*जिहाद क्या है?*
जिहाद शब्द अरबी माद्दा जहद से बना है जिसका अर्थ होता है कोशिश करना, जिद्दो जहद करना, क़ुरआन में अपनी नफ़्स यानी अपने अंदर पैदा हुई बुराईयों के विरूद्ध जिहाद को जिहाद ए कबीर अर्थात् बड़ी जिहाद कहा गया है, मेरा एग्जाम की तैयारी में लगे रहना भी मेरा जिहाद है, अपनी ज़िन्दगी के लिए कोशिशें करना भी जिहाद है, अपने फैमिली को हराम कामों से बच कर खिलाने के लिए कोशिश भी जिहाद है,
जंग करने को जिहाद नहीं कहते हैं, उसको क़िताल कहते हैं अरबी में,
लेकिन ये आखिरी स्टेज होती है, उससे पहले ईश्वर कहता है क़ुरआन में, कि तुम बुराई का जवाब भलाई से दो, तो वो जो तुम्हारा दुश्मन है वो तुम्हारा दोस्त बन जाएगा, अब भलाई करने के बाद भी वो नंबरीपन पर अड़ा रहे, तो ईश्वर ने कुछ और भी इजाज़त दी है इंतेहा ए सब्र के बाद फिर ये नहीं कहा कि कायरों की तरह ज़ुल्म को सहते रहो, फिर ये कहा है, कि मौत से भी बेपरवाह हो जाओ, उन ज़ालिमों के विरूद्ध अल्लाह तुम्हारे लिए काफी हो जाएगा, फिर अन्याय के विरूद्ध लड़ते हुए मारे जाओगे तो शहादत हासिल होगी, और जीवित बचोगे तो गाज़ी बनोगे,
सेम वही बात, जो गीता में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं, जबकि अर्जुन कहते हैं कि सामने सब रिश्तेदार हैं, इनसे कैसे लडूं, श्री कृष्ण कहते हैं ये सब अन्यायी हैं, अभी लड़ना तुम्हारा धर्म है, नहीं लड़े तो अधर्म हो जाएगा, और इनसे लड़ते हुए मर गए तो स्वर्ग का सिंहासन प्राप्त करोगे, और जीवित बचे तो पृथ्वी का राज्य भोगोगे...
फर्क कहां है,
श्री कृष्ण कहते हैं ये सब अन्यायी हैं, अभी लड़ना तुम्हारा धर्म है, नहीं लड़े तो अधर्म हो जाएगा, और इनसे लड़ते हुए मर गए तो स्वर्ग का सिंहासन प्राप्त करोगे, और जीवित बचे तो पृथ्वी का राज्य भोगोगे...
फर्क कहां है,
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
जिहाद: अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है “संघर्ष करना” , “जद्दो जेहद करना”.
इसका मूल शब्द जहद है, जिसका अर्थ होता है “संघर्ष”.
ये अरबी भाषा में हर प्रकार के संघर्ष के लिए उपयोग होता है.
जिहाद का अर्थ किसी की जान लेना, क़त्ल करना या किसी बेगुनाह को मारना नही है. जिहाद एक पवित्र शब्द एवं कर्म है जिसे इस्लाम को न समझने वाले व्यक्तियों ने तोड़मरोड़ के पेश किया.
कई लोग जिहाद का अर्थ पवित्र युद्ध समझते हैं जो सरासर गलत है, क्योंकि युद्ध के लिए अरबी भाषा में अलग शब्द “गजवा” या “मगाजी” उपयोग होता है.
इस्लाम के शुरुवाती दिनों में मक्का के अन्न्याई मुशरिकीनो ने जब अमन का मुहायदा (शांति सन्देश) तोडा और मुस्लिमों का जीना दुश्वार कर दिया, तब इन्हे अपने हक के लिए जिहाद का हुक्म हुआ.
*जिहाद के दो किस्मे है –*
१. जिहाद अल-अकबर (बड़ा जिहाद) –
जिहाद अल-अकबर बड़ा जिहाद है जिसका मतलब होता है इन्सान खुद अपने अन्दर की बुराईयों लढ़े, अपने बुरे व्यवहार को अच्छाई में बदलने की कोशिश करे, अपनी बुरी सोचो और बुरी ख्वाहिशो को कुचल कर एक अच्छा और आस्थिक इन्सान बने. इस जिहाद को अल्लाह ने कुरान में जिहाद अल-अकबर यानी सबसे बड़ा जिहाद कहा है.
२. जिहाद अल असग़र (छोटा जिहाद) –
जिहाद अल-असग़र का उद्देश्य समाज में फैली बुरायिओं के खिलाफ संघर्ष (जद्दो जेहद) करना होता है. जब समाज में ज़ुल्म बढ़ जाये, बुराई अच्छाई पर हावी होने लग जाये, अच्छाई बुराई के आगे हार मानने लग जाये, हक पर चलने वालो को ज़ुल्म व सितम सहन करना पड़े तो उसको रोकने की कोशिश (जद्दो जेहद) करना और उसके लिए बलिदान देना “जिहाद अल-असग़र” है। और इस जिहाद को अल्लाह ने जिहाद अल-अकबर से छोटा जिहाद कहा है.
यानी जिहाद अल-अकबर जो के खुद अपने अन्दर की बुरायिओं से लड़ना बड़ा जिहाद है और तलवार की लडाई छोटी लडाई है जिसे अल्लाह ने जिहाद अल-असगर कहा है.
*जिहाद की अलग अलग परिभाषाये –*
1) “अर्थात अपने हक के लिए संघर्ष करना भी एक प्रकार का जिहाद है.”
2) “जिहाद का एक अर्थ अन्याय के खिलाफ लड़ना या संघर्ष करना भी है.”
3) “सत्य के लिए जान की बाज़ी लगाना भी जिहाद है”
4) “माता-पिता की सेवा भी एक प्रकार का जिहाद है”
5) “अपनी नफ़्स (इन्द्रियों) को काबू करना भी एक प्रकार का जिहाद है.
6) “अपने वक्तव्यों से अन्याय के खिलाफ लड़ाई भी एक जिहाद है.
7) “अपने लेखों से अन्याय के खिलाफ लड़ाई जिहाद बिल कलम है.
8) “एक जगह इल्म हासिल करने को भी जिहाद के बराबर कहा गया है”.
इस्लाम में जिहाद का बहुत महत्व है, इसे ईमान का एक हिस्सा कहा गया है. मीडिया एवं इस्लाम के दुश्मनों द्वारा आमजन जो अरबी भाषा और इस्लाम से अनभिज्ञ है, को जिहाद का गलत अर्थ बताकर जिहाद और इस्लाम को बहुत बदनाम किया गया है.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
जिहाद के बारे मे लगातार दुष्प्रचार किया जाता है कि जिहाद का अर्थ मुस्लिमों द्वारा हथियारों से लैस होकर, गैर मुस्लिमों की हत्या करने को उनसे युद्ध करना होता है, पर ये सरासर गलत है
बल्कि जब आप जिहाद शब्द का अर्थ भी देखेंगे, तो उस अर्थ का हिंसा से कोई सम्बन्ध नही निकलता । जिहाद का अर्थ युद्ध अथवा जनसंहार कतई नही होता, बल्कि जिहाद शब्द अरबी के "जहद" से बना है जिसका अर्थ होता है कोशिश या प्रयास करना, जरा प्रयास शब्द मे हिंसा ढूंढ के दिखाइए ....
इस्लाम मे जिहाद का अर्थ है "किसी भी प्रकार की बुराई को मिटाने के लिए कोशिश करना"..... फिर चाहे कोई बुराई गैर मुस्लिम समाज मे हो, या मुस्लिम समाज मे कोई बुराई पनप गई हो, या खुद हमारे अन्दर ही कोई बुराई पैदा हो गई हो, हर बुराई का खात्मा करने के लिए मुसलमान को प्रतिबद्ध होना चाहिए...
वस्तुत: जिहाद का सम्बन्ध खून खराबे या हथियार उठाने से नही है ..... अब जैसे इस हदीस पर ध्यान दीजिए कि प्यारे नबी स. ने फरमाया सबसे उच्च श्रेणी का जिहाद वो है जो एक व्यक्ति खुद अपने चरित्र की बुराइयों के खिलाफ करता है .....(तिबरानी)
ज़ाहिर है कि कोई व्यक्ति जब सबसे उच्च श्रेणी का जिहाद करेगा, तो वो अपने चरित्र की बुराई के खिलाफ जिहाद करेगा तो इसमें हथियार उठाने या खून बहाने की कोई सम्भावना ही नही है, .... और जब वो व्यक्ति अपने चरित्र की बुराइयों को खत्म कर लेगा तो फिर आगे परिस्थितियोंवश अगर उसे कभी युद्ध भी करना पड़ जाए तो भी वो किसी पर अत्याचार करने की सोच भी नही सकता
इसी प्रकार एक और हदीस मे जिक्र है कि आप स.अ.व. ने फरमाया कि ये एक बेहतर जिहाद है कि अत्याचारी शासक के सामने शासक के विरुद्ध इन्साफ की कोई बात कह दी जाए (सुनन अल-निसाई)
और जैसी धारणा जिहाद का कुप्रचार करने वालों ने समाज की बना दी है कि जिहाद का अर्थ इस्लाम को फैलाने के लिए गैर मुस्लिमों से जबरन युद्ध करना है वैसा तो बिल्कुल भी नही है, इस्लाम कभी भी मुसलमान को खुद कोई भी युद्ध शुरू करने की इजाजत नही देता
प्यारे नबी स.अ.व. ने एक जंग के मौके पर लोगों को खिताब करते हुए फरमाया है
" ऐ लोगों खुद कभी दुश्मन से लड़ाई भिड़ाई करने की चाहत न करो, बल्कि अल्लाह से दुआ किया करो कि वो दुश्मन के शर से तुम्हारी हिफाज़त करे ।
लेकिन जब (शत्रु हमला कर दे तो) बहुत मजबूरी मे तुम्हें दुश्मन के मुकाबले जंग करनी पड़ जाए तो न्याय पर कायम रहते हुए युद्ध लड़ो.. (सहीह मुस्लिम)
अर्थात् हथियार उठाना तो बहुत मजबूरी की बात है जबकि गैर मुस्लिम इस्लाम का खात्मा करने के लिए मुस्लिमों पर आक्रामक हो गए हों तभी मुसलमान को आत्मरक्षा मे युद्ध करने की इजाजत है और इस युद्ध मे भी न्याय का पूरा ध्यान एक मुस्लिम को रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
कुरान स्पष्ट रूप से और बार बार कहता है कि कोई मुसलमान से बुरा सुलूक करे तो भी मुसलमान उससे भला सुलूक करे, लड़ाई झगड़े को अपनी ओर से भरसक टालने की कोशिश की जाए, किसी भी निर्दोष की हत्या, चाहे वो मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम उसकी हत्या महापाप है, किसी भी स्त्री का बलात्कार चाहे वो दुश्मन की स्त्री क्यों न हो, महापाप है, और यदि युद्ध करना पड़े तो भी दुश्मन के स्त्रियों बच्चों और युद्ध मे भाग न लेने वाले शांतिप्रिय पुरुषों की सुरक्षा का ध्यान रखो
संक्षेप मे, जिहाद शान्तिप्रिय लोगों को कष्ट देने का नाम नहीं बल्कि जिहाद तो नाम है लोगों के कष्ट दूर करने को एक मुस्लिम द्वारा खुद कष्ट उठाने का ...
जिहाद हर वो भलाई का काम है जिसे करने मे एक मुस्लिम को थोड़ा भी कष्ट उठाना पड़े ,और वो अल्लाह की रज़ा के लिए कष्ट उठाकर भी वो काम कर जाए ... ये है जिहाद , और समाज से बुराई मिटाने का प्रयास अर्थात् जिहाद एक सत्कार्य है, न कि कोई पाप ये अब आपके सामने भी स्पष्ट हो गया है ..!!
-----------------------------------------------------------------------------------------------------
क्या क़ुरान गैर मुस्लिमों को कत्ल करने का हुक्म देता है? उनके खिलाफ जिहाद का हुक़्म देता है?
कुरआन में और अरबी भाषा में भी , लड़ाई के लिए जो शब्द है,वो है किताल(قتال) ,जिहाद नहीं। जिहाद का अर्थ है अंथक ,लगातार, निरंतर प्रयास शांति के लिए।
अब जिहाद के नाम पे जगह जगह दुनिया में कत्लेआम हो रहे हैं। और वो लोग अपने इस कृत्य के सपोर्ट में कुछ आयते पेश करते है क़ुरआन की । आखिर सत्य क्या है?।
शान्ति के प्रयास में कभी कभी ऐसा होता है के शरपसंद लोग कुछ स्थिति ऐसी पैदा करदे के शस्त्र उठाना पड़ जाए, तो सशस्त्र संघर्ष जब शांति के लिए कभी बहुत ज़रूरी हो जाए तो वो पार्ट भी फिर जिहाद में शामिल हो जाता है। इसके लिए 3 शर्तें है कुरआन में।
1- أُذِنَ لِلَّذِينَ يُقَاتَلُونَ بِأَنَّهُمْ ظُلِمُوا ۚ وَإِنَّ اللَّهَ عَلَىٰ نَصْرِهِمْ لَقَدِيرٌ-الَّذِينَ أُخْرِجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ بِغَيْرِ حَقٍّ إِلَّا أَنْ يَقُولُوا رَبُّنَا اللَّهُ...(सुरा हज).
"अब उन लोगो को अनुमति दी जाती है जिनसे दूसरे लड़ने के लिए आए हैं आक्रमण करने के लिए आए हैं और दूसरो ने उन्हें उनके घरों से ना-हक निकाला सिर्फ इसलिए क्यूंकि वो कहते थे के ईश्वर सिर्फ एक है, उन्हें अनुमति दी जाती है के वो उनसे लड़े,"
ये तो दुनिया का भी उसुल है। के जब कोई आक्रमण कर रहा हो तो आत्मरक्षा में लड़ो उससे।
2- अब दूसरी परिस्थिति
وَمَا لَكُمْ لَا تُقَاتِلُونَ فِي سَبِيلِ اللَّهِ وَالْمُسْتَضْعَفِينَ مِنَ الرِّجَالِ وَالنِّسَاءِ وَالْوِلْدَانِ الَّذِينَ يَقُولُونَ رَبَّنَا أَخْرِجْنَا مِنْ هَٰذِهِ الْقَرْيَةِ الظَّالِمِ أَهْلُهَا وَاجْعَلْ لَنَا مِنْ لَدُنْكَ وَلِيًّا وَاجْعَلْ لَنَا مِنْ لَدُنْكَ نَصِيرًا- (सुरा निसा)
"तुम्हे क्या हो गया है के तुम ईश्वर के मार्ग (अल्लाह के रास्ते में) में जाकर लड़ते क्यों नहीं, जबकि बहुत बड़ी संख्या में कमज़ोर लोग ,महिलाएं ,बच्चे ,पूरे पूरे समुदाय बिलख रहे है उनको कुचल दिया गया है ज़मीन में, उनके अधिकारों का हनन (छीना ) हुआ है, वो चीख रहे है,तुम क्यूं नहीं जाते उन्हें बचाने, उनके अधिकारों के लिए लड़ने"
यहां आदेश है लड़ने का और इसमें मुसलमानों के लिए ही नहीं कहा है किसी भी धर्म के मानने वाले समुदाय पर कोई ज़ुल्म हो रहा हो तो कुरआन उस ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने का आदेश देता है, यानी इंसानियत पर कहीं भी ज़ुल्म हो इस्लाम उस ज़ुल्म के खिलाफ युद्ध करने का आदेश देता है।
3- तीसरी परिस्थिति (सुरा तौबा), إِلَّا الَّذِينَ عَاهَدْتُمْ مِنَ الْمُشْرِكِينَ ثُمَّ لَمْ يَنْقُصُوكُمْ شَيْئًا وَلَمْ يُظَاهِرُوا عَلَيْكُمْ أَحَدًا فَأَتِمُّوا إِلَيْهِمْ عَهْدَهُمْ إِلَىٰ مُدَّتِهِمْ ۚ إِنَّ اللَّهَ يُحِبُّ الْمُتَّقِين
"अगर किसी से संधि (agriment) हो ,और उनकी तरफ से उसको तोड़ा गया हो, तो अगर लड़ने की परिस्थिति में हो तो लड़ो,( क्योंकि इसका डर हो के ये आगे भी धोखा देंगे, फसाद फैलाएंगे) "
ये थी तीन परिस्थितियां , अब कुरआन में जहां जहां भी लड़ाई या युद्ध क्षेत्र से संबंधित आयत आयी है, उनको सिर्फ इन्हीं तीन परिस्थितियों के संदर्भ में देखा जाएगा, इन 3 सन्दर्भो के अलावा उनका कोई अलग से अर्थ निकालेगा तो वो गलतफहमी का शिकार होगा, क्यूंकि बाते किस परिपेक्ष्य में कहीं गई है इसके लिए संदर्भ को समझना अत्यंत आवश्यक है।
राज्यो का विस्तार करने हेतु , राज्यो को जीतने के लिए या इस्लामिक राज्य स्थापित करने के लिए सशस्त्र संघर्ष की अनुमति नहीं है।
कुरआन में जहां जहां भी युद्ध से संबंधित आयतों का उल्लेख है , लगभग सभी जगह उससे संबंधित आचार संहिता (Moral code of conduct) भी दी गई है, उनमें से कुछ यहां लिख रहा हूं, और ये बात ध्यान रहे के ये सब युद्ध क्षेत्र के संदर्भ में है।
وَقَاتِلُوا فِي سَبِيلِ اللَّهِ الَّذِينَ يُقَاتِلُونَكُمْ وَلَا تَعْتَدُوا ۚ إِنَّ اللَّهَ لَا يُحِبُّ الْمُعْتَدِين(सुरा बकरा 190)
"अल्लाह के रास्ते में उन लोगो से लड़ो जो तुमसे लड़े, लेकिन ध्यान रहे कोई अन्याय ना हाेजाए, ईश्वर अन्याय को पसंद नहीं करता"
وَاقْتُلُوهُمْ حَيْثُ ثَقِفْتُمُوهُمْ وَأَخْرِجُوهُمْ مِنْ حَيْثُ أَخْرَجُوكُمْ ۚ وَالْفِتْنَةُ أَشَدُّ مِنَ الْقَتْلِ ۚ .....فَإِنِ انْتَهَوْا فَإِنَّ اللَّهَ غَفُورٌ رَحِيمٌ.(191,192सुरा बकरा)
" वो जहां मिले उनकी गर्दन उड़ा दो, उन्हें निकालो जहां से जैसे तुम्हे निकाला गया , और फसाद कत्ल से ज़्यादा खतरनाक है...लेकिन अगर वो शांति चाहे तो अल्लाह क्षमा करने वाला दयावान है"।
अब ये बाते कहां कहीं जा रही है ये इससे पहले की आयात में स्पष्ट कर दिया गया है के ये युद्ध क्षेत्र की बाते है। और देखिए इसी आयत के अंदर आचार संहिता भी है के अगर वो शांति चाहे तो फिर अल्लाह ही माफ करने वाला है तुम क्यों नहीं माफ करोगे, लेकिन ये आयते काट कर दिखाई जाती है आतंकवादी बनाने के लिए ," के देखो कुरआन में हुक्म है जहां पाओ वहां गर्दन मार दो", बस इतना हिस्सा दिखाएंगे बाकी पूरी आयत और उसका संदर्भ सब कुछ छुपा लेंगे।
कुरआन में शांति की संधि को बहुत प्राथमिकता दी गई है।
सुरा अन्फाल ۞ وَإِنْ جَنَحُوا لِلسَّلْمِ فَاجْنَحْ لَهَا وَتَوَكَّلْ عَلَى اللَّهِ ۚ إِنَّهُ هُوَ السَّمِيعُ الْعَلِيمُ
وَإِنْ يُرِيدُوا أَنْ يَخْدَعُوكَ فَإِنَّ حَسْبَكَ اللَّهُ ۚ هُوَ الَّذِي أَيَّدَكَ بِنَصْرِهِ وَبِالْمُؤْمِنِينَ(61-62)
अगर सामने वाली पार्टी (जो आक्रमण करने आई थी) कोई संधि का प्रस्ताव भेजे तो (ये बात ध्यान रहे के युद्ध में संधि का प्रस्ताव तभी भेजा जाता है जब सामने वाली पार्टी हार रही होती है तभी वो संधि प्रस्ताव भेजती है), तब भी मान लेना और युद्ध रोक देना।अब ये लॉजिकल बात दिमाग में आती है के हो सकता है बाद में धोखा दे दें, तो उस पर कुरआन कहता है के अगर उनका इरादा तुम्हे धोखा देने का होगा तो ईश्वर ही तुम्हारे लिए काफी होजाएगा, वो समझ लेगा, लेकिन अभी सुलह या संधि से मत हटना।
ये तो आचार संहिता वो थी जो कुरआन ने दी, उसमे भी सब नहीं आई है यहां।
इसके अलावा भी पैगंबर मुहम्मद (सल्लाहू अलैहि वसल्लम) ने कुछ आचार संहिता बताई है, " महिलाओं , बच्चो और बूढों को नहीं मारा जाएगा युद्ध क्षेत्र में भी"।
अब सवाल ये उठता है के महिलाएं क्यू अाई थी युद्ध क्षेत्र में, अगर लड़ नहीं रही होंगी तो मरहम पट्टी कर रही होंगी , लेकिन मजदूर क्यूं थे?, हथियार लाए होंगे।
अब जिसके पैगंबर ने ये शिक्षा दी हो , युद्ध क्षेत्र के दुश्मन में भी वो लोग जो डायरेक्टली लड़ नहीं रहे चाहे भले ही उनके समर्थन में, उनकी मदद के लिए आए हो, लेकिन फिर भी पैगंबर ने कहा के उनको नहीं मार सकते ।
जिसके पैगंबर ने ये शिक्षा दी हो तो क्या वो ये कह सकता है के जाओ कहीं भी निर्दोषों पर बम फेक दो?
हमारे जिन हिन्दू भाईयो को गलत फहमियां है इस मामले में,तो मै उनसे सिर्फ ये कह रहा के ऐसा क्यों नहीं सोचते के श्री कृष्ण जी ने भी तो कभी कहा था किसी परिस्थिति में अर्जुन से, के लड़ना तुम्हारा धर्म है जबकि अर्जुन कह रहे थे के मै नहीं लड़ना चाहता अपने भाईयो से, मै अपने अधिकार छोड़ दूंगा।
श्री कृष्ण जी ने कहा के अगर आज अधिकार छोड़ दिए तो अधर्म हो जाएगा। गीता में है के "अगर युद्ध में मारा गया तो स्वर्ग को प्राप्त होगा और जीत कर आया (गाज़ी हुआ) तो राज्य को भोगेगा।" अब अगर कोई इससे ये मतलब निकाले के गीता तो शांति और अमन सिखाती है फिर ये लड़ाई मार काट की बात क्यू कहीं जा रही है? लेकिन अगर आप संदर्भ देखेंगे तो पता चलेगा के ये युद्ध भी शांति स्थापित करने के लिए ही कर रहे हैं।
अथर्ववेद का एक मंत्र है(12-5-62) ,
"तू काट डाल , चीर डाल, फाड़ डाल, जला दे, फूंक दे, भस्म कर दे"।
आर्य समाजी भाई कहते है के ये वेद निंदक के बारे में कहा गया है। और यहां तो युद्ध क्षेत्र का भी ज़िक्र नहीं है। मतलब जहां भी मिले वेद निंदक मतलब वेदों की निन्दा करने वाला, उन का इंकार करने वाला, वेदों का काफिर। अब अगर कोई इससे मतलब निकालें के वेद कहता है के" काफिर को जहां पाओ, मार डाल , काट डाल, चीर डाल, फूंक दे, भस्म कर दे"। और इसको इस्तेमाल करे हिन्दू भाईयो के खिलाफ नफरत फैलाने में ।
कितने हज़ार साल पुरानी परिस्थितियां थी, क्या संदर्भ था , अगर उसको बगैर संदर्भ के सब पढ़के मतलब निकालने लगे तो गलत फहमी होना लाज़मी है आज। ऐसी ही किसी गलत फहमी की वजह से किसी ने कभी कहा था के कुरआन पर पाबंदी लगाओ,
लेकिन वेदों में तो बहुत से ऐसे मंत्र है जिनको ( अगर बगैर संदर्भ के पढ़ा जाए), और छाप दिया जाए और अदालत जाकर ये बोलें के इस पर भी प्रतिबंध लगाया जाये, लेकिन मै यहां उन सब का ज़िक्र नहीं करना चाहता, क्यूंकि मुझे नफरत नहीं फैलानी, लोग बगैर संदर्भ समझे यहां से उठाएंगे और फैलाएंगे, हमे नहीं पता ये बाते किन परिस्थितियों में कहीं गई लेकिन नफरत फैलाने वाले लोग इन्हीं सब बातो को बगैर संदर्भ के फैला कर नफरत को कायम कर देते है।
निष्कर्ष ये निकलता है के हमारी आपस की समझ ये होनी चाहिए के वो जो सबसे पहले आया था (वेद) और जो सबसे बाद में आया है (कुरआन) ये एक पूरी श्रृंखला है। उसका भी आदर करना है और इसका भी आदर करना है
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
Fatwa on Terrorism:
इस्लाम की शिक्षा आतंकवाद को रोकती हैं और अनुचित हिंसा और रक्तपात की निंदा करती हैं। दुनिया के सभी हिस्सों के अतीत और वर्तमान के मुस्लिम विद्वानों ने आतंकवाद की बार-बार निंदा की और आतंकवाद और उससे संबंधित कृत्यों के खिलाफ इस्लामी क़ानूनी फैसले या फतवे जारी किए। इनमें से कई सीधे तौर पर आतंकवाद की वास्तविक घटना पर प्रतिक्रिया देते हैं जिसमें नागरिकों को इस्लाम के नाम पर चरमपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया।
70,000 भारतीय मुस्लिम उलेमा ने ISIS (आईएसआईएस), तालिबान, अल-कायदा और अन्य आतंकवादी समूहों के ख़िलाफ़ फ़तवा जारी किया। (Fatwa on Terrorism)
उलेमा ने कहा कि आतंकवादी समूह ‘इस्लामी संगठन नहीं’ हैं और वह मानवता के लिए ख़तरा हैं। फतवे पर हस्ताक्षर करने वाले उलेमा में से एक, मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “रविवार से, जब से सालाना उर्स शुरू हुआ, दरगाह आला हज़रत के सदस्य हस्ताक्षर करने के लिए अनुयायियों से फॉर्म वितरित कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि हस्ताक्षर करने वाले लोग आतंकवाद के खिलाफ हैं।
“लगभग 15 लाख मुसलमानों ने अपना विरोध दर्ज किया है। दुनिया भर के लगभग 70,000 उलेमा, जो इस आयोजन का हिस्सा थे, ने फ़तवा पारित किया।” (Fatwa on Terrorism)
उन्होंने मीडिया संगठनों का आह्वान किया कि वह ISIS (आईएसआईएस), तालिबान और अल-कायदा जैसे समूहों को ”इस्लामिक ” बताना बंद करें। अजमेर दरगाह के प्रमुख, मोहम्मद एहसान रज़ा खान ने कहा: “क़ुरआन में लिखा है कि एक निर्दोष व्यक्ति को मारना पूरी मानवता की हत्या करने के बराबर है”। (5:32)
आतंकवाद विरोधी फ़तवा 100,000 बांग्लादेशी इस्लामिक विद्वानों द्वारा समर्थन किया गया। (Fatwa on Terrorism)
18 जून, 2016 को, ढाका में बांग्लादेशी जमीअतुल उलमा (BJU) के अध्यक्ष मौलाना फरीदउद्दीन मसूद और उनकी टीम ने एक फ़तवा को हराम और ग़ैर इस्लामिक बताते हुए एक फ़तवा जारी किया गया। यह फ़तवा, 100,000 से अधिक इस्लामी विद्वानों, कानूनी विशेषज्ञों और मौलवियों द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और इस्लामिक विद्वानों की एक राष्ट्रीय निकाय बांग्लादेश जमीयतुल उलमा (BJU) के अध्यक्ष मौलाना फरीदुद्दीन मसूद द्वारा प्रस्तुत किया गया। 62 पन्नों के इस फ़तवे को किताबों के 30 खंडों के साथ 3,300 से अधिक हस्ताक्षर के साथ पेश करते हुए मसूद ने कहा कि उन्होंने अपना अभियान शुरू किया क्योंकि आतंकवादी इस्लाम के नाम पर हमले शुरू कर रहे थे। इसका कारण, धर्म के सिद्धांतों की ग़लत समझना है।
आतंकवाद और अंधाधुंध हिंसा की निंदा करते हुए प्रमुख फतवे। (Fatwa on Terrorism)
मार्च 2010 में, एक प्रमुख पाकिस्तानी मौलवी, शैख़ मुहम्मद ताहिर-उल-क़ादरी ने अल-अज़हर विश्वविद्यालय द्वारा आतंकवाद और आत्मघाती बम विस्फोटों पर एक 600 पेज का फ़तवा प्रकाशित किया, जिसमें मुस्लिम और गैर-मुस्लिम नागरिकों को मारने और संपत्ति और पूजा के स्थानों को नष्ट करने पर रोक लगाई गई। फतवे में इस्लाम को दूसरों पर थोपने की ग़ैर-कानूनी पुष्टि भी की गई, और सरकार बदलने के लिए इस्लाम में एकमात्र अनुमेय तरीक़ा शांतिपूर्ण और कानूनी माध्यमों से है।
जनवरी 2010 में, कनाडा के इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल ने 20 उत्तरी अमेरिकी इमामों द्वारा हस्ताक्षरित आतंकवाद के खिलाफ एक फ़तवा जारी किया, जिसमें घोषणा की गई कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका पर किसी भी चरमपंथी द्वारा किए गए हमले उत्तरी अमेरिका में रहने वाले 10 मिलियन मुसलमानों पर हमला होगा। और प्रत्येक कनाडाई और अमेरिकी मुस्लिम का कर्तव्य है कि वे अपने देश की रक्षा करें और किसी भी व्यक्ति की कनाडा या अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों का पर्दाफाश करें।
नवंबर 2008 में, लगभग 6,000 भारतीय मुस्लिम मौलवियों ने हैदराबाद में एक सम्मेलन में आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक फ़तवे को मंजूरी दी, जिसको “हैदराबाद घोषणा’ का नाम दिया गया जिसमें कहा गया कि “इस्लाम सभी प्रकार की अन्यायपूर्ण हिंसा, शांति भंग, रक्तपात, हत्या और लूट को अस्वीकार करता है और इसे किसी भी रूप में अनुमति नहीं देता है।
मार्च 2008 में, भारत में देवबंद मदरसे के सर्वप्रधान अधिकारी मौलाना मरगूबुर्रहमान ने 2008 में देवबंद, भारत में एक प्रमुख आतंकवाद-रोधी सम्मेलन में निम्नलिखित बयान दिया: “हम आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हैं, और इसमें हम कोई कमी और भेद नहीं करते हैं। आतंकवाद पूरी तरह से गलत है, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कौन इसमें संलग्न है, और कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि वह किस धर्म या समुदाय का अनुसरण करता है। इस्लाम दया और शांति का धर्म है। ”
जून 2006 में, इस्लामिक सहयोग संगठन (सहायक संगठन इंटरनेशनल इस्लामिक फ़िक़ह) अकादमी ने अपनी बैठक के दौरान चरमपंथ और आतंकवाद पर इस्लाम की स्थिति पर एक घोषणा जारी की। जिसमें पुष्टि की गई कि आतंकवाद के सभी प्रकार आपराधिक कृत्य हैं और उन्हें इस्लामिक क़ानून के तहत हराम या निषिद्ध माना जाता है, चाहे वह सीधे तौर पर आतंकवादी कार्रवाई हो या अप्रत्यक्ष समर्थन या इस तरह के अधिनियम के लिए भागीदारी हो, और चाहे यह अधिनियम किसी व्यक्ति, समूह द्वारा किया जाए या किसी राज्य द्वारा।
दिसंबर 2005 में 57 सदस्यीय संगठन इस्लामिक कांफ्रेंस (अब इस्लामिक सहयोग संगठन) ने अपनी दस वर्षीय योजना जारी की। जिन ग्यारह प्रमुख बौद्धिक और राजनीतिक मुद्दों की पहचान की गई, उनमें इस्लाम को संयम और सहिष्णुता के धर्म के रूप में महत्व देने की आवश्यकता जताई गई, और इसके सभी रूपों में आतंकवाद का मुकाबला करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। इस योजना में विशेष रूप से, चरमपंथ को इस्लाम और मानव मूल्यों दोनों का विरोधी बताया गया, और आतंकवाद के लिए किसी भी औचित्य या तर्कसंगतकरण को ख़ारिज कर दिया। यह भी नोट किया गया कि विदेशी कब्जे के लिए वैध प्रतिरोध भी नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराता है।
जुलाई 2005 में, ऑक्सफ़ोर्ड सेंटर फॉर इस्लामिक स्टडीज़ के शैख़ मुहम्मद अफ़ीफ़ी अल-अक्ती ने आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए एक फ़तवा प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था (Defending the Transgressed by Censuring the Reckless Against the Killing of Civilians), जो जुलाई 2005 के लंदन बम विस्फोटों के जवाब में दिया गया था।
जुलाई 2005 में, सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती, शैख़ अब्द-अल-अजीज अल अल-शायख ने 2005 में लंदन बम विस्फोटों के बाद एक बयान जारी किया: “निर्दोष लोगों को मारना और आतंकित करना और संपत्ति का विनाश इस्लाम द्वारा माफ़ नहीं है। इन सभी भयावह घटनाओं को इस्लाम में शामिल करना अन्यायपूर्ण है। “उन्होंने कहा,” इस्लाम में इंसान की अन्यायपूर्ण हत्या निषिद्ध है।
जुलाई 2005 में, उत्तरी अमेरिका की फ़िक़ह परिषद ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ फ़तवा जारी किया, जिसमें इस्लाम द्वारा आतंकवाद और धार्मिक अतिवाद की निंदा की गई।
जुलाई 2005 में, ब्रिटिश मुस्लिम फोरम, ने 500 से अधिक ब्रिटिश मुस्लिम विद्वानों, मौलवियों और इमामों का प्रतिनिधित्व करते हुए, लंदन बम विस्फोटों के जवाब में एक फतवे पर हस्ताक्षर किया, जिसमें कहा गया कि “इस्लाम सख़्ती से, दृढ़ता से और गंभीर रूप से हिंसा के उपयोग और निर्दोष के विनाश की निंदा करता है।”
नवंबर 2004 में, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने “अम्मान संदेश” को 50 देशों के 200 इस्लामिक विद्वानों के एक संयुक्त बयान की घोषणा की, जो उग्रवाद, कट्टरवाद और कट्टरता, चरमपंथी प्रयासों के विरोध में दिया गया।अम्मान संदेश को बाद में दुनिया भर के 300 इस्लामी विद्वानों, बुद्धिजीवियों और सरकारी अधिकारियों ने समर्थन किया।
मई 2003 में सऊदी अरब काउंसिल ऑफ सीनियर स्कॉलर्स ने आत्मघाती बम विस्फोट और आतंकवाद के बारे में फ़तवा जारी किया। काउंसिल ने दोहराया कि जो लोग इन कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं, वह इस्लामी क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं, आतंकवाद पृथ्वी पर भ्रष्टाचार का निर्माण करता है ‘और जीवन, धन और सामान का विनाश जो इस्लामी क़ानून द्वारा संरक्षित हैं।
27 सितंबर 2001 को, छह वरिष्ठ मध्य पूर्वी देशों मुस्लिम मौलवियों द्वारा एक फ़तवा जारी किया गया था, जिसमें 11 सितंबर के हमलों का जवाब दिया गया था, जिसमें कहा गया कि आतंकवादी क़ानून इस्लामिक क़ानून के नज़रिए से, हिराबा (समाज के खिलाफ युद्ध छेड़ना) का अपराध है।
जुलाई 1999 में इस्लामिक कॉन्फ्रेंस के संगठन ने बुर्किना फ़ासो में अपने 26वें सत्र में, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए अपना कन्वेंशन अपनाया। अधिवेशन ने दोहराया कि आतंकवाद को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता और आतंकवाद मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का कारण बनता है, और इसके अलावा इस्लामिक क़ानून हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को ख़ारिज करता है, विशेष रूप से जो धार्मिक अतिवाद पर आधारित है। यह सम्मेलन आतंकवाद से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों और सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए शर्तों को तय करता है।
___________________________________________________________
क़ुरान की 24 खूनी आयतों का जवाब ।
लोग कहते है कि कुरान की 24 आयतों से ईर्ष्या, द्वेष, घृणा, कपट, लड़ाई-झगड़ा, लूटमार और हत्या करने के आदेश मिलते हैं। इन्हीं कारणों से देश व विश्व में मुस्लिमों व गैर मुस्लिमों के बीच दंगे हुआ करते हैं। लेकिन पोस्ट सर्कुलेट करने वाले ये भूल जाते हैं मुस्लिम कुरान मे केवल ये 24 आयतें पढ़कर ही फैसला नही करने लगते, बल्कि मुस्लिम सम्पूर्ण कुरान पढ़कर, व हर आयत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि देखकर ही कुरान पाक की किसी शिक्षा को अमल मे लाते हैं। और सम्पूर्ण कुरान पाक समस्त मानवजाति के लिए दयालुता है , ये बात पवित्र कुरान से परिचित हर व्यक्ति जानता है ।
कुरान की इन चौबीस आयतों मे मुख्यत: 3 बातें की गई हैं।
1- काफिरों की भर्त्सना
2- काफिरों से युद्ध के लिए मुस्लिमों को आदेश देना
3- काफिरों से मित्रता करने की मुस्लिमों को मनाही.
तो भाई ध्यान दीजिए कि
1- अक्सर कुछ भाई इस बात पर आपत्ति जताते हैं कि पवित्र कुरान मे काफिरों की भर्त्सना क्यों की गई है, और काफिरों अपवित्र क्यों कहा गया है ?? ये सवाल ये समझकर पूछे जाते हैं क्योंकि लोगों का सोचना है कि काफिर का अर्थ होता है हर वो व्यक्ति जो इस्लाम धर्म के अतिरिक्त किसी अन्य धर्म को मानता हो, जबकि वास्तव मे ऐसा नहीं है।
.. काफिर किसी धर्म विशेष का नाम नही , यानी यहूदी, ईसाई, हिंदू, सिख, या कोई भी अन्य धर्म के व्यक्ति यूं ही काफिर नहीं कहलाए जा सकते, बल्कि उस व्यक्ति का नाम है जो दिल मे तो ईश्वर के एक और निराकार होने की बात स्वीकारता है, पर किसी भौतिक लाभ, या केवल अपनी हेकड़ी मे ही बहुदेववाद का प्रचार करता है, और एकेश्वरवादियों को प्रताड़ित करता है, ऐसे व्यक्ति की भर्त्सना से जिसे समस्या हो उसे चाहिए कि वो ऐसा व्यक्ति न बने, यानि यदि वो जानता है कि ईश्वर एक ही है तो बहुदेववाद से खुद को बचाए, और सब व्यक्तियों के साथ प्रेम और शांति के सम्बन्ध बनाए, फिर पवित्र कुरान की वो भर्त्सनाएं उस व्यक्ति को नहीं जाएंगी
2- कुरान मे कहीं भी मुस्लिमों को खुद किसी युद्ध को शुरू करने की पहल करने की शिक्षा नहीं दी गई है , लेकिन जब शत्रु खुद बार बार मुस्लिमों पर आक्रमण करने आए तो आत्मरक्षा के लिए मुस्लिमों को तलवार उठाने की अनुमति दी गई, पवित्र कुरान मे ये बात स्पष्ट तौर पर लिखी है।
‘‘और जो लोग तुमसे लड़ते हैं, तुम भी खुदा की राह मे उनसे लड़ो, मगर ज्यादती (अत्याचार) न करना कि खुदा ज्यादती करनेवालो को दोस्त नही रखता।’’
(कुरआन, सूरा-2, आयत-190)
जिन लोगों से युद्ध करने की बात कुरआन मे कही गई है, वे निर्दोष नही बल्कि ऐसे अत्याचारी थे जो इस्लाम और उसके अनुयायियों पर घोर अत्याचार करते थें उन्हें खत्म करने के लिए साजिशे करते थे, मुसलमानो पर खुद बढ़-चढ़ कर हमले करते थे, और मुसलमानों को इस्लाम पर अमल करने से रोकते थे।
इस्लाम मे कही भी निर्दोषों से लड़ने की इजाजत नही हैं, भले ही वे काफिर या मुशरिक या दिल मे मुस्लिमों से दुश्मनी रखने वाले ही क्यो न हों, ॥ कुरान की सूरह मुम्ताहना की आठवीं आयत मे लिखा है कि जिन लोगों ने तुम मुस्लिमों से तुम्हारे धर्म के कारण जंग नही की और न तुम को तुम्हारे घरो से निकाला, उनके साथ भलाई और इंसाफ का सुलूक करने से खुदा तुमको मना नही करता। खुदा तो इंसाफ करने वालों को दोस्त रखता हैं।
3- मुस्लिमों को किन लोगों से मित्रता करने से रोका गया उसे कुरान मे स्पष्ट किया गया है
"ऐ ईमान लानेवालो! अपनों को छोड़कर दूसरों को अपना अंतरंग मित्र न बनाओ, वे तुम्हें नुक़सान पहुँचाने में कोई कमी नहीं करते। जितनी भी तुम कठिनाई में पड़ो, वही उनको प्रिय है। उनका द्वेष तो उनके मुँह से व्यक्त हो चुका है और जो कुछ उनके सीने छिपाए हुए है, वह तो इससे भी बढ़कर है। यदि तुम बुद्धि से काम लो, तो हमने तुम्हारे लिए निशानियाँ खोलकर बयान कर दी हैं।"
[सूरह आले इमरान, आयत 118]
यहाँ एक बात स्पष्ट कर दूं कि मुस्लिमों को हर काम पूरी सच्चाई और निष्ठा से करने का आदेश है , अत: इस्लाम मे मित्रता का अर्थ है मित्र पर पूरा विश्वास रखना, और उससे मित्रता निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होना,
ज़ाहिर है, जो व्यक्ति हमें पीड़ा पहुंचाने के प्रयास खुलेआम कर चुका है, और हमारी हत्या की उधेड़बुन मे लगा है, उसपर कैसे हम पूरा विश्वास कर सकते हैं, और कैसे उससे मित्रता कर सकते हैं ?
ये तो रही बात दुष्टों की, और रही बात नेक आदत वाले गैर मुस्लिमों की , तो इस्लाम में गैर धर्म के भले लोगों से दोस्ती करना हरगिज़ मना नहीं किया गया है। एक बार फिर पवित्र कुरआन की सूरह 60 का उदाहरण देना चाहूँगा जहाँ लिखा है :-
"अल्लाह तुम्हें इससे नहीं रोकता कि तुम उन लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करो और उनके साथ न्याय करो, जिन्होंने तुमसे धर्म के मामले में युद्ध नहीं किया और न तुम्हें तुम्हारे अपने घरों से निकाला। निस्संदेह अल्लाह न्याय करनेवालों को पसन्द करता है अल्लाह तो तुम्हें केवल उन लोगों से मित्रता करने से रोकता है जिन्होंने धर्म के मामले में तुमसे युद्ध किया और तुम्हें तुम्हारे अपने घरों से निकाला और तुम्हारे निकाले जाने के सम्बन्ध में सहायता की। जो लोग उनसे मित्रता करें वही ज़ालिम है।"
[सूरह मुम्ताहना; 60, आयत 8-9]
-Zia
______________________________________________________
कुरआन की वे चौबीस आयतें
कुछ लोग कुर आन की 24 आयतों वाला एक पैम्फलेट कई सालों से देश की जनता के बीच बाँट रहे हैं जो भारत की लगभग सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषों में छपता है । इस पैम्फलेट का शीर्षक है ' कुरआन की कुछ आयतें जो इमानवालों (मुसलमानों) को अन्य धर्मावलम्बियों से झगड़ा करने का आदेश देती हैं। जैसा की किताब की शुरुआत मेंजब मुझे सत्य की ज्ञान हुआ में मैंने लिखा है की इसी पर्चे को पढ़ कर मैं भ्रमित हो गया था। यह परचा जैसा छपा है, वैसा ही नीचे दे रहा हूँ :कुरआन की कुछ आयतें जो इमानवालों (मुसलमानों) को अन्य धर्मावलम्बियों से झगड़ा करने
का आदेश देती हैं।
1-- फिर, जब हराम के महीने बीत जाएं, तो मुशरिकों को जहाँ कहीं पाओ क़त्ल करो, और पकड़ो, और उन्हें घेरो, और हर घात की जगह उनकी ताक में बैठो । फिर यदि वे 'तौबा' कर लें नमाज़ क़ायम करें और, ज़कात दें, तो उनका मार्ग
छोड़ दो। नि:संदेह अल्लाह बड़ा क्षमाशील और दया करने वाला है।"(10,9.5)
2- हे ईमान लेन वालो मुशरिक (मूर्तिपूजक ) नापाक हैं।" (10,9,28)
3-- नि: संदेह काफ़रिर तुम्हारे खुले दुश्मन हैं।"- (5,4,101)
4 - हे 'इमान' लाने वालों (मुसलमानों!) उन काफ़िरों ' से लड़ो जो तुम्हारे आस-पास हैं, और चाहिए कि वे तुममें सखती पायें।- (11,9,123
5-* जिन लोगों ने हमारी 'आयतों का इंकार किया, उन्हें हम जल्द अग्नि में झांक देंगे। जब उनकी खालें पाक जायेंगी तो हम उन्हें दूसरी खालों में बदल देंगे ताकि वे पातना का रसास्वादन कर लें।
निःसंदेह अल्लाह प्रभुत्वशाली तत्वदर्शी है।- (54, 56)
6 - 'हे' ईमान लेन वालो (मुसलमानों!) अपने बापों और भाइयों को अपना मित्र मत बनाओ पदि वे ईमान की अपेक्षा 'कुफ़ ' को पसंद करें। और तुम में से जो कोई उनसे मित्रता का नाता जोड़ेगा तो ऐसे ही लोग ज़ालिम होंगे।- (10, 9.23 )
7-* अल्लाह काफ़रिर ' लोगों को मार्ग नहीं दिखता - (10,9,37)
৪ - हे ईमान लेन वालों!--और काफ़िरों को अपना मित्र मत बनाओ। अल्लाह से डरते रहो यदि तुम ईमान वाले हो।" (6,5,57)
9- " फिट्कारे हुए लोग (गैरमुस्लिम ) जहाँ कहीं पाये जायेंगे पकड़े जायेंगे और बुरी तरह क़त्ल किये जायेंगे।" (22,23, 61)
10 - " (कहा जायेगा): निश्चेय ही तुम और वह जिसे तुम अल्लाह के सिवा पूजते थे जहन्नम ' का इंधन हो। तुम अवश्य उसके घाट उतरोगे।"- (17 ,21, 98)
11 -" और उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा जिसे उसके ' रब' की' आयतों ' के द्वारा चेताया जाये, और फिर वह उनसे मुंह फेर ले । निश्चय ही हमें ऐसे अपराधियों से बदला लेना है।" (22,32, 22,)
12 - ' अल्लाह ने तुमसे बहुत सी गनिमतों ( लूट) का वादा किया है जो तुम्हारे हाथ आयेंगी,- (26,48, 20)
13 - " तो जो कुछ 'गरनीमत (लूट) का माल तुमने हासिल किया है उसे हलाल व पाक समझ कर खाओ,"- (10, 8,69)
14 -' हे नबी!' काफ़िरों' और मुनाफ़िकों' के साथ जिहाद करो, और उन पर सख्ती करो और उनका ठिकाना जहन्नम है, और बुरी जगह है जहाँ पहुंचे ।"- (28,66, 9)
15" तो अवश्य हम कुफ्र करने वालों को यातना का मज़ा चखाएंगे, और अवश्य ही हम उन्हें सबसे बुरा बदला देंगे उस कर्म का जो वे करते थे (24,41,27)
16 - " यह बदला है अल्लाह के शत्रुओं का (जहन्नम ' की) आग इसी में उनका सदा घर है।इसके बदले में की हमारी' आयतों का इंकार करते थे ।
17 - " " नि: संदेह अल्लाह ने ' ईमान वालों (मुसलमानों) से उनके प्राणों और मालों को इसके बदले में ख़रीद लिया है कि उनके लिये जन्नत ' है वे अल्लाह के मार्ग में लड़ते हैं तो मारते भी है और मारे
भी जाते हैं।"- (11,9, 111)
18 - " अल्लाह ने इन मुनाफ़िक़ ( अर्ध मुस्लिम ) पुरूषों और मुनाफ़िक़ स्त्रियों और ' काफ़िरों' से' जहन्नुम ' कि आग का वादा किया है जिसमें वे सदा रहेंगे। यही उन्हें बस है। अल्लाह ने उन्हें लानत की और उनके लिये स्थायी यातना हैं। "- (10,9,68)
19 - हे नबी ! 'ईमान वालों (मुसलमानों) को लड़ाई पर उभारो। यदि तुम में 20 जमे रहने वाले होंगे तो वे 200 पर प्रभुत्व प्राप्त करेंगे, और यदि तुम में 100 हों तो 1000 काफ़िरों ' पर भरी रहेंगे, क्योंकि वे ऐसे लोग हैं जो समझ बूझ नहीं रखते ।"- (10,8 , 65 )
20 " हे ईमान वालों (मुसलमानों) तुम' यहूदियों और ईसाईयों ' को मित्र न बनाओ। ये आपस में एक दूसरे के मित्र हैं। और जो कोई तुम में से उनको मित्र बनायेगा, वह उन्हीं में से होगा। नि: संदेह अल्लाह जुल्म करने वालों को मार्ग नहीं दिखाता। "- (6,5,51,)
21 - " किताब वाले " जो न अल्लाह अपर 'ईमान' लाते हैं न अंतिम दिन पर, न उसे ' हराम' करते जिसे अल्लाह और उसके ' रसूल ' ने हराम ठहराया है, और न सच्चे ' दीन ' को अपना ' दीन' बनाते हैं, उनसे लड़ो यहाँ तक की वे अप्रतिशिष्ट ( अपमानित ) हो कर अपने हाथों से ' जिज़्या' (टेक्स) देने लगे ।"-(10,9,29)
22 " ---- फिर हमनें उनके बीच 'क़ियामत ' के दिन तक के लिए वैमनस्य और द्वेष की आग भड़का दी, और अल्लाह जल्द उन्हें बता देगा जो कुछ वे करते रहे हैं।"-(6,5,14)
23 - " वे चाहते हैं की जिस तरह से वे 'काफ़िर हुए हैं उसी तरह से तुम भी काफ़िर हो जाओ, फिर तुम एक जैसे हो जाओ तो उनमें से किसी को अपना साथी न बनाना जब तक वे अल्लाह की राह में हिजरत न करें, और यदि वे इससे फिर जावें तो उन्हें जहाँ कहीं पाओ पकड़ो और उनका (क़त्ल) वध करो। और उनमें से किसी को साथी और सहायक मत बनाना।"-(5,4,89)
24 - " उन ( काफ़िरों) से लड़ो! अल्लाह तुम्हारे हाथों उन्हें यातना देगा, और उन्हेंरुसवा करेगा और उनके मुक़ाबले में तुम्हारी सहायता करेगा, और 'ईमान ' वालों के दिल ठंडे करेगा।"-(10,9,14)
इस पोस्टर में कुरआन मजीद की आयतें, मोहम्मद फारूख खां द्वारा हिंदी अनुवादित तथा मक्तबा अल हसनात रामपुर से 1996 में प्रकाशित कुरआन मजीद से ली गई थीं। यह पोस्टर छपने के कारण इन दोनों लोगों पर इंडियन पेनल कोड की धरा 153 ए और 165ए के अंतर्गत (एफ० आइ० आर०237/83यू0 /एस.235ए, 1पी०सी० हौज़ क़ाज़ी , पुलिस स्टेशन दिल्ली) में मुक़द्दमा चला था जिसमें उक्त फ़ैसला हुआ था | अब हम देखेंगे की क्या इस पैम्फलेट की यह
आयतें वास्तव में विभिन्न वर्गों के बीच घृणा फैलाने व झगड़ा करने वाली हैं ?
पैम्फलेट में लिखी पहले क्रम की आयत है।
:1 -फिर जब हराम के महीने बीत जाएँ तो " मुशरिकों को जहाँ कहीं पाओ कत्ल करो, और पकड़ो, और उन्हें घेरो, और हर घात की जगह उनकी ताक में बैठो। फिर यदि वे तौबा' कर लें नमाज़ क़ायम करें और, जकात दें, तो उनका मार्ग छोड़ दो। नि:संदेहअल्लाह बड़ा क्षमाशील और दया करने वाला है।"-सूरा 9 आयत-5
इस आयत के सन्दर्भ में-जैसा कि हज़रत मुहम्मद ( सल्ल०) की जीवनी से स्यष्ट है की मक्का में और मदीना जाने के बाद भी मुशरिक काफ़िर कुरैश, अल्लाह के रसूल (सल्ल०) के पीछे पड़े थे। वह आप को सत्य-धर्म इस्लाम को समाप्त करने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते। काफ़िर कुरैश ने अल्लाह के रसूल को कभी चैन से बैठने नहीं दिया। वह उनको सदैव सताते ही रहे । इसके लिए वह सदैव लड़ाई की साजिश रचते रहते ।अल्लाह के रसूल (सल्ल०) के हिजरत के छटवें साल जीक़दा महीने में आप (सल्ल०) सैंकड़ों मुसलमानों के साथ हज के लिए मदीना से मक्का रवाना हुए। लेकिन मुनाफिकों ( यानि कपटचारियों ) ने इसकी खबर कुरैश को दे दी। कुरैश पैसम्बर मुहम्मद (सल्ल०) को घेरने का कोई मौक़ा हाथ से जाने न देते ।।इस बार भी वह घात लगाकर रस्ते में बैठ गये। इसकी खबर आप (सल्ल०) को लग गई। आपने रास्ता बदल दिया और मक्का के पास
हुदैबिया कुए के पास पड़ाव डाला । कुँए के नाम पर इस जगह का नाम हुदैबिया था । जब कुरैश को पता चला कि मुहम्मद अपने अनुयायी मुसलमानों के साथ मक्का के पास पहुँच चुके हैं और हुदैबिया पर पड़ाव डाले हुए हैं, तो काफ़िरों ने कुछ लोगों को आप की हत्या के लिए हुदैबिया भेजा, लेकिन वे सब हमले से पहले ही मुसलमानों द्वारा पकड़ लिए गये और अल्लाह के रसूल (सल्ल०) के सामने लाये गये। लेकिन आपने उन्हें गलती का एहसास कराकर माफ़ कर दिया। उसके बाद लड़ाई-झगड़ा, खून-खराबा टालने के लिए हज़रत उस्मान (रज़ि० ) को कुरैश से बात करने के लिए भेजा । लेकिन कुरैश ने हज़रत उस्मान (रज़ि०) को कैद कर लिया। उधर हुदैबिया में पड़ाव डाले अल्लाह के रसूल (सल्ल०) को खबर लगी कि हज़रत उस्मान (रज़ि० ) क़ल्ल कर दिए गये । यह सुनते ही मुस्लमान हज़रत उस्मान (रज़ि० ) के कत्ल का बदला लेने के लिये तैयारी करने लगे ।जब कुरैश को पता चला कि मुस्लमान अब मरने- मारने को तैयार हैं और अब युद्ध निश्चित है तो बातचीत के लिये सुहैल बिन अम्र को हज़रत मुहम्मद ( सल्ल०) के पास हुदैबिया भेजा सुहेल से मालूम हुआ कि उस्मान (रज़ि० ) का क़त्ल नहीं हुआ वह कुरैश कि कैद में हैं। सुहैल ने हज़रत उस्मान (रज़ि० ) को कैद से आज़ाद करने व युद्ध टालने के लिये कुछ शातें पेश कीं ।।
पहली शर्त थी- इस साल आप सब बिना हज किये लौट जाएँ । अगले साल आएं लेकिन तीन दिन बाद चले जाएँ ।
दूसरी शर्त थी- हम कुरैश का कोई आदमी मुस्लमान बन कर यदि आए तो उसे हमें वापस किया जाये । लेकिन यदि कोई मुस्लमान मदीना छोडकर मक्का में आ जाए, तो हम वापस नहीं करेंगे ।।
तीसरी शर्त थी- कोई भी क़बीला अपनी मज़ी से कुरैश के साथ या मुसलमानों के साथ शामिल हो सकता है
चौधी शर्त थी- कि:- इन शर्तों को मानने के बाद कुरैश औए मुसलमान न एक दुसरे पर हमला करेंगे और न ही एक दुसरे के सहयोगी क़बीलों पर हमला करेंगे। यह समझौता 10 साल के लिए हुआ, हुबैदिया समझौते के नाम से जाना जाता है ।हालाँकि यह श्तं एक तरफ़ा और अन्यायपूर्ण थीं, फिर भी शांति और सब्र के दुत
मुहम्मद (सल्ल०) ने इन्हें स्वीकार कर लिया, जिससे शांति स्थापित हो सके
लेकिन समझौता होने के दो ही साल बाद बनू-बक्र नामक क़बीले ने जो मक्का के कुरैश का सहयोगी था, मुसलमानों के सहयोगी क़बीले खुज़ाआ पर हमला कर दिया। इस हमले में कुरैश ने बनू-बक्र क़बीले का साथ दिया। खुज़ाआ क़बीले के लोग भाग कर हज़रत मुहम्मद (सल्ल०) के पास पहुंचे और इस हमले कि ख़बर दी। पैग़ाम्बर मुहम्मद (सल्ल०) ने शांति के लिए इतना झुक कर समझौता किया था । इसके बाद भी कुरैश ने धोखा देकर समझौता तोड़ डाला ।अब युद्ध एक आवश्यकता थी, धोखा देने वालों को दण्डित करना शांति कि स्थापना के लिए ज़रूरी था। इसी ज़रुरत को देखते हुए अल्लाह कि ओर से सूरा 9 (तौबा)की आयत नाज़िल (अवतरित) हुई ।इनके नाज़िल होने पर नबी (सल्ल०) ने सूरा 9 की आयतें सुनाने के लिए हज़रत अली (रज़ि०) को मुशरिकों के पास भेजा । हज़रत अली ( रज़ि० ) ने जाकर मुशरिकों से यह कहते हुए किमुसलमानों के लिए अल्लाह का फ़रमान आ चुका है उन को सूरा 9 (तौबा) की यह आयत सुना दी-( ऐ मुसलमानों! अब) खुदा और उसके रसूल की तरफ़ से मुशरिकों से, जिन तुम ने अह्द ( यानि समझौता) कर रखा था, बे-ज़ारी ( और जंग की तैयारी) है।
(1) तो ( मुशरिको । तुम) ज़मीन में चार महीने चल फिर लो और जान रखो कि तुम को आजिज़ न कर सकोगे और यह भी कि खुदा काफ़रिरों को रुसवा करने वाला है
(2) और हज्जे-अकबर के दिन खुदा और उसके रसूल कि तरफ़ से आगाह किया जाता है कि अल्लाह मुशरिकों से बेज़ार है और उसका रसूल भी (उन से दस्तबरदार है)। पस अगर तुम तौबा कर लो, तो तुम्हारे हक़ में बेहतर है और न मानो ( और अल्लाह से मुक़ाबला करो) तो जान रखो कि तुम अल्लाह को हरा नहीं सकोगे और (ऐ पैग़म्बर !) काफ़िरों को दुःख देने वाले अज़ाब कि खबर सुना दो।
(3) कुरआन, पारा 10, सूरा 9, आयत- 1.2.3 हज़रत (रज़ि.)अली ने मुशरिकों से कह दिया कि " यह अल्लाह का फ़रमान है अब समझैता टूट चुका है और यह तुम्हारे द्वारा तोड़ा गया है इसलिये अब इज़्ज़त के चार महीने बीतने के बाद तुम से जंग (यानि युद्ध) है। "समझौता तोड़ कर हमला करने वालों पर जवाबी हमला कर उन्हें कुचल देना मुसलमानों का हक़ बनता था, वह भी मक्के के उन मुशरिकों के विरुद्ध जो मुसलमानों के लिए सदैव से अत्याचारी व आक्रमणकारी थे। इसलिये सर्वोच्च न्यायकर्ता अल्लाह ने पांचवीं आयत का फ़रमान भेजा ।इस पांचवी आयत से पहले वाली चौथी आयत
*अल-बत्ता, जिन मुशरिकों के साथ तुम ने अहद किया हो, और उन्होंने तुम्हारा किसी तरह का कुसूर न किया हो और न तुम्हारे मुक़राबले में किसी कि मदद की हो, तो जिस मुद्दत तक उसके साथ अहद किया हो, उसे पूरा करो (कि) अल्लाह परहेज़गारों को दोस्त रखता है।-
कुरआन, पारा 10, सूरा 9, आयत-4 से स्पाष्ट है कि जंग का यह एलान उन मुशरिकों के विरुद्ध था जिन्होनें युद्ध के लिए उकसाया, मजबूर किया, उन मुशरिकों के विरुद्ध नहीं जिन्होंनें ऐसा नहीं किया। युद्ध का यह एलान आत्मरक्षा व धर्मरक्षा के लिए था। अत: अन्यायियों, अत्याचारियों द्वारा ज़बदस्ती थोपे गये युद्ध से अपने बचाव के लिए किये जाने वाला नहीं कहा जा सकता। अत्याचारियों
और अन्यायियों से अपनी व धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करना और युद्ध के लिए सैनिकों को उत्साहित करना धर्म सम्मत है। इस पर्चे को छापने व बाँटने वाले लोग क्या यह नहीं जानते कि अत्याचारियों और अन्यायियों के विनाश के लिए ही योगेश्वर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था । क्या यह उपदेश लड़ाई -झगड़ा करने वाला या घृणा फैलाने वाला है? यदि नहीं, तो फिर कुर आन के लिए
ऐसा क्यों कहा जाता है? फिर यह सूरा उस समय मक्का के अत्याचारी मुशरिकों के विरुद्ध उतारी गयी। जो अल्लाह के रसूल के ही भाई- बन्धु कुरैश थे । फिर इसे आज के सन्दर्भ में और हिन्दुओं के लिए क्यों लिया जा रहा है? क्या हिन्दुओं व अन्य गैरमुस्लिमों को उकसाने और उनके मन में मुसलमानों के लिए घृणा भरने तथा इस्लाम को बदनाम करने की घृणित साज़िश नहीं है?
पैम्फलेट में लिखी दुसरे क्रम की आयत है:
2 - " हे 'ईमान' लाने वालों ! 'मुशरिकों ( मूर्तिपूजक) नापाक हैं।"- सूरा 9,(तौबा) आयत- 28 लगातार झगड़ा-फ़साद, अन्याय-अत्याचार करने वाले अन्यायी, अत्याचारी अपवित्र नहीं, तो और क्या हैं?
पैम्फलेट में लिखी तीसरी क्रम की आयत है:
3- " नि:संदेह' काफ़िर तुम्हारे खुले दुश्मन हैं। सूरा 4,(निसा) आयत 101
वास्तव में जान-बूझ कर इस आयत का एक अंश ही दिया गया है। पूरी आयात ध्यान से पढ़े-" और जब तुम सफ़र को जाओ, तो तुम पर कुछ गुनाह नहीं कि नमाज़ को कम पढो, बशर्ते कि तुमको डर हो कि काफ़िर लोग तुमको ईज़ा ( तकलीफ़) देंगे। बेशक काफ़िर तुम्हारे खुले दुश्मन हैं। कुरआन, पारा 5, सूरा 4, आयत-101
इस पूरी आयात से स्पष्ट है कि मक्का व आस-पास के काफ़िर जो मुसलमानों को सदैव नुक़सान पहुचाना थे (देखिए हज़रत मुहम्मद सल्ल० की जीवनी)। ऐसे दुश्मन काफ़िरों से सावधान रहने के लिए ही इस 101 वीं आयात में कहा गया है :- 'कि नि:संदेह ' काफ़िर' तुम्हारे खुले दुश्मन हैं।' इससे अगली 102 वीं आयात से स्पष्ट हो जाता है जिसमें अल्लाह ने और सावधान रहने का फ़रमान दिया है कि: और ( ऐ पैग़म्बर !) जब तुम उन (मुजाहिदों के लश्कर) में हो और उनके नमाज़ पढ़ाने लगो, तो चाहिए कि एक (गिरोह) जमाअत तुम्हारे साथ हथियारों से लैस होकर खड़ी रहे, जब वे सज्दा कर चुकें, तो परे हो जाएँ, फिर दूसरी जमाअत जिसने नमाज़ नहीं पढ़ी ( उनकी जगह आये और होशियार और हथियारों से लैस होकर) तुम्हारे साथ नमाज़ अदा करे। काफ़िर इस घात में हैं कि तुम ज़रा अपने हथियारों और अपने सामानों से गाफ़िल हो जाओ, तो तुम पर एक बारगी हमला कर दें।-कुरआन, पारा 5, सूरा 4, आयत-102 पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल०) कि जीवनी व ऊपर लिखे तथ्यों से स्पष्ट है कि मुसलमानों के लिए काफ़िरों से अपनी व अपने धर्म कि रक्षा करने के लिए ऐसा करना आवश्यक था। अत: इस आयत में झगड़ा करने, घृणा फैलाने या कपट करने जैसी कोई बात नहीं है, जैसा कि पैम्फलेट में लिखागया है। जबकि जान-बूझ कर कपटपूर्ण ढंग से आयात का मतलब बदलने के लिये आयत के केवल एक अंश को लिख कर और शेष छिपा कर जनता को वरगालाने , घृणा फैलाने व झगड़ा करने का कार्य तो वे लोग कर रहे हैं, जो इसे छापने व पूरे देश में बाँटने का कार्य कर रहे हैं ।जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे ।
पम्फलेट में लिखी चौथे क्रम कि आयत है :
"हे 'ईमान' लाने वालों ! (मुसलमानों!) उन 'काफ़िरों' से लड़ो जो तुम्हार आस-पास हैं, और चाहिये कि वे तुममें सख्ती पायें
-सूरा 9 आयत-123
पैग़म्बर मुहम्मद ( सल्ल०) कि जीवनी व ऊपर लिखे जा चुके तथ्यों से स्पष्ट है कि मुसलमानों को काफ़िरों से अपनी व अपने धर्म कि रक्षा करने के लिये ऐसा करना आवश्यक था। इसलिए इस आत्मरक्षा वाली आयात को झगड़ा करने वाली नहीं कहा जा सकता।
पैम्फलेट में लिखी 5 वें क्रम कि आयत है:
जिन लोगों ने हमारी' आयतों ' का इंकार किया, उन्हें हम जल्द ही अग्नि में झोंक देंगे। जब उनकी खालें पक जायेंगी तो हम उन्हें दूसरी खालों से बदल देंगे ताकि वे यातना का रसास्वादन कर लें। नि:संदेह अल्लाह प्रभुत्वशाली तत्वदर्शी है।"-सूरा 5, आयत-56
यह तो धर्म विरुद्ध जाने पर दोज़ख़ (यानि नरक ) में दिया जाने वाला दंड है। सभी धरमों में उस धर्म की मान्यताओं के अनुसार चलने पर स्वर्ग का अकल्पनीय सुख और विरुद्ध जाने पर नरक का भयानक दंड है। फिर कुरआन में बताये गए नरक (यानि दोज़ख़) के दंड के लिये एतराज़ क्यों? इस मामले में इन पर्चा छापने व बाँटने वालों को हस्तक्षेप करने का क्या अधिकार है?
या फिर क्या इन लोगो को नरक में भी मानवाधिकारों की चिंता- सतानेलगी है ?
पैम्फलेट में लिखी 6वें क्रम की आयत है : 6-
"हे 'ईमान लेन वालों । (मुसलमानों) अपने बापों और भाइयों को मित्र न बनाओ यदि वे 'ईमान ' की अपेक्षा' कुफ्र को पसंद करें। और तुम में जो कोई उनसे मित्रता का नाता जोड़ेगा, तो ऐसे ही लोग ज़ालिम होंगे।"सूरा 9 (तौबा) आयत-23
पैराम्बर मुहम्मद ( सल्ल०) जब एकेश्वरवाद का सन्देश दे रहे थे, तब कोई व्यक्ति अल्लाह के रसूल (सल्ल०) द्वारा तोहीद ( यानि एकेश्वरवाद ) के पैराम पर ईमान (यानि विश्वास ) लाकर मुसलमान बनता और फिर अपने मां-बाप, बहन-भाई के पास जाता, तो वे एकेश्वरवाद से उसका विश्वास खत्म कराके फिर से बहुईक्वरवादी बना देते। इस कारण एकेश्वरवाद की रक्षा के लिये अल्लाह ने यह आयात उतारी जिससे एकेश्वरवाद के सत्य को दबाया न जा सके।
अतः सत्य की रक्षा के लिये आई इस आयत को झगड़ा करने वाली या धुणा फैलाने वाली आयत कैसे कहा जा सकता है ? जो ऐसा
कहते हैं वे अज्ञानी हैं।
पम्फलेट में लिखी 7 वें क्रम की आयत है:7-
काफ़िरों लोगों को मार्ग नहीं दिखता ।"-सूरा 9, आयत-37 आयात का मतलब बदलने के लिये इस आयत को भी जान-बूझ कर पूरा नहीं दिया गया, इसलिए इसका सही मकसद समझ में नहीं आता। इसे समझने के लिये हम आयात को पूरा दे रहे हैं। अम्न के किसी महीने को हटाकर आगे-पीछे कर देना कुफ्र में बढ़ती करता है। इस से काफ़िर गुमराही में पड़े रहते हैं एक साल तो उसको हलाल समझ लेते हैं और दूसरे साल हराम, ताकि अदब के महीनों की, जो खुदा ने मुक़र्रर किये हैं, गिनती पूरी कर लें और जो खुदा ने मना किया है, उसको जायज़ कर लें। उनके बुरे अमल उन को भले दिखाई देते हैं और अल्लाह काफ़िर लोगों को मार्ग नहीं दिखता।–कुरआन, पारा 10, सूरा 9, आयत-37 अदब या अम्न (यानि शांति) के चार महीने होते हैं, वे हैं – इस्लामी महीनो के नाम ज़ीकादा, ज़िल्हिज्जा मुहर्रम। और रजब । इन चार महीनों में लड़ाई-झगड़ा नहीं किया जाता। काफ़िर कुरैश इन महीनों में से किसी महीने को अपनी ज़रुरत के हिसाब से जान-बूझ कर आगे-पीछे कर लड़ाई-झगड़ा करने के लिये मान्यता का उल्लंघन किया करते थे। अनजाने में भटके हुए को मार्ग दिखाया जा सकता है, लेकिन जानबूझ कर भटके हुए को मार्ग इश्वर भी नहीं दिखाता। इसी सन्दर्भ में यह आयात उतरी। इस आयत का लड़ाई-झगड़ा करने या धृणा फैलाने से कोई सम्बन्ध नहीं है।
पैम्फलेट में लिखी 8वें क्रम की आयत है: ৪ -
हे 'ईमान' लाने वालों ! और 'काफ़िरों को अपना मित्र न बनाओ। अल्लाह से डरते रहो यदि तुम ईमान वाले हो। (6,5,57)
"यह आयात भी अधूरी दी गयी है। आयात के बीच का अंश जान बुझ कर छिपाने की शरारत की गयी है। पूरी आयात है -ऐ ईमान लाने वालों। जिन लोगों को तुमसे पहले किताबें दी गयी थीं, उन को और काफ़िरों को जिन्होंने तुम्हारे धर्म को हंसी और खेल बना रखा है, मित्र न बनाओ और अल्लाह से डरते रहो यदि तुम ईमान वाले हो ।-कुरआन, पारा 6, सूरा 5, आयत-57
आयत को पढ़ने से साफ़ है कि काफ़िर कुरैश तथा उन के सहयोगी यहूदी और ईसाई जो मुसलमानों के धर्म की हंसी उड़ाया करते थे , उन को दोस्त न बनाने के लिए यह आयात आई। ये लड़ाई-झगड़े के लिए उकसाने वाली या घृणा फैलाने वाली कहाँ से है? इसके विपरीत पाठक स्वयं देखें की पैम्फलेट में जिन्होंने तुम्हारे धर्म को हंसी और खेल बना रखा है को जानबूझ कर छिपा कर उसका मतलब पूरी तरह बदल देने की साजिश करने वाले क्या चाहते हैं? पैम्फलेट में लिखी 9वें क्रम कि आयत है: 9- फिटकारे हुए (गौर मुस्लिम ) जहाँ कहीं पाये जायेंगे पकडे जायेंगे और बुरी तरह क़त्ल किये जायेंगे।"-सूरा 33 ,आयत-61
इस आयात का सही मतलब तभी पता चलता है जब इसके पहली वाली 60वीं आयत को जोड़ा जाये। अगर मुनाफ़िक ( यानि कपटचारी) और वे बुरे लोग जिनके दिलों में मर्ज है और जो (मदिना के शहर) में बुरी-दुरी ख़बरें उड़ाया करते हैं, ( अपने किरदार से ) रुकेंगे नहीं, तो हम तुम को उनके पीछे लगा देंगे, फिर वहां तुम्हारे पड़ोस में न रह सकेंगे,मगर थोड़े दिन। (60) ( वह भी फिटकारे हुए) जहाँ पाये गए पकड़े गए और जान से मार डाले गए। (61)- कुरआन, पारा 22, सूरा 33, आयत- 60-61
उस समय मदीना शहर जहाँ अल्लाह केरसूल ( सल्ल०) का निवास था, कुरैश के हमले का सदैव अंदेशा रहता था। युद्ध जैसे माहौल में कुछ मुनाफिक ( यानि कपटचारी) और यहूदी तथा ईसाई जो मुसलामनों के पास भी आते और काफिर कुरैश से भी मिलते रहते और अफहवाहें उड़ाया करते थे। युद्ध जैसे माहौल में जहाँ हमले का सदैव अंदेशा हो,अफवाह उड़ाने वाले जासूस कितने खतरनाक हो सकते हैं, अंदाज़ा किया जा सकता है। आज क़ानून में भी ऐसे लोगों की सज़ा मौत हो सकती है । वास्तव में शांति की स्थापना के लिए उनको यही दण्ड उचित है। यह न्यायसंगत है। अत:इस आयत को झगड़ा करने वाली कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पैम्फलेट में लिखी 10वें क्रम की आयत है :
(कहा जायगा) : निश्चय ही तुम और वह जिसे तुम अल्लाह के सिवा पूजते थे जहन्नम का ईधन हो। तुम अवश्य उसके घाट उतरोगे ।-सूरा 21, आयात-98
इस्लाम एकेश्वरवादी मज़हब है, जिसके अनुसार एक इस्लाम एकेश्वरवादी मज़हब है, जिसके अनुसार एक इश्वर ' अल्लाह के अलावा किसी दूसरे को पूजना सबसे बड़ा पाप है। इस आयात में इसी पाप के लिए अल्लाह मरने के बाद जहन्नम (यानि नरक) का दण्ड देगा।
पैम्फलेट में लिखी पांचवें क्रम की आयत में हम इस विषय में लिख चुके हैं अत:इस आयत को भी झगड़ा करने वाली आयत कहना न्यायसंगत नहीं है।
पैम्फलेट में लिखी 11वें क्रम की आयत है :
उससे बढ़कर ज़ालिम कौन होगा किसे उसके रब की' आयातों' के द्वारा चेताया जाये, और फिर वह उनसे मुंह फेर ले ! निश्चय ही हमें ऐसे अपराधियों से बदला लेना है। सूरा 32, आयत- 22
इस आयत में भी पहले लिखी आयत की ही तरह अल्लाह उन लोगों को नरक का दण्ड देगा जो अल्लाह की आयतों को नहीं मानते यह परलोक की बातें है अत: इस आयतका सम्बन्ध इस लोक में लड़ाई-झगड़ा कराने या घृणा फैलाने से जोड़ना शरारत पूर्ण हरकत है।
पैम्फलेट में लिखी 12वें क्रम की आयत है :
12- " अल्लाह ने तुमसे बहुत सी ' गनिमतों *(लूट ) का वादा किया है जो तुम्हारे हाथ आएँगी,"-सूरा 48 ,आयत-20
पहले में यह बता दें कि ग़नीमत का अर्थ लूट नहीं बल्कि शत्रु
की क़ब्ज़ा की गई संपत्ति होता है । उस समय मुसलमानों के अस्तित्व को मिटने के लिए हमले होते या हमले की तैयारी हो रही होती काफ़िर और उनके सहयोगी यहूदी व ईसाई धन से शक्तिशाली थे। ऐसे शक्तिशाली दुश्मनों से बचाव के लिए उनके विरुद्ध मुसलमनों का हौसला बढ़ाये रखने के लिए अल्लाह की ओर से वायदा हुआ ।यह युद्ध के नियमों के अनुसार जायज़ है। आज शत्रु की क़ब्ज़ा की गई। संपत्ति विजेता की होती है ।अत: इसे झगड़ा कराने वाली आयत कहना दुर्भाग्यपूर्ण है ।
पैम्फलेट में लिखी 13वें क्रम की आयत है :
तो जो कुछ ' ग़नीमत ' (लूट ) का माल तुमने हासिल किया है उसे 'हलाल 'व पाक समझ कर खाओ ,"- सूरा 8, आयत -69
बारहवें क्रम की आयत में दिए हुए तर्क के अनुसार इस आयात का भी सम्बन्ध आत्मरक्षा के लिए किये जाने वाले युद्ध में मिली चल
संपत्ति से है, युद्ध में हौसला बनाये रखने से है। इसे भी झगड़ा बढ़ाने वाली आयत कहना दुर्भाग्यपूर्ण है ।
पैम्फलेट में लिखी 14वें क्रम की आयत है :
नबी !' काफ़िरों 'और ' मुनाफ़िकों के साथ जिहाद करो, और उन पर सख्ती करो और उनका ठिकाना ' जहन्नम ' है, और बुरी जगह है जहाँ पहुंचे ! ( सूरह 66 आयत .9)
"जैसे कि हम ऊपर बता चुके हैं कि काफ़िर कुरैश अन्यायी व अत्याचारी थे और मुनाफ़िक़ ( यानि कपट करने वाले कपटचारी) मुसलमानों के हमदर्द बन कर आते, उनकी जासूसी करते और काफ़िर कुरैश को सारी सूचना पहुंचाते तथा काफ़िरों के साथ मिल कर अल्लाह के रसूल (सल्ल०) कि खिल्ली उड़ाते और मुसलमानों के खिलाफ़ साजिश रचते । ऐसे अधर्मियों के विरुद्ध लड़ना अधर्म को समाप्त कर धर्म की स्थापना करना है। ऐसे ही अत्याचारी कौरवों के लिए योगेश्वर श्री कृष्णन ने कहा था:अथ
चेतु त्वामिमं धमर्य संग्रामं न करिष्यसि ।ततः
चेत् त्वामिमं धमर्य संग्रामं न करिष्यसि ।ततः
स्वधर्म कीर्ति च हित्वा पापमवाप्स्प्सी।
-गीता अध्याय 2 श्लोक-33
हे अर्जुन ! किन्तु यदि तू। इस धर्म युक्त युद्ध को न करेगा तो अपने धर्म और कीर्ति को खोकर पाप को प्राप्त होगा।
तस्मात्त्वमुक्तिष्ठ यशो लभस्व जित्वा शत्रून्
भुड्क्ष्व राज्यं समृद्धं ।
- अध्याय 11,श्लोक-33
इसलिए तू उठ! शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर,यश को प्राप्त कर धन-धान्य से संपन्न राज्य का भोग कर।
पोस्टर या छापने व बॉटने वाले श्रीमद् भगवद् गीता के इस आदेश को क्या झगड़ा-लड़ाई कराने वाला कहेंगे? यदि नहीं, तो इन्हीं परिस्थतियों में आत्मरक्षा के लिए अत्याचारियों के विरुद्ध जिहाद (यानि आत्मरक्षा व धर्मरक्षा के लिए युद्ध) करने का फ़रमान देने वाली आयत को झगड़ा कराने वाली कैसे कह सकते हैं? क्या यह अन्यायपूर्ण निति नहीं है ? आखिर किस उद्देश्य से यह सब
किया जा रहा है ?
पैम्फलेट में लिखी 15वें क्रम की आयत है :
तो अवश्य हम ' कुफ्र' करने वालों को यातना का मज़ा चखायेंगे, और अवश्य ही हम उन्हें सबसे बुरा बदला देंगे उस कर्म का जो वो करते थे।"-सूरा 41, आयत-27
उस आयत को लिखा जिसमें अल्लाह काफ़िरों को दण्डित करेगा, लेकिन यह दण्ड क्यों मिलेगा? इसकी वजह इस आयत के ठीक पहले वाली आयत (जिस की यह पूरक आयत है) में है, उसे ये छिपा गए। अब इन आयतों को हम एक साथ दे रहे हैं। पाठक स्वयं देखें कि इस्लाम को बदनाम करने कि साजिश कैसे रची गई है ?
26 और काफ्रिर कहने लगे कि इस कुरआन को सुना ही न करो और ( जब पढ़ने लगें तो) शोर मचा दिया करो, ताकि सालिब रहो। (26 )
27 तो अवश्य हम ' कुफ्र ' करने वालों को यातना का मज़ा चखायेंगे, और अवश्य ही हम उन्हें सबसे बुरा बदला देंगे उस कर्म का जो वे करते थे।
कुरआन, पारा 24, सूरा 41, आयत- 26 -27
अब यदि कोई अपनी धार्मिक पुस्तक का पाठ करने लगे या नमाज़ पढने लगे, तो उस समय बाधा पहुँचाने के लिए शोर मचा देना क्या दुष्टतापूर्ण कर्म नहीं है? इस बुरे कर्म कि सज़ा देने के लिये ईश्वर कहता है, तो क्या वह झगड़ा कराता है?
मेंरी समझ में नहीं आ रहा कि पाप कर्मों का फल देने वाली इस आयत में झगड़ा कराना कैसे दिखाई दिया ?
पैम्फलेट में लिखी 16वें क्रम की आयत है:
यह बदला है अल्लाह के शत्रुओं का ('जहन्नम' की) आग। इसी में उनका सदा घर है, इसके बदले में कि हमारी ' आयातों का
इंकार करते थे।"-सूरा 41 , आयत- 28
यह आयत ऊपर पन्द्रहवें क्रम कि आयात की पूरक है जिसमें काफ़िरों को मरने के बाद नरक का दण्ड है, जो परलोक की बात है इसका इस लोक में लड़ाई-झगड़ा कराने या घूणा फैलाने से कोई सम्बन्ध नहीं है।
पैम्फलेट में लिखी 17वें क्रम की आयत है:
नि:संदेह अल्लाह ने ईमान' वालों (मुसलमानों ) से उनके प्राणों और मालों को इसके बदले में खरीद लिया है कि उनके लिये जन्नत' है, वे अल्लाह के मार्ग में लड़ते हैं तो मारते भी हैं और मारे भी जाते हैं।"-सूरा 9,आयत-11
गीता में है
हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्ग
जित्वा वा भोक्षस्ये महीम् ।तस्मादुक्तिष्ठ कौन्तेय
युद्धाय कृतनिश्चयः ।।-
गीता अध्याय 2 श्लोक -37
या ( तो तू युद्ध में) मारा जा कर स्वर्ग को प्राप्त होगा ( अथवा) जीत कर पृथ्वी का राज्य भोगेगा । इसलिए हे अर्जुन! ( तू) युद्ध के लिए निश्चय कर क्र खड़ा हो जा ।
क्या गीता के यह आदेश लड़ाई-झगड़ा बढ़ने वाला भी नहीं है,यह अधर्म को बढ़ने वाला भी नहीं है, क्योंकि यह तो अन्यायियों व अत्याचारियों का विनाश कर धर्म की स्थापना के लिए किये जाने वाले युद्ध के लिए है । इन्हीं परिस्थितियों में अन्यायी, अत्याचारी, मुशरिक काफ़िरों को समाप्त करने के लिए ठीक वैसा ही अल्लाह (यानि परमेश्वर ) का फरमान भी सत्य धर्म की स्थापना के लिये है, आत्मरक्षा के लिए है। है क्योंकि यह तो अन्यायियों व अत्याचारियों का विनाश कर धर्म की स्थापना के लिए किये जाने वाले युद्ध के लिए है ।इन्हीं परिस्थितियों में अन्यायी, अत्याचारी, मुशरिक काफ़िरों को समाप्त करने के लिए ठीक वैसा ही अल्लाह (यानि परमेश्वर) का फरमान भी सत्य धर्म की स्थापना के लिये है, आत्मरक्षा के लिए है। फिर इसे ही झगड़ा करने वाला क्यों कहा गया? ऐसा कहने वाले क्या अन्यायपूर्ण निति नहीं रखते ?जनता को ऐसे लोगों से सावधान हो जाना चाहिए।
पैम्फलेट में लिखी 18वें क्रम की आयत है।
अल्लाह ने इन मुनाफ़िक़ ( अर्थ मुस्लिम ) पुरुषों और मुनाप़िक स्त्रियों और काफिरों ' से जहननुम की आग का वादा किया है जिसमें वह सदा रहेंगे। यही उन्हें बस है। अल्लाह ने उन्हें लानत की और उनके लिये स्थायी यातना है।"-कुरआन, पारा 10,सूरा 9,आयात-68
सूरा 9 की इस 68वीं आयत के पहले वाली 67वीं आयत को पढने के बाद इस आयत को पढ़ें, पहले वाली 67वीं आयत है। मुनाफ़िक मर्द और मुनाफ़िक़ औरतें एक दुसरे के हम जिंस ( यानि एक ही तरह के) हैं, कि बुरे काम करने को कहते और नेक कामों से मनाकरते और (खर्च करने में) हाथ बंद किये रहते हैं, उन्होंने खुदा को भुला दिया तो खुदा ने भी उनको भुला दिया । बेशक मुनाफ़रिकन -फ़रमान है।-कुरआन, पारा 10, सूरा 9,आयत-67 स्पाष्ट है मुनाफिक ( कपटचारी मर्द और औरतें लोगों को अच्छे कामों से रोकतेऔर बुरे काम करने को कहते। अच्छे काम के लिए खोटा सिक्का भी न देता! अल्लाह (यानि परमीश्वर) को कभी याद न करते,उसकी अवज्ञा करते और खुराफ़ात मेलगे रहते। ऐसे पापियों को मरने के बाद क़ियामत के दिन जहन्नम ( यानि नरक) की सज़ा की चेतावनी देने वाली अल्लाह की यह आयात बुरे पर अच्छाई की जीतके लिए उतरी न की लड़ाई-झगड़ा करने के लिए ।
पैम्फलेट में लिखी 19वें क्रम की आयत है:
हे नबी ! 'ईमान' वालों (मुसलमानों) को लड़ाई पर उभारो । यदि तुम 20 जमे रहने वाले होंगे तो वे 200 पर प्रभुत्व प्राप्त करेंगे, और यदि तुम में 100 हों तो1000 'काफ़िरों पर भारी रहेंगे, क्योंकि वे ऐसे लोग हैं जो समझ बूझ नहींरखते ।-सूरा 8 आयत-65
मक्का के अत्याचारी कुरैश व अल्लाह के रसूल (सल्ल०) के बीच होने वाले युद्ध मेंकुरैश की संख्या अधिक होती और सत्य के रक्षक मुसलमानों की कम । ऐसीहालात में मुसलमानों का हौसला बढ़ाने व उन्हें युद्ध में जमाये रखने के लिएअल्लाह की ओर से यह आयत उतरी । यह युद्ध अत्याचारी व आक्रमणकारीकाफ़िरों से था न कि सभी काफ़िरों या गैर-मुसलमानों से । अत: यह आयात अन्यधर्मावलम्बियों से झगड़ा करने का आदेश नहीं देती । इसके प्रमाण में एक आयतदे रहे हैं । :जिन लोगों (यानि काफ़िरों) ).ने तुमसे दीन के बारे में जंग नहीं की और तुम को तुम्हारे घरों से निकाला, उनके साथ भलाई और इंसाफ़ का सुलूक करने से अल्लाह तुमको मना नहीं करता। अल्लाह इंसाफ करने वालों को दोस्त रखता है।-कुरआन, पारा 28, सूरा 60, आयत-8
पैम्फलेट में लिखी 20वें क्रम की आयत है।
हे ईमान वालों (मुसलमानों ) तुम 'यहूदियों और 'ईसाईयों को मित्रं नबनाओ। आपस में एक दुसरे के मित्र हैं। और जो कोई तुम में से उनको मित्रबनायेगा, वह उन्हीं में से होगा। नि:संदेह अल्लाह जुल्म करने वालों को मार्ग नहीं दिखाता ।"-सूरा 5, आयत-51
यहूदी और ईसाई ऊपरी तौर पर मुसलमानों से दोस्ती की बात करते थे लेकिन पीठपीछे कुरैश को मदद करते और कहते मुहम्मद (सल्ल.) से लड़ो हम तुम्हारे साथ हैं। उनकीइस चाल को नाकाम करने के लिए ही यह आयत उतरी जिसका उद्देश्य मुसलमानोंको सावधान करना था, न कि झगड़ा करना। इसके प्रमाण कुरआन की एकआयत दे रहे हैं- खुदा उन्हीं लोगों के साथ तुम को दोस्ती करने से मना करता है, जिन्होनें तुम सेदीन के बारे में लड़ाई की और तुम को तुम्हारे घरों से निकाला और तुम्हारेनिकालने में औरों कि मदद की, तो जो लोग ऐसों से दोस्ती करेंगे, वही ज़ालिम हैं।- कुरआन, पारा 28, सूरा 60, आयत-9
पैम्फलेट में लिखी 21 वें क्रम की आयत है
किताब वाले' जो न अल्लाह पर 'ईमान' लाते हैं न अंतिम दिन पर, न उसे हराम करते हैं जिसे अल्लाह और उसके' रसूल ने हराम ठहराया है, और न सच्चे 'दीन' को अपना 'दीन' बनाते हैं, उनसे लड़ो यहाँ तककी दे अप्रतिष्ठित ( अपमानित ) होकर अपने हाथों से' जीज़या'(टेक्स) देने लगे। "
इस्लाम के अनुसार तौरात, जूबूर ( old Testament) व इंजील ( New Testament) और कुरआन मजीद अल्लाह की भेजी हुई किताबें हैं, इसलिए इनकिताबों पर अलग-अलग ईमान वाले क्रमश, यहूदी, ईसाई और मुस्लमान 'किताब वाले ' या 'अहले किताब कहलाए। यहाँ इस आयत में किताब वाले सेमतलब यहूदियों और ईसाईयों से है ।ईक्वरीय पुस्तकें रहस्यमयी होती हैं इसलिए इस आयत को पढ़ने के बाद ऐसालगता है की इनमें यहूदियों और ईसाईयों को ज़बरदस्ती मुस्लमान बनाने के लिएलडाई है । लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है क्योंकि इस्लाम में किसी भी प्रकार इजाज़त नहीं है ।कुरआन में अल्लाह मना करता है की किसी को की जबरदसती मुसलमान बनायाजाये। देखिये :ऐ पैग़म्बर ! अगर ये लोग तुम से झगड़ने लगें, तो कहना की मैं और मेरी पैरवीकरने वाले तो अल्लाह के फ़रमाँबरदार हो चुके और अहलेकिताब' और अनपढ़ लोगों से कहो की क्या तुम भी ( खुदा के फ़रमाँबरदार बनते हो और ) इस्लाम लाते हो ? अगर यह लोग इस्लाम ले आयें तो बेशक हिदायत पा लें और अगर ( तुम्हारा कहा) न मानें, तो तुम्हारा काम सिर्फ खुदा का पैगाम पहुंचा देना है ।-कुरआन, पारा 3, सूरा 3, आयत-20 । और अगर तुम्हारा। परवरदिगार (यानि अल्लाह ) चाहता, तो। जितने लोग ज़मीन पर हैं, सब के सब ईमान ले आते, तो क्या तुम लोगों पर ज़बरदस्ती करना चाहते हो कि वे मोमिन (यानि मुस्लमान) हो जाएँ । कुरआन, पारा 11, सूरा 10 आयत-९९इस्लाम के प्रचार-प्रसार में किसी
तरह कि ज़ोर-ज़बरदस्ती न करने की इन आयतों के बावजूद इस आयत में
किताबवालों से लड़ने का फरमान आने के कारण वही है , जो पैम्फलेट में लिखी 8वें, 9वें। व 20वें क्रम कि आयतों के लिए मैंने दिए हैं ।
जीज़या नाम का टैक्स ग़ैर- मुसलमानों से उन की जान-माल की रक्षा के बदले लिया जाता था । इस के अलावा उन्हें कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। जबकि मुसलमानों के लिए भी ज़कात देना ज़रूरी था आज तो सक्कार ने बात-बात पर टैक्स लगा रखा है। और GST की वजह से कितना खराब हाल हो गया है अपना ही पैसा बैंक से निकलने तक में सरकार ने टैक्स लगा रखा है।
पैम्फलेट में लिखी २२ वें क्रम की आयत : 22
फिर हमनें उनके बीच ' कियामत के दिन तक के लिए वैमनस्य और द्वेष की। आग भड़का दी, और अल्लाह जल्द उन्हें बता देगा जो कुछ वे करते हैं।"-सूरा 5, आयत-14
कपटपूर्ण उद्देश्य के लिये पैम्फलेट में यह आयत भी जान-बूझ कर अधूरी दी गयी है। पूरी आयत है :और जो लोग ( अपने को) कहते हैं की हम नसारा (यानि इसाई) हैं, हम ने उन से भी अहद ( यानि वचन) लिया था।। मगर उन्होंने भी उस नसीहत का, जो उन को की गयी थी, एक हिस्सा भुला दिया, फिर हमनें उनके बीच ' कियामत के दिन तक के लिये वैमनस्य और द्वेष की आग भड़का दी, और अल्लाह जल्द उन्हें बता देगा जो कुछ वे करते रहे हैं।-कुरआन , पारा 6, सूरा 5,
आयत-14 पूरी आयत पढ़ने से स्पष्ट है कि वादा खिलाफ़ी, चालाकी और फरेब के विरुद्ध यह आयत उतरी, न कि झगडा करने के लिये।
पैम्फलेट में लिखी 23 वें क्रम की आयत है।
वे चाहते हैं कि जिस तरह से वे ' काफ़िर' हुए हैं उसी तरह से तुम भी ' काफ़िर हो जाओ तो उनमें से किसी को अपना साथी न बनाना जब तक वे अल्लाह कि राह में हिजरत न करें, और यदि वे फिर जावें तो उन्हें जहाँ कहीं पाओ पकड़ो और उनका (क़त्ल) वध करो। और उनमें से किसी को साथी और सहायक मत बनाना ।"-सूरा 4, आयत-89
इस आयत को इससे पहले वाली 88वीं आयत। के साथ मिला कर पढ़ें, जो निम्न है :-तो क्या वजह है की तुम मुनाफिकों के बारे में दो गिरोह (यानि दो भाग) हो रहे हो ? हां यह है की खुदा ने उनके करतूतों की वजह से औंधा कर दिया है, क्या तुम चाहते हो की जिस शख्स को खुदा ने गुमराह कर दिया उसको रस्ते पर ले आओ?-सूरा 4, आयत- 88 स्पष्ट है की इससे आगे वाली 89वीं आयत, जो पर्चे में दी है, उन मुनाफ़िकों ( यानि कपटाचारियों) सन्दर्भ में हैं, जो मुसलमानों के पास आकार कहते है की हम 'ईमान' ले आये और मुस्लमान के बन गये और मक्का में काफ़िरों के पास जा कर कहते कि हम अपने बाप-दादा के धर्म में ही हैं, बुतों को पूजने वाले ।हम तो मुसलमानों के बीच भेद लेने जाते हैं, जिसे हम आप को बताते हैं। यह मुसलमानों के बीच बैठ कर उन्हें अपने बाप-दादा के धर्म ' बुत पूजा' पर वापस लौटने को भी कहते । इसलिए यह आयत उतरी कि इन कपटाचारियों को दोस्त न बनाना क्योंकि यह दोस्त हैं ही नहीं, तथा इनकी सच्चाई की परीक्षा लेने के लिये इनसे कहो कि तुम भी मेरी तरह वतन छोड़ कर हिजरत करो अगर सच्चे हो तो। यदि न करें तो समझो कि यह नुक़सान पहुँचाने वाले कपटाचारी जासूस है, जो काफ़िरों से अधिक। खतनाक हैं । उस समय युद्ध का माहील था, युद्ध के दिनों में सुरक्षा कि दृष्टी से ऐसे जासूस बहुत ही खतनाक हो सकते थे, जिनकी एक ही सजा हो सकती थी: मौत । उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही मना किया गया है। कि उन्हें न तो अपना साथी बनाओ और न ही क्योंकि ऐसा करने पर धोखा ही धोखा है ।यह आयत मुसलमानों कि आत्मरक्षा के लिये उतरी न कि झगडा कराने या घृणा मददगार,फैलाने के लिये ।
पैम्फलेट में लिखी 24वें क्रम की आयत है
उन ( काफ़िरों) से लड़ो! अल्लाह तुम्हारे हाथों उन्हें यातना देगा, और उन्हें रुसवा करेगा और उनके मुक़ाबले में तुम्हारी सहायता करेगा, और 'ईमान ' वालों के दिल ठन्डे करेगा "पैम्फलेट में लिखी पहले क्रम की आयत में हम विस्तार से बता चुके हैं कि कैसे शांति का समझौता तोड़ कर हमला करने वालों के विरुद्ध सूरा 9 की यह आयतें आसमान से उतरीं । पैम्फलेट में 24वें क्रम में लिखी आयत इसी सूरा की है जिसमें समझौता तोड़ हमला करने वाले अत्याचारियों से लड़ने और उन्हें दण्डित करने का अल्लाह का आदेश है जिससे झगड़ा-फ़साद करने वालों के हौसले पस्त हों और शांति का स्थापना हो । इसे और स्पष्ट करने के लिये कुरआन मजीद की सूरा नौ की इस 14वीं आयत के पहले वाली दो आयत दे रहे हैं । और अगर अहद ( यानि समझौता) करने के बाद अपनी अपनी कसमों को तोड़ डालें और तुम्हारे दिन में ताने करने लगें, तो उन कुफ्र पेशवाओं से जंग करो, ( ये बे-ईमान लोग है और) इनकी कसमों का कुछ ऐतबार नहीं है । अजब नहीं कि ( अपनी हरकतों से) बाज़ आ जाएँ ।-कुरआन, पारा 10, सूरा 9, आयत-12 भला तुम ऐसे लोगों से क्यों न लड़ो, जिन्होनें अपनी क़रमों को तोड़ डाला और (ख़ुदा के) पैराम्बर के निकालने का पक्का इरादा कर लिया और उन्होंने तुमसे (किया गया अहद तोड़ना) शुरू किया। तुम ऐसे लोगों से इरते हो, हालाँकि डरने के लायक खुदा है, बशर्ते कि ईमान रखते हो।- कुरआन, परा 10, सूरा 9, आयत-13 अत: शांति कि स्थापना के उद्देश्य से उतरी सूरा 9 की इन आयतों को शांति भंग करने वाली या झगड़ा- के फ़साद करने वाली कहने वाले या तो धूर्त है। अथवा अज्ञानी।
निष्कर्ष :- 40 वर्ष की उम्र में हज़रात मुहम्मद ( सल्ल०) को अल्लाह से सत्य का सन्देश मिलने के बाद से अंतिम समय ( यानि २३ वर्षों ) तक अत्याचारी काफ़िरों ने आप (सल्ल०) को चैन से न बैठने नहीं दिया। इस बीच लगातार युद्ध और साजिशों का माहौल रहा । ऐसी परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिये दुश्मनों से सावधान रहना, माहौल गन्दा करने वाले मुनाफ़िकों ( यानि कपटाचारियों) और अत्याचारियों का दमन करना या उन पर सख्ती करना या उन्हें द्नादित करना एक आवश्यकता नहीं, कर्तव्य था। ऐसे दुष्टों, अत्याचारियों और कपटाचारियों के लिये
ऋग्वेद में परमेश्वर का आदेश है-
मायाभिरिन्द्र मायिनं त्वं शुष्णमवातिर : ।विदुष्टं
तस्य मेधिरास्तेषां ऋवांस्युक्तिर ॥-ऋग्वेद,
मण्डल 1, सूक्त 11, मन्त्र 7
भावार्थ - बुद्धिमान मनुष्यों को इश्वर आदेश देता है कि -साम , दाम, दण्ड, और भेद की युक्त से दुष्ट और शत्रु जनों का नाश करके विद्या और चक्रवर्ती राज्य कि यथावत् उन्नति करनी चाहिये तथा जैसे इस संसार में कपटी , छली और दुष्ट पुरुष वृद्धि को प्राप्त न हों, वैसा उपाय निरंतर करना चाहिये। हिंदी भाष्य महर्षि दयानंद
पैम्फलेट में दी गयी आयतें अल्लाह के वे फ़रमान हैं, जिनसे मुस्लमान अपनी व एकेश्वरवादी सत्य धर्म इस्लाम की रक्षा कर सके। वास्तव में ये आयतें व्यवाहरिक सत्य हैं। लेकिन अपने राजनितिक फायदे के लिए कुरआन मजीद की इन आयतों की ग़लत व्याख्या कर उन्हें जनता के बीच बंटवा कर कुछ स्वार्थी लोग, मुसलमानों व विभिन्न धर्मावलम्बियों के बीच क्या लड़ाई-झगडा करने व घृणा फैलाने का बीज बो नहीं रहे ? क्या यह सुनियोजित तरीके से जनता को बहकाना व वरगालाना नहीं है?1986 में छपे इस पर्चे को अदालत के फ्ैसले की आड लेकर आखिर किस मक़सद से छपवाया और बंटवाया जा रहा है ?जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे, जो अपने राजनितिक फायदे के लिए इस तरह के कार्यों से देश में अशांति फैलाना चाहते हैं ।ऐसे लोग क्या नहीं जानते की दूसरों से सम्मान पाने के लिये पहले खुद दूसरों का सम्मान करना चाहिए । ऐसे लोगों को चाहिए की वे पहले शुद्ध मन से कुरआन को अच्छी तरह पढ़ लें और ईस्लाम को जान लें फिर उसके बाद ही इस्लाम पर टिप्पणी करें, अन्यथा नहीं ।हो सकता है इस पर्चे को छापने व बाँटने वाले भी मेरी तरह ही अनजाने में भ्रम में हों, यदि ऐसा है, तो अब सच्चाई जानने के बाद कई भाषाओं में छपने वाले इस पर्चे को छपवाना-बंटवाना बंद करें और अपने किए के लिए प्रायश्चित कर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे।
_________________________________________________
जिस सूरह तौबा 9/आयत 5 ज़िक़्र किया जाता है उसको पूरा बता देते हैं. यह सूरः तब नाज़िल हुई जब मुसलमानों और मक्का के मुशरिकों (बहुदेवावादियों) के बीच हुई संधी को मक्का के मुशरिकों ने तोड दिया और मुसलमानों पर आक्रमण का प्रपंच रचनें लगे.मुसलमानो पर जुल्म करने लगे मुसलमानो को उनके घरो से निकालने लगे तब अल्लाह ने यह सूरह नाज़िल की और उन मुशरिको को, जिन्हों ने संधी तोड़ी थी, को 4 महीने का समय दिया. अगर इन चार महीनों में यह सीधे रास्ते पर आते हैं तो इन से जंग करो और जंग के समय में, जंग में (डरो नहीं), जहाँ पाओ इन का क़त्ल करो. ज़ाहिर सी बात है कोई भी दुश्मन से अपनी आत्म रक्षा के लिये यही निर्णय लेगा व ऐसा आदेश पारित करेगा.वह जंग अपनी रक्षा के लिए था शांति की अस्थापना करने के लिए था। जो की यह एक साधाहरण सी मानवीय प्रवर्ती है.
प्रश्न उठता है कि आरोप लगानें वालों को इसके आगे वाली आयत (6) नहीं दिखती, क्यू? क्यूंकि भ्रम और अराजकता फैलानें वालों को सिर्फ ऐसी ही चीज़ें दिखती हैं, जिसको वोह गलत ढंग से पेश कर के लोगों में बैर पैदा कर सकें. -- आगे की आयत में अल्लाह कहता है।
(सूरह तौबा 9 आयत 6) में "जो लोग तुम्हारे संरक्षण में आते हैं (शान्ति चाहते है) उनको अपनी सुरक्षा में एक ऐसी सुरक्षित जगह पर ले जा कर पहुँचा दो, जहां पर वोह अल्लाह का पैगाम (शान्ति का पैगाम) सुन लें, अर्थात सुरक्षित हो, क्यूंकि यह वोह लोग हैं जो ग्यान नहीं रखते. इन लोंगों को आयत नंबर 4 और 7 भी नहीं दिखती.सूरह तौबा 9 आयत4 में अल्लाह कहता है "जिन मुशरिकों से तुम्हारी संधी है और उन्होने तुम्हारे विरुद्ध दूसरों का साथ दिया है, तो उनके साथ सन्धि, संधी के समय तक पूरी करो.सूरह तौबा 9 आयत 7 में अल्लाह कहता है "जिन लोगों ने तुम्हारे साथ "खाना-ए-क़ाबा" के पास सन्धि की थी और अगर वोह इस को क़ायम रखना चाहे तो तुम भी सन्धि को क़ायम रखो. --- . सूरः तौबा में 129 आयतें हैं, लेकिन शैतानी प्रवित्ति के लोगों को सिर्फ आयत नंबर "5" दिखती हैं, क्यूंकि इस आयत को बिना संदर्भ के उधृत कर के लोगों में गलत बात फैलाई जा सकती हैं.
जिन लोगों ने तुमसे दीन के बारे में जंग नहीं की और न तुम को तुम्हारे घरों से निकला,उन के साथ भलाई और इंसाफ का सुलूक करने से ख़ुदा तुम को मना नहीं करता । ख़ुदा तो इंसाफ करने वालों को दोस्त रखता है । -कुरआन, सूरा 60 , आयत-8
ख़ुदा उन्हीं लोगों के साथ तुम को दोस्ती करने से मना करता है , जिन्होंने तुम से दीन के बारे में लड़ाई की और तुम को तुम्हारे घरों से निकला और तुम्हारे निकलने में औरों की मदद की , तो जो लोग ऐसों से दोस्ती करेंगे , वही ज़ालिम हैं । -क़ुरआन , सूरा 60 , आयत- 9
इस्लाम के दुश्मन के साथ भी ज्यादती करना मना है देखिये:
और जो लोग तुमसे लड़ते हैं, तुम भी ख़ुदा की राह में उनसे लड़ो , मगर ज्यादती न करना की ख़ुदा ज्यादती करने वालों को दोस्त नहीं रखता ।
-क़ुरआन , सूरा 2 , आयत-190
इस्लाम द्वारा, देश में हिंसा ( फ़साद ) करने की इजाज़त नहीं है । देखिये अल्लाह का यह आदेश:
लोगों को उन की चीज़ें कम न दिया करो और मुल्क में फ़साद न करते फिरो।
-क़ुरआन , सूरा 26 , आयत-183
इस्लाम में किसी को जोर ज़बरदस्ती से मुस्लमान बनाने की सख्त मनाही है । क़ुरआन माजिद में अल्लाह के ये आदेश :
और अगर तुम्हारा परवरदिगार ( यानि अल्लाह ) चाहता, तो जितने लोग ज़मीं पर हैं, सब के सब इमा ले आते । तो क्या तुम लोगों पर ज़बरदस्ती करना चाहते हो की वे मोमिन ( यानि मुस्लमान ) हो जाएं ।
-क़ुरआन, सूरा 10 , आयत-99
दिने इस्लाम में ज़बरदस्ती नहीं है ।
-क़ुरआन , सूरा 2 , आयात-256
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया :
इस्लामी हुकूमत में किसी ऐसे गैर मुस्लिम नागरिक पर जिसकी जान-माल, इज्जत आबरु की हिफाजत का मुसलमानों ने समझोता किया है, जो व्यक्ति जुल्म करेगा, या उसका हक मारेगा या उस पर उसकी ताकत से अधिक बोझ डालेगा या गैर मुस्लिम नागरिकों की कोई चीज उसकी रजामंदी के बगैर ले लेगा तो मैं अल्लाह की अदालत में दायर होने वाले मुकदमे में उस गैर-मुस्लिम नागरिक की ओर से वकील बनूंगा
(सुनन अबु दाऊद : 3052)
इस्लाम जंग का भी तरीका बताता है
जिंग में भी किसी निहते पर वॉर नही करना है
कोई आत्मसमपर्ण कर दे तो उसे महफूज़ जगह तक छोड़ आना है जहाँ उसका कोई नुकसान ना पहुचे जंग में हारे पेड़ पौदे बुढे बच्चों और औरतो को नुकसान नही पहुचाना है ।
लेकिन कुछ ना समझ अमन के दुश्मन समाज में जहर घोलने वाले लोग क़ुरआन की बिच बिच का आयत कोड करके यह बोल कर की देखो क़ुरआन में यह लिखा है समाज में जहर फ़ैलाने का काम करते है
जब की इन्हें क़ुरआन तो क़ुरआन अपने खुद की धर्म ग्रंथो के बारे में कुछ जानकारी नही होता है
अब देखिये वेद क्या कहता है और मनुस्मृति की क्या आज्ञा है
ते यं द्विष्मो यश्च नो द्वेष्टि तमेषां जम्भे दध्मः
"हम लोग जिस से अप्रीति करें और जो हम को दुःख दे उसको इन वायुओं की बीडाल के मुख में मूषे के सामान पीड़ा में डालें |" [यजुर्वेद 16:65 दयानन्द भाष्य]
वृश्च प्र वृश्च सं वृश्च दह प्र दह सं दह |
"तू वेद निन्दक को, काट डाल, चीर डाल, फाड़ डाल, जला दे, फूँक दे, भस्म कर दे।" भावार्थ: धर्मात्मा लोग अधर्मियों के नाश में सदा उद्यत रहें [अथर्ववेद काण्ड12: सूक्त 5: मंत्र 62 पण्डित क्षेमकरणदास त्रिवेदी भाष्य]
जो आर्यावर्त देश से भीन देश वाले है वह दस्यु और म्लेच्छ है ।
मनुस्मृति 10 /45 मनुसमृति 2/23
सत्यार्थ प्रकास समुलास 8 पृश्ट 225 _226
"ऐ आज्ञा पालक लोगों ! तुम्हारे हथियार अग्नि आदि तोप व भाले, तीर व तलवार आदि शास्त्र विरोधियों को पराजित करने और उनको रोकने के लिए प्रशंसनीय और सट्टढ़ हों । तुम्हारी सेना सतर्क व होशियार हो ताकि तुम सदैव विजयी होते रहो ।"
ऋग्वेद मंडल 1 सूक्त 39 मंत्र 2
एक और स्थान पर दुआ यूं लिखी हुई है ।
मैं उसका रक्षक कायनात के स्वामी मान एवं प्रताप वाले अत्यन्त बलवान और विजयी सारी कायनात के राजा सर्व शक्तिमान और सबको शक्ति प्रदान करने वाले परमेश्वर को जिसके आगे समस्त ज़बरदस्त बहादुर आज्ञा पालक सर झुकाते हैं । और जो न्याय से प्राणियों की रक्षा करने वाला इन्द्र है ।
"हर जंग में विजय पाने के लिए आमन्त्रित करता हूं और शरण लेता हूं।”
यजुर्वेद अध्याय 20 मंत्र 50
एक जगह परमेश्वर दुआ देता है ।
"ऐ मनुष्यो ! तुम्हारे हथियार अर्थात तोप बन्दूक_1 आदि अग्नि धावक शस्त्र और तीर व कमान तलवार आदि हथियार मेरी कृपा से शक्ति शाली और साहस वर्धक कार्य वाले हो तुम दुश्मनों की सेना को पराजित करके उन्हें पछाड़ो । तुम्हारी सेना विश्व व्यायी हुकूमत इस धरती पर स्थापित हो और तुम्हारा शुत्र (घणात्मक खतरनाक तलवार म्यान वाली) पराजित हो और नीचा देखे। (जैसा गाजी महमूद गजनवी और मुहम्मद गौरी ने नीचा देखा ?)
ऋग्वेद मंडल 1 सूक्त 39 मंत्र 2
(उपरोक्त ऋग्वेद मंत्र भी यही है
"ऐ दुश्मनों के मारने वाले जंग के नियमों में माहिर निडर, साहसी, प्रिय, प्रतापी और जवां मर्द तू सब प्रजा को प्रसन्न रख । परमेश्वर के आदेश पर चलो और घ्रणित शुत्र को ( हे महाराज इतनी नाराजी ) पराजित करने के लिए लड़ाई का कार्य पूरा करो । तुमने पहले मैदानों में शत्रुओं की सेना को पछाड़ा है । तुमने इन्द्रियों को पराजित और धरती को विजयी किया है । तुम शक्तिशाली बाजू वाले हो । अपनी बाजू की ताकत से दुशनों को समाप्त करो ताकि तुम्हारे बाजू का जोर और ईश्वर की दया व कृपा से हमारी विजय हो ।
(अथर्ववेद कांड 6 , अनुवादक वरग 95 मन्त्र 3)
No comments:
Post a Comment