन्म दिया!

महिषासुर की कथा केवल इन्ही दो पुराणों मे मिलती है, और दोनो के अनुसार वह भैंस के पेट से पैदा हुआ। इतिहासकारों ने भी महिषासुर पर अलग-अलग राय दी है! कोसम्बी कहते थे कि वह म्हसोबा (महोबा) का था, तो मैसूर के निवासी कहते हैं कि मैसूर का पुराना नाम ही महिष-असुर ही था! मैसूर मे महिषासुर की एक विशालकाय प्रतिमा भी है।

रही बात दुर्गा की तो उनके बारें मे भी पढ़े तो कुछ अता-पता नही चलता! एक पुराण कहता है कि दुर्गा कात्यायन ऋषि की पुत्री थी। दूसरा कहता है कि दुर्गा मणिद्वीप मे रहने वाली जगदम्बा ही थी। यही नही, कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि वह चोलवंश की राजकुमारी थी। अगर दुर्गा को जानने के लिये देवीपुराण पढ़ो तो पूरी पौराणिक-मान्यताऐं ही पलट जाती है! देवीपुराण मे लिखा है कि अब तक राम-कृष्ण समेत जितने भी अवतार हुये हैं, वह सब दुर्गा के थे, विष्णु के नही! बल्कि यह पुराण तो कहता है कि विष्णु भी दुर्गा की प्रेरणा से ही जन्मे! दुर्गा चालीसा मे भी नरसिंह अवतार दुर्गा का कहा गया है। ये निम्न चौपाई देखें-
"धरा रूप नरसिंह को अम्बा। प्रकट भई फाड़ कर खम्बा।।
रक्षा करि प्रहलाद बचायो। हिरनाकुश को स्वर्ग पठायो।।"

______________________________________________________


नरभक्षी देवी।

अगर गोहत्या करने वाला या गोमांस खाने वाला वध करने योग्य है तो नरभक्षी या मानवमांस खाने वाले के साथ क्या करना चाहिये!

श्रीमद्देवीभागवत महापुराण के पाँचवे स्कन्ध के अध्याय-28/29 (पृष्ठ-376-377) मे लिखा है कि जब देवी दुर्गा (चामुण्डा) असुरों से युद्ध कर रहीं थी तो उन्होने राक्षसों के रुधिर (खून) पिऐ और मृत असुरों के मांस तक खा डाले!

अब इन्ही देवी माँ को सनातनी सात्विक मानकर पूजते है. माला,फूल और नारियल चुनरी चढ़ाते हैं! जबकि पुराण मे साफ लिखा है कि इन्होनो मांस खाये. तो इन्हे सेब,केला और नारियल क्यों चढ़ाया जाता है?

वाह भाई सनातनियों गोमांस खाने वाले को जान से मार रहे हो, और मानवमांस खाने वाले को धूप-दीप से पूज रहे हो. इन्ही देवी के नाम पर नौ दिन व्रत करते हो!

मेरे इस प्रमाण को कोई इनकार भी नही सकता, क्योकि इस पुराण को नकारने से देवी दुर्गा का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा, जो भी इस पुराण को नही मानता उसे देवी दुर्गा को भी नही मानना चाहिऐ. देवी दुर्गा का किरदार इसी पुराण की देन है!

______________________________________________________



गयासुर और राजा बलि।

हिन्दुओं मे एक मान्यता है कि यदि वो अपने पितरो का श्राद्ध 'गया' मे जाकर करेंगे तो उनकी आत्मा को "मोक्ष" प्राप्त होगा! ऐसा मानना है कि कोई कितना भी पापी क्यों न हो, सुवर्णचोर हो, गुरूपत्नि गमन का दोषी हो, या ब्रह्म-हत्यारा ही हो... यदि उसका श्राद्ध गया मे किया गया तो भगवान गदाधर (विष्णु) के प्रभाव से वह भोक्षगामी बन जाता है! यही वजह है कि गया एक बड़ा तीर्थ बन गया है और लाखों लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने गया जाते हैं!

गया मे एक श्राद्ध (पिण्ड-दान) के समय एक श्लोक का जाप किया जाता है, जो निम्न है- "एष पिण्डो मया दत्तस्तव हस्ते जनार्दन। परलोकं गते मोक्षमक्षरूयमु पतिष्ठताम्‌।।" अर्थात- हे जनार्दन! भगवान्‌ विष्णु! मैंने आपके हाथ में यह पिण्ड प्रदान किया है। अतः परलोक में पहुंचने पर मुझे मोक्ष प्राप्त हो।  और मानना है कि ऐसा करने से मनुष्य पितृगणो के साथ स्वयं भी ब्रह्मलोक प्राप्त करता हैं!

यहाँ सोचना यह है कि गया मे ऐसा क्या है जो मृतात्मा को सीधा मोक्ष दे देती है! इसके पीछे भी एक कहानी गढ़ी गयी है जो विस्तार से "वायुपुराण" मे लिखी गयी है! इसी कथा का कुछ अंश "अग्निपुराण" के 114वें अध्याय (गया माहात्म्य) मे मिलता है.

प्राचीनकाल मे एक 'गयासुर' नामक असुर था, वह बड़ा धर्मनिष्ठ और तपस्वी था! उसने तप से अपने शरीर को त्रिदेवों की तरह पवित्र बना लिया था! उसका तपस्वी शरीर इतना पवित्र हो गया था कि जिस तरह प्राणी ईश्वर के दर्शन करने से मोक्ष को प्राप्त करते है, उसी तरह गयासुर के दर्शन-मात्र से वह वैकुण्ठ प्राप्त करने लगे!

अब तो सारे देवता परेशान हो गये और विष्णु के पास जाकर बोले कि- हे हरि! गयासुर अपने तप और आपके आशिर्वाद से पृथ्वी पर मौजूद सभी तीर्थों से पवित्र हो गया है, अतः महापातकी इंसान भी उसका दर्शन करके सीधा आपके धाम वैकुण्ठ आने लगे है!  हे नारायण! इससे तो सारी धरती के प्राणी वैकुण्ठ-वासी हो जायेगे, फिर यदि पापी लोग भी इसके दर्शन से वैकुण्ठ प्राप्त करेंगे, तो जो महात्मा पुण्य--कर्म करते हैं उनको बड़ी ग्लानि होगी। देवताओं ने विष्णु से कहा कि प्रभु आप इसका कुछ उपाय करो. तब विष्णु ने ब्रह्माजी को एक योजना बतायी, और उस योजना के अनुसार ब्रह्मा गयासुर के पास गये और बोले- हे असुरराज! हम सारे देवगण धरती पर एक यज्ञ करना चाहते हैं, आप इस समय इस क्षेत्र के राजा हो, अतः हम आपके पास यज्ञहेतु पवित्र स्थान मांगने आये हैं! गयासुर ने कृतज्ञता से कहा कि हे पितामह् आपको जो स्थान पवित्र लगे आप मांग लो, मै आपको वह स्थान देने का वचन देता हूँ! तब ब्रह्मा ने कहा कि हे गयासुर! इस समय धरती पर सबसे पवित्र तुम्हारा शरीर ही है, अतः तुम अपने वचनानुसार इसे हमे दान दे दो, हम इसी पर यज्ञ करेंगे. गयासुर समझ गया कि उससे छल किया गया है, पर अब वह देवताओं के षणयन्त्र मे फंस चुका था, अतः असुर होते हुये भी उसने अपने वचन का पालन किया और अपना शरीर देवों को सौंप दिया! इसके बाद गयासुर भूमि पर लेट गया, और उसका शरीर जितने विस्तार मे फैला उसी को गया तीर्थ माना जाता है! फिर देवों ने उसके शरीर पर यज्ञ किया! यज्ञ की ज्वाला से गयासुर तड़पने लगा, तब देवताओं ने एक बड़ी सी शिला (पत्थर) लाकर उसके ऊपर रख दिया और सारे देवता उसी पर बैठ गये. और तो और स्वयं विष्णु भी गदाधर स्वरूप मे उसी शिला पर आरूढ़ हो गये, तथा इस तरह से देवताओं ने एक असुर का छल से विनाश कर दिया।

चूँकि पौराणिकों का मानना है कि गयासुर के पास ब्रह्मा, विष्णु सहित सारे देवता एकत्र हुये थे, अतः यह भूमि बहुत पवित्र है! जो यहाँ अपने पितरों का श्राद्ध करेगा, उसके पितृ तमाम पापकर्मों से च्युत होकर सीधा वैकुण्ठ चले जायेगे! वैसे यह बड़ा अजीब लगता है कि असुर जब अधर्मी होते थे तब भी देवता छल से उन्हे मार देते थे, और जब वो धर्मनिष्ठ होते थे तब भी इनके छल का शिकार हो जाते थे! गयासुर और राजा बलि इस छल-कपट के सबसे बड़े उदाहरण है!

______________________________________________________


दक्ष प्रजापति कौन था।

कुम्हार प्रजापति नही होते है! दक्ष को प्रजापति इसलिये कहा जाता था क्योंकि वे राजा (प्रजा के पति) थे, न कि कुम्हार। शायद कुम्हार एक कारोबारी जाति थी, जो वैदिककाल मे सम्भवतः वैश्यवर्ण मे आते होंगे। दक्ष प्रजापति काल्पनिक है क्योंकि तमाम पुराणों मे उसकी कोई ठोस जानकारी नही है।

शिवपुराण, स्कन्दपुराण और लिंगपुराण के अनुसार ब्रह्मा ने दक्ष को अपने मन से पैदा किया, इसलिये दक्ष को ब्रह्मा का 'मानसपुत्र' भी कहा जाता है।

महाभारत आदिपर्व अध्याय -19 (चित्र-1) के अनुसार ब्रह्मा ने दक्ष को अपने दाहिने अँगूठे से पैदा किया!

वायुपुराण अध्याय-63 (चित्र-2-4) के अनुसार एक बार दसों प्रचेताओं ने मिलकर तप किया, और उनके तप के प्रभाव से वायु ने पृथ्वी के सारे पेड़ों को उखाड़कर सुखा दिया तथा अग्नि ने उन्हे जला दिया। अब पृथ्वी पर थोड़े-बहुत पेड़ ही बचे थे, अतः राजा सोम ने प्रचेताओं के पास जाकर कहा कि पृथ्वी पर बचे शेष पेड़ों की रक्षा के लिये आप लोग वायु और अग्नि को शान्त कर दो! बदले मे राजा सोम ने 'मारिषा' नाम की एक कन्या प्रचेताओं को सौंप दी। फिर दसों प्रचेताओं ने मिलकर मारिषा से गर्भाधान किया, जिससे राजा दक्ष प्रजापति पैदा हुये।

अब वायुपुराण के अनुसार दक्ष एक माँ और दस बाप की संतान थे। यदि हम कुम्हार राजा दक्ष के वंशज होते तो क्या कुम्हारों को तुलसीदास 'रामचरित मानस' मे "वर्णाधम" कहकर गाली देते।

______________________________________________________


पवनदेवता।

पवन देवता का नाम तो सभी जानते होंगे, ये महाबली हनुमान के पिता भी थे और यज्ञादि अनुष्ठानों मे मंत्रों द्वारा पुरोहित जी इनका आह्वान भी करते हैं।कहने को तो पवनदेव को देवता होने की उपाधि प्राप्त है, पर इनके कर्म देवों वाले तो बिल्कुल नही थे। इन्होने पहले अपनी काम-पिपासावश अंजना को सम्मोहित करके उससे मैथुन किया और हनुमान को पैदा किया। 
(पवनदेव ने किस निर्लज्जता से अंजना को बहलाकर उसके साथ समागम किया यह जानने के लिये रामायण किष्किंधाकाण्ड सर्ग-66 को पढ़े।)

इन्ही कामपिपासु पवन देवता की एक और कथा रामायण बालकाण्ड सर्ग-32 (चित्र-3,4) मे मिलती है। कथानुसार, पूर्वकाल मे एक कुशनाभ नामक राजा थे, जिनकी पत्नि घृताची नामक अप्सरा थी। कुशनाभ ने घृताची अप्सरा से सौ सुन्दर पुत्रियों को जन्म दिया था। जब कुशनाभ की पुत्रियाँ जवान हुई तो एक दिन वे वाटिका मे खेल रहीं थी! अचानक पवनदेव की नजर कुशनाभ की पुत्रियों पर पड़ी और वे उनकी सुन्दरता देखकर कामाग्नि मे जलने लगे। पवनदेव से रहा न गया और वे कुशनाभ की पुत्रियों के पास आकर कहने लगे कि "हे देवियों! मै आपके सामने प्रेम-प्रस्ताव रखता हूँ, आप लोग मेरी पत्नियाँ बन जाओ।"

यही नही, पवनदेव ने कुशनाभ की पुत्रियों को फुसलाने के लिये यह भी कहा कि "मानव-शरीर की जवानी कभी स्थिर नही रहती, वह समय के साथ ढ़ल जाती है, यदि तुम लोग मानवीय-भाव का त्याग करके मुझे अंगीकार करोगी तो मेरे साथ सम्बन्ध हो जाने से तुम लोग अक्षय-यौवन को प्राप्त करोगी और दीर्घायु होकर अमर हो जाओगी।"

कुशनाभ की पुत्रियाँ मर्यादा को जानती थी और वे सब अपने पिता की आज्ञाकारी थी, अतः उन्होने पवनदेव के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और उन्होने पवनदेव से कहा कि "हे दुर्मते! वह समय कभी न आये जब हम अपने सत्यवादी पिता की अवहेलना करके कामवश स्वयं ही अपना वर ढ़ूढ़ने लगे। हम लोगों पर हमारे महान पिताजी का प्रभुत्व है, वही हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ देवता हैं और पिताजी हमारा हाथ जिसके हाथ मे दे देंगे, वही हमारा पति होगा"

पवनदेवता उन लड़कियों की बात सुनकर समझ गये कि यहाँ दाल नही गलने वाली, साथ ही उनके सारे प्रलोभन भी विफल हो चुके थे। पवनदेव ने जब समझ लिया कि ये सुन्दरियाँ हाथ से फिसल चुकी है, तब उनकी हालत पागलों जैसी हो गयी, और उन्होने क्रोध मे आकर उन सभी राजकन्याओं के शरीर मे प्रविष्ट होकर उनके उनके अंगों को मोड़कर टेढ़ा कर दिया! ऐसा करने से वे सुन्दर राजकन्याऐं कुबड़ी हो गयी।

सोचो, एक कामी, हवसी की बात न मानने पर उस स्त्री-लम्पट ने उन लड़कियों की क्या हालत कर दी! सवाल यह है कि क्या यही देवत्व है? ऐसा नीचकर्म तो कभी असुर भी नही करते होंगे, लेकिन चूँकि ये देवता हैं इसलिये इनके कुकर्मों की पर्दापोशी की जाती है।

______________________________________________________


अश्वनीकुमार।

वेदों मे दो देवताओं का वर्णन मिलता है जिन्हे 'अश्विनीकुमार' कहा जाता है!
यह वही अश्विनीकुमार है जिन्होने पाण्डु की दूसरी पत्नि माद्री से 'नियोग' करके "नकुल और सहदेव" को पैदा किया था! ये अश्विनीकुमार पुराणों मे सूर्य के पुत्र माने गये हैं, पर इनके जन्म की कथा भी बड़ी रोचक है!

"ब्रह्मपुराण" हिन्दूधर्म का प्रथम पुराण है, जो सबसे पहले लिखा गया और जिसे सारे पुराणों से अधिक प्रमाणिक माना जा सकता है! इसी ब्रह्मपुराण के "गारुड़तीर्थ और गोवर्धनतीर्थ की महिमा" अध्याय मे एक कथा आती है....
सूर्यदेव की पत्नि का नाम ऊषा था, ऊषा बहुत सुन्दर और पतिव्रता थी तथा सूर्य से उसने दो पुत्र मनु और यम को जन्म दिया था, इसके अलावा उनकी एक पुत्री यमुना भी थी!

ऊषा यूँ तो सूर्यदेव से बहुत प्रेम करती थी, पर कई बार उससे सूर्य का तीव्र ताप सहन नही होता था! वह चाहती थी कि कुछ दिनों के लिये सूर्य से दूर कही शीतल जगह पर विश्राम करने चली जाये, पर उसे यह भी मालुम था कि सूर्य उसके बिना रह नही पायेगे, और व्याकुल होकर खोजने लगेगे।

एक दिन ऊषा ने एक उपाय निकाला, उसने अपने ही जैसी एक दूसरी महिला "छाया" को अपनी माया से बनाया और उसे समझाया कि तुम मेरी जगह सूर्य की प्रेयसी बनकर रहो, तथा मेरी आज्ञा से मेरे पति (सूर्य) की सेवा और मेरे बच्चों का पालन करो, और हाँ... यह भेद किसी से प्रकट मत करना!  छाया को ऐसा आदेश देकर, उसे अपने ही कक्ष मे छोड़कर ऊषा सूर्य से दूर चली गयी! उसने सोचा कि सूर्य छाया को देखकर उसे ही समझेगे और ढ़ूढ़ेगे नही!

शाम को जब सूर्यदेव भ्रमण से वापस आये तो वो न जाने कैसे छाया को देखकर यह पहचान लिया कि यह मेरी पत्नि ऊषा नही है, अतः वो व्यग्र होकर ऊषा को खोजने लगे! इधर ऊषा उत्तरकुरू नामक स्थान पर आयी और "घोड़ी" का रूप बनाकर तप करने लगी! सूर्यदेव ऊषा को खोजते हुये उसी स्थान पर पहुँचे, और घोड़ी बनी ऊषा को देखकर पहचान गये तथा खुद भी घोड़ा बनकर उसके पास गये! ऊषा घोड़े को देखकर उसकी नियत भांप गयी, और पर-पुरुष की आशंका से वह भागकर गौतमी नदी के तट पर आ गयी! सूर्यदेव घोड़ा बनकर उसका पीछा करते हुये वहाँ भी पहुँच गये, और तब उन्होने घोड़ीरूपी ऊषा को बताया कि मै तुम्हारा पति सूर्य हूँ! इसके बाद घोड़ीरूपी ऊषा ने घोड़ारूपी सूर्य से समागम किया तथा उसी के परिणाम-स्वरूप दोनो अश्विनीकुमारों का जन्म हुआ!

अब जरा सोचना कि घोड़ी बनी ऊषा मनुष्य जैसे पुत्रों को जन्म कैसे दे सकती है?
दूसरी बात क्या जानवर-योनि मे देवों को सहवास करने मे अधिक आनन्द आता था, जो वो ऐसा प्रयोग करते थे? तीसरी बात यदि वो ऐसा करते ही थे तो पौराणिक-लेखकों को क्या जरूरत थी इसे लिखने की?

______________________________________________________


सूर्य और कुंती 

महाभारत/वनपर्व के अनुसार कुंती ने अपने बचपन मे किसी ऋषि की सेवा की थी और ऋषि ने खुश होकर उसे वर दिया था कि वो जब चाहे पाँच देवताओं को बुला सकती है! एक दिन कुंती एकांत मे बैठी थी, और उसने कौतुहलवश सूर्य वाला मंत्र पढ़ दिया.  फिर क्या था, अचानक सूर्यदेव आ टपके! कुंती घबरा गयी और बोली कि "हे देव आप जहाँ से आये हो, वही लौट जाओ"। कुंती उस समय नवयुवती थी और बेहद खूबसूरत भी.  कुंती को देखकर सूर्य की लार टपकने लगी! सूर्य बोले कि हम देवता एक बार आने के बाद बिना कुछ दिये वापस नही जाते। कुंती ने कहा कि मुझे आपसे कुछ नही चाहिऐ......

अब जरा देखो कि सूर्य किस तरह कुंती को सहवास करने के लिऐ फुसला रहे है!
सूर्य बोले "हे देवी मै अखण्ड तेजस्वी हूँ, मै तुम्हे अपने जैसा ही उत्तम पुत्र दूँगा, बस तुम अपना शरीर मुझे सौंप दो"। कुंती ने कहा कि मै अविवाहित हूँ, मेरे शरीर पर अभी मेरे माता-पिता का अधिकार है, आप अनुचित बात मत करो और वापस चले जाओ! सूर्य को लगा कि सुन्दरी हाथ से निकल जायेगी फिर से सूर्य ने आखिरी प्रयास किया! सूर्य ने कहा- "हे देवी मुझसे जन्मा पुत्र अतिबलशाली और सुन्दर होगा, मेरी माँ अदिति ने मुझे अमोघ कवच और कुंडल दिया है जो मै उस पुत्र को दे दूँगा, तुम लोक-लज्जा की चिन्ता त्यागकर मेरे साथ समागम करो"। आखिरकार कुंती झांसे मे आ ही गयी और बोली कि अगर आप कवच-कुंडल मेरे पुत्र को देने का वचन देते हो तो मै आपके साथ प्रेमपूर्वक सहवास करूँगी!

इस वृत्तांत को पढ़ने के बाद कहीं से भी सूर्य पूज्यनीय या देवतुल्य लग रहे है, जो काम पिपाशा को शान्त करने के लिऐ एक कुवाँरी और नासमझ लड़की को सम्भोग करने के लिऐ बरगला रहे है! इन्होने उसे कुवाँरी माँ बनाकर छोड़ दिया, और बेचारा कर्ण पूरी जिन्दगी इन्ही की वजह से अपमानित होता रहा! आज भी बहुत सारी औरते सूर्य को जल चढ़ाती है और अर्ध्य देती हैं, अगर ये फिर किसी के ऊपर खुश होकर प्रकट हुऐ तो बिना कुछ दिऐ वापस नही जाते!

______________________________________________________


ब्रह्मा का जन्म।

मनुस्मृति मे लिखा है कि ब्रह्मा का जन्म एक अण्डे से हुआ! वर्षों तक ब्रह्माजी अण्डे मे रहे, फिर अण्डे को फोड़कर बाहर आये।

मनुस्मृति का यह श्लोक देखो-
"यत्तत्कारणमव्यक्तं नित्यं सदसदात्मकम् ।
तद्विसृष्टः स पुरुषो लोके ब्रह्मेति कथ्यते।।
तस्मिन्नण्डे स भगवानुषित्वा परिवत्सरम् ।
स्वयमेवाऽऽत्मनो ध्यानात्तदण्डमकरोद् द्विधा।।"
(मनुस्मृति-1/11-13)

अर्थात- सम्पूर्ण सृष्टि के कारण, अव्यक्त, नित्य, सत्-असत् स्वरूप से जो पुरुष उत्पन्न हुआ, उसे संसार 'ब्रह्मा' कहता है! अपने से वर्षो पर्यन्त उस अण्डे मे रहकर, ब्रह्मा ने स्वयं अपने ही ध्यान से उस अण्डे का दो खण्ड कर दिया।

अब जरा धार्मिक लोग मुझे यह बताऐं कि ब्रह्मा जिस अण्डे से पैदा हुये, उस अण्डे को किसने दिया? शिव अथवा विष्णु ने... क्योंकि लगभग तमाम पुराण यही कहते हैं कि ब्रह्मा से पहले सृष्टि मे केवल शिव और विष्णु ही थे!

______________________________________________________

No comments:

Post a Comment

पौराणिकों से 31 प्रश्न।

संसार के पौराणिक विद्वानों से 31 प्रश्न-आचार्य डॉ श्रीराम आर्य हम अपने पौराणिक विद्वानों से कुछ प्रश्न चिरकाल से करते चले आ रहे है, जिनका उत...