मुताआ
मुहम्मद सल्लल्लाहु ने मुताआ को हराम (अवैध ) करार दिया है
दलील
ईमाम जोहरी कहतें हैं कि हम उमर बिन अजीज की मजलिस मे बैठे थे तभी उस मजलिस मे मुताआ का जिक्र चल गया तो रबीअ बिन सबरा नाम के एक व्यक्ति ने कहा : कि मे अपने पिता के बारें मे गवाही देता हूं कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने अंतिम हज्ज के मौके पर इसको मुताअ को एकदम हराम ( अवैध ) घोषित कर दिया था ।
( सुनन अबु दाऊद भाग 1 हदीस नंबर 2072 )
दूसरा सबूत
रबीअ बिन सबरा अपने पिता से रिवायत करतें हैं कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हज्ज के अंतिम अवसर पर महिलाओं से मुताअ करने को हराम ( अवैध ) घोषित कर दिया है ।
(सुनन अबू दाऊद भाग-1 हदीस नंबर 2073)
मुताअ किया है ?
मुताह मैरिज एक कांट्रेक्ट मैरिज था जो अरब में इस्लाम पूर्व प्रचलित थी इस विवाह में विवाह एक निश्चित अवधि बाद स्वयंमेव टूट जाएगा ऐसा अनुबंध किया जाता था, जब नबी सल्ल० का अवतरण हुआ, इस्लाम आया, तो धीरे धीरे शराब जुए और मुताहः जैसे अन्यायपूर्ण और खराब रिवाजों को खत्म कर दिया गया,इन रिवाजों को एक झटके में खत्म इसलिये नही किया गया क्योंकि ऐसा करने पर लोग अपनी लत छोड़ नही पाते और बुरे के बुरे रह जाते, तो बजाये इसके इस्लाम ने ये तरीका अपनाया कि लोगों का मस्तिष्क धीरे धीरे भलाई की बातें आत्मसात करता जाए, और फिर जब इन बुरे रिवाजों से उन्हें रोका जाए तो वे आसानी से इन ख़राब बातों को छोड़ दें तो ऐसा विवाह जिसमे विवाह से पहले ही औरत को तलाक देने की बात तय कर दी जाए यानी कॉन्ट्रैक्ट पर शादी की जाए, यही मुताह मैरिज है, और ऐसी शादी इस्लाम मे हराम है, ऐसी शादी के हराम होने का बयान और ऐलान बहुत सी अहादीस मे है, जैसे ,
सही बुखारी Vol.5/59/527, सही मुस्लिम 8/3259, सही मुस्लिम 8/3260, सही मुस्लिम 8/3262, सही मुस्लिम 8/3263, सही मुस्लिम 8/3264, सही मुस्लिम 8/3265 और अनेक अहादीस जिनमें नबी सल्ल० बार बार फरमाते हैं कि मुताह हराम है.!!
और मुताह मैरिज के हराम होने की वजह पवित्र कुरान की आयत 4:24 मे अल्लाह का ये हुक्म है कि ''शादी (मर्द और औरत, दोनों की पाक दामनी यानी यौन शुचिता) पाक दामनी की हिफाज़त करने के लिए करो, न कि नाजायज ढंग से जिस्मानी ताल्लुकात बनाने के लिए ''
यह एक जमाना ए जाहिलीयत मे के निकाह था कि लोग कुछ समय के निकाह कर लेते थे फिर अलग हो जाते थे जब इस्लाम पावर मे या इस्लामी हुकूमत कायम नहीँ हुई थी तो यह गलत प्रथा चलती रही ,
लेकिन जब इस्लामी हुकूमत आई तो मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फतेह मक्का के अवसर पर इस गलत प्रथा को हमेशा-हमेशा लिए हराम ( अवैध ) घोषित कर दिया ।
(देखें :- किताबुल निकाह सुनन अबू दाऊद भाग - 1, पेज नंबर 481 )
______________________________________________________________
तलाक, तीन तलाक़ और हलाला
क़ुरान के हिसाब से तलाक का सही तरीका
अगर तलाक़ बोल भी दी (चाहे मुंह से कितनी ही बार क्यो न निकली हो) तो तलाक़ हो गयी। अब औरत को इद्दत में बैठना है। लेकिन उस दौरान अगर उनमे साथ रहने की सहमति हो जाती है तो पहली तलाक़ कैंसिल, और दोनों मियां बीवी की तरह साथ रह सकते है।
लेकिन अगर इद्दत पूरी हो गयी और उनमें साथ रहने की सहमति नही हुई तो लड़की को अब अपने मायके आना होगा। लेकिन उसके बाद ( मान लो 6 महीने या एक साल या 2 साल कभी भी) साथ रहने का मन हुआ तो उनका दुबारा निकाह पढ़ाया जाएगा फिर निकाह के बाद साथ रह सकते है।
लेकिन अगर फिर दुबारा भी तलाक़ हो गया। तो फिर से वही बात दोहराई जाएगी, तलाक़ हो जाएगी और लड़की को इद्दत में बैठना होगा। इस दौरान सहमति फिर बन गयी तो मियां बीवी की तरह रह सकते है। और इद्दत के वाद दोनों सातब रहने का मन बनाते है तो तिबारा निकाह पढ़ाया जाएगा। लेकिन ये दो तलाक़ मानी जायेगी। अल्लाह ने ये दो मौके दिए है साथ रहने और अपनी गलती सुधारने की।
लेकिन अब अगर तीसरी बार भी तलाक़ हो गयी तो अब कोई चारा नही अब दोनों साथ नही रह सकते। दोनों को कहीं और शादी करनी पड़ेगी। और इत्तेफ़ाक़ से नेचुरली वहां भी तलाक़ हो जाये या स्पाउस मर जाए। अब वो पहले वाले से फिर शादी कर सकती या सकता है।
सूरः बकरा की आयत न0 228 से 233 तक में आप गहराई से पढ़ेंगे तो आप पाओगे उसमे तीन बार तलाक़ का ज़िक्र है नाकि तीन बार मुंह से बोलने का।
और यही सबसे बड़ा फ़र्क़ पैदा करता है कि irrovacable तलाक़ का मतलब तीन बार तलाक़ है या तलाक़ तीन बार तलाक़ बोलने से है। ज़्यादातर मुस्लिम को ये मालूम ही नही तलाक़ के लिये तीन तलाक़ ज़रूरी ही नही। कोई अगर एक बार ही तलाक़ दे, और दोनों मियां और बीवी उसको मान ले तो भी तलाक़ हो गयी और लड़का लड़की दोनों आज़ाद है कहीं और शादी करने के लिये। अगर एक बार तालाक बोलने से भी तलाक़ हो जाती है फिर क्यो क़ुरान में तीन तलाक़ का ज़िक्र है। क्योंकि अल्लाह ने ये दो बार की छूट रखी है, अपनी गलती को सुधारने की। अगर अल्लाह ये चाहता कि एक बार मे ही तलाक़ हो जाय और उनको गलती सुधारने का मौका ना दिया जाए तो फिर अल्लाह तीन तलाक़ का ज़िक्र ही ना करता, क्योंकि एक बार बोलने से भी तलाक़ हो जाती है ही (अगर मियां बीवी साथ नही रहना चाहते है तो)
अल्लाह ने तीन तलाक़ का कानून ही इसलिये बनाया है कि कहीं अगर जल्दबाजी में, नादानी में, गुस्से में, किसी के बहकावे में, घरो के छोटे छोटे झगड़ो में आकर अगर तलाक़ दे भी दी तो उनको अल्लाह ने दो बार का मौके दिए है अपनी गलती को सुधारने को ताकि किसी का घर ना बिखरे। लेकिन अगर उसके बाद भी तीसरी बार भी तलाक़ हो गयी तो अब अल्लाह कहता है कि ये तो इनका रोज़ रोज़ का काम हो गया, छूट का नाजायज़ फायदा हो गया, तलाक़ जैसी चीज का मज़ाक बनाना हो गया, अब इसकी कोई वापसी नही। अब आपकी शादी आपस मे नही हो सकती। अब आप दोनों किसी और से शादी करो।
अब आप खुद फ़र्क़ देखो इंसानी तरीका एक साथ मुंह से तीन तलाक़ बोलने में और अल्लाह ने जो दो तलाक़ में गलती सुधारने का मौका और तीसरी तलाक़ में एक सज़ा का प्रावधान रखा है, इन दोनो तरीको में। जहां पहले तरीके में गलती सुधारने का कोई मौका ही नही मिलता।
अब लड़की दूसरी शादी करती है, वहां भी इत्तेफ़ाक़ से तलाक हो गयी या फिर बेवा हो गयी तो यहां भी अल्लाह ने उस औरत पर दरियादिली दिखाई की कोई नही, अब आप चाहे तो पहले वाले शौहर से ही शादी कर सकती हो। इसी सिस्टम को हलाला कहा जाता है।
लेकिन जो आज हलाला का स्वरूप चल पड़ा है उसमें एक रात की शादी होती है, उसमे एक रात के बाद तलाक़ की शर्त रखी जाती है ये हलाला कैसे हुआ, ये तो निकाह भी नही हुआ, ये जिनाह हुआ। पहले तो एक साथ मुंह से निकले तीन बार तलाक़ के लफ्ज़ को तीसरी तलाक़ मान कर इंसान गुनाह करता है फिर लीपा पोती करने के लिये हलाला जैसा हराम काम करता है। हलाला जैसी सामाजिक बुराई का एक ही कारण है, मुंह से निकले लफ्ज़ को तलाक की गिनती मान लेना।
____________________________________________________________
3 तलाक़
क़ुरान मे सूरा 2 : 230 में जो बात कही गई है उसे इस प्रकार समझे :-
अगर किसी औरत से किसी आदमी का तलाक हो जाता है और तलाक की वजह यह है कि :-
औरत की परेशानी :- आदमी कम पैसे कमाता है इसिलए औरत बदजुबानी के कारण उससे झगड़ा करती है ।
आदमी की परेशानी :- यह है कि औरत बदजुबान है। झगड़ा करती है बार बार ।
अब दोनो में इसी बात को लेकर तलाक हो जाता है ।
अब अब दोनों आज़ाद हैं कहीं भी शादी कर सकते हैं ।
और दोनों शादी कर लेते हैं अलग अलग ।
आदमी को दूसरी शादी में ऐसी औरत है जो पीठ पीछे वियभिचार करती है।
और स्त्री को ऐसे आदमी से निकाह होता है जो शराब पीकर उसको हर रोज़ पीटता है ।
इस मसले पर दोनों बेहद परेशान है ।
इसी बात को लेकर फिर से तलाक हो जाता है ।
अब ओरत सोचती है कि ओह्ह ! इससे तो मेरा पहला पति ही ठीक था जो कम कमाता था लेकिन मुझे शराब पीकर पीटता तो नही था ।
ऐसे ही आदमी सोचता है कि इससे तो मेरी पहली पत्नी ही ठीक थी जो बदजुबान थी लेकिन वियभिचार ( चरित्र हीन ) तो नही थी ।
ऐसी स्थिति में दोनों फिर से शादी कर लेते हैं ।
ये सब ब्यचान्स होता है , षडयंत्र के तौर पर नहीं। षडयंत्र के तौर किसी भी स्त्री से शादी करके उससे संभोग करना 100% हराम ( गलत है )
इससे हलाला नहीं बल्कि पुनः विवाह कहते हैं ।
ये क़ुरान सूरा बकर आयात 230 मतलब
_____________________________________________________________
किया इस्लाम में हलाले का हुक्म है?
हलाला हराम है इस्लाम में लेकिन मिडिया इसलिए ये बात उछाल रही है ताकि नियोग जैसी घिनौनी प्रथा पर पर्दा डाल सके, आईये देखते है कि इस्लाम किया कहता है हलाले के बारे मे।
हलाला हराम है इस्लाम मे :-
सबूत नंबर 1:-
हदीस नंबर 1
इब्ने मसऊद रजि0 से रिवायत है कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया कि हलाला करने वाले जिस के लिए हलाला किया गया दोनो पर धिक्कार है ।
(सहीह तिरमिजी हदीस नंबर 894 )
2.
हजरत उकबा बिन आमिर रजि0 से रिवायत है कि मुहम्मद सल्लल्लाहु ने फरमाया कि " किया तुम्हें उधार के सांड की खबर न दू ? सहाबाओ (साथी ) ने कहा कि कियों नहीं अल्लाह के रसूल! मुहम्मद सल्लल्लाहु ने कहा कि "वह हलाला करने वाला है । अल्लाह ने हलाला करने वाले और जिस के लिए हलाला किया जाए दोनो पर लानत फरमाई है ।
(हसन इब्ने माजा हदीस नंबर 1572 )
3.
हजरत उमर फारूक रजि0 ने फरमाया कि मेरे पास हलाला करने वाले और जिस के लिए हलाला किया जाए दोनो लाए गए तो दोनो को कत्ल (हत्या ) कर दूंगा ।
(इब्ने अबी शीबा 4/294 )
4.
हजरत उमर फारूक रजि0 से हलाले के बारें में मालूम किया आप ने फरमाया कि "दोनो बदकार है "
( इब्ने अबी शीबा 4/294 )
5 हजरत उमर फारूक रजि0 फरमाते है कि रिसालत मे लोग हलाले को व्याभिचार मानते थे ।
(हाकिम 2/199 , तबरानी औसत कमा फिल मजमा 4/267)
----------------------------------------------------------------------------------------------
हलाला
यह कहा जा सकता है कि हलाला की अवधारणा (तसव्वुर) इस्लामी न्यायशास्त्र (फ़िक्हा) का सबसे शर्मनाक मुद्दा है। शरीअत के अनुसार, अगर पति अपनी पत्नी को तीसरी बार तलाक़ दे देता है तो वह दोनों फिर से शादी नहीं कर सकते सिवाय इसके कि पत्नी किसी और से शादी कर ले और वहां से भी उसे तलाक़ हो जाये। इस क़ानूनी ज़रूरत को पूरा करने के लिए धोखे और फ़रेब का यह रस्ता निकाला गया कि एक योजना के तहत औरत की किसी दूसरे मर्द से यह तय करके शादी करायी जाती है कि वह उसे तलाक़ दे देगा और इस तरह से पहला पति उससे फिर से शादी कर सकेगा।
कानूनविद (फुक्हा) ने इस पर यह शर्त भी लगा दी कि दूसरे मर्द के तलाक देने से पहले यह ज़रूरी है कि उसके पत्नी से शारीरिक संबंध बने। धोखे और फरेब की इस योजना, जिसमें एक महिला की शादी दूसरे व्यक्ति से करायी जाती है ताकि वह शारीरिक संबंध बनाकर उसे तलाक़ दे और पहला पति क़ानूनी रूप से फिर से उससे शादी कर सके, को धार्मिक भाषा में हलाला कहा जाता है।
यह कहने की ज़रूरत नहीं कि इस तरह से योजना बनाना इस्लामी कानून और उसकी भावना से खेलना है। इसके अलावा शारीरिक संबंध बनाये जाने की शर्त रसूलअल्लाह (स.व) की बात और हिकमत (प्रज्ञता) को ठीक से ना समझने की वजह से पैदा हुई है।
इमाम बुखारी द्वारा सूचित हदीस पर गौर किया जाये तो यह साफ़ हो जाता है कि एक औरत ने दूसरे मर्द से शादी सिर्फ इसलिए की ताकि उससे तलाक लेकर वह क़ानूनी तौर पर पहले पति से फिर से शादी कर सके। उसने झूठ बोला कि उसका दूसरा पति नामर्द है और इस बुनियाद पर तलाक़ मांगी। रसूलअल्लाह (स.व) उसकी योजना समझ गए और फ़रमाया कि वह पहले पति के लिए सिर्फ तभी जायज़ हो सकती है जब दूसरे पति के साथ संबंध बन जाने के बाद उसे वहां से तलाक हो। इसका मतलब यह था कि अब दूसरा पति तो उसके दावे के मुताबिक नामर्द था इसलिए संबंध नहीं बना सकता था और ना वह पहले से शादी कर सकती थी, और अगर वह संबंध बन जाने की बात कहती तो दूसरे पति के नामर्द होने का दावा झूठा साबित हो जाता। रसूलअल्लाह (स.व) ने उस औरत के झूठ बोलने और कानून का मज़ाक बनाने की वजह से उस मामले में यह अंदाज़ अपनाया, इस अंदाज़ को कुरआन में सूरेह आराफ़ की आयत 40 के ज़रिये आसानी से समझा जा सकता है जिसमें फ़रमाया गया है कि घमंड करने वाला सिर्फ उस सूरत में जन्नत में जा सकता है जब एक ऊंट सुईं के नाके में दाखिल हो जाये, यानी दूसरे शब्दों में कहें तो जा ही नहीं सकता। इस हदीस से भी अगर कोई नतीजा निकल सकता है तो वह हलाला के निषेध (हराम) होने का ही निकल सकता है और कुछ नहीं। यह बात बिलकुल साफ़ है कि हलाला करना शरीअत से खेलना और कानून का मज़ाक बनना है।
हदीस इस प्रकार है:
इक्रामाह सूचित करते है कि रिफाअ ने अपनी पत्नी को तलाक दी और उसके बाद उसने अब्द अल्-रहमान अल्-कुरज़ी से शादी कर ली।आयशा (रज़ि.) कहती हैं कि वह हरा कपड़ा पहने उनके पास आयी और अपने पति की शिकायत की और अपनी चोट दिखायीं। जब रसूलअल्लाह (स.व) आये तो आयशा (रज़ि.) ने उनसे सारा मामला बयान किया। इक्रामाह बताते हैं कि उसके पति को मालूम चला तो वह भी अपनी दूसरी बीवी से हुए दो बेटों के साथ रसूलअल्लाह (स.व) के पास आया। अपने पति को देखकर उसने अपना कपड़ा हाथ में लटका कर कहा कि मेरी शिकायत सिर्फ यह है कि इसके पास जो कुछ है वह इस [मुलायम] कपड़े से ज़्यादा कुछ नहीं है। इस पर अब्द अल्-रहमान ने कहा “रसूलअल्लाह (स.व) यह झूठ बोल रही है, मैं इसकी सारी [शारीरिक] ज़रूरतें पूरी कर सकता हूँ। सच तो यह है कि यह नाफरमान है और रिफाअ के पास वापिस जाना चाहती है। रसूलअल्लाह (स.व) ने यह सुनकर फरमाया “अगर ऐसा है तो तुम रिफाअ के लिए तब तक जायज़ नहीं हो सकती जब तक अब्द अल्-रहमान से तुम्हारा संबंध ना बन जाये।” इसके बाद अब्द अल-रहमान के बेटों की तरफ देख कर पूछा कि क्या यह तुम्हारे बेटे हैं ? हाँ में जवाब मिलने पर आप (स.व) ने फरमाया “तुम इस तरह से झूठ बोलती हो [ऐ अब्द अल्-रहमान की पत्नी] । अल्लाह गवाह है ! जितना एक कौवा दूसरे कौवे से मिलता है यह [लड़के] अब्द अल्-रहमान से उससे भी ज़्यादा मिलते हैं।
--------------------------------------------------------------------------------------------------
क्या है हलाला? (Halala)
इस्लाम में निकाह एक इबादत है और साथ ही एक अनुबंध (Contract) है जब तक कि शादी के बाद दोनों का साथ में रहना मुमकिन न हो। क़ुरआन ने निकाह को निभाने के लिए कहा, क़ुरआन ने निकाह की इस प्रतिज्ञा को निभाने के लिए कहा, वे तुमसे दृढ़ प्रतिज्ञा भी ले चुकी है? (4:21)
निकाह की यह प्रतिज्ञा केवल यौन इच्छा को पूरा करने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जीवन में मानसिक शांति प्राप्त करना है।
और यह भी उसकी निशानियों में से है कि उसने तुम्हारी ही सहजाति से तुम्हारे लिए जोड़े पैदा किए, ताकि तुम उसके पास शान्ति प्राप्त करो।… (30:21)
पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए कपड़ों की तरह होते हैं। वस्त्र सजावट का कार्य करते हैं और सुरक्षा प्रदान करते हैं, इसी तरह पति-पत्नी एक-दूसरे के श्रंगार हैं और एक-दूसरे को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
वह तुम्हारे लिबास हैं और तुम उनका परिधान हो।… (2:187)
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने एक अच्छी पत्नी को सबसे बेशकीमती संपत्ति घोषित किया और तलाक़ के लिए उन्होंने कहा कि यह अल्लाह की नजर में अनुमत कृत्यों में सबसे घृणित है। कुरआन ने पुरुषों को अपनी पत्नी के साथ समायोजित करने की सलाह दी, भले ही वह उन्हें नापसंद हों (4:19) और पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने पुरुषों को सलाह दी कि वे अपनी पत्नियों को उनके दुराचार के अलावा अन्य कारणों से तलाक न दें। (तबरानी)
उपरोक्त परिदृश्य का विकृत हलाला (Halala) की अवधारणा से कोई संबंध नहीं है। हलाला (Halala) की अवधारणा पर नीचे अलग से चर्चा की जा रही है।
हलाला (Halala)
क़ुरआन ने कहा, फिर यदि वह उसे तलाक़ दे दे (तीसरी बार),तो इसके पश्चात वह उसके लिए वैध न होगी,जबतक कि वह उसके अतिरिक्त किसी दूसरे पति से निकाह न कर ले। अतः यदि वह उसे तलाक़ दे दे तो फिर उन दोनों के लिए एक-दूसरे को पलट आने में कोई गुनाह न होगा, यदि वे समझते हो कि अल्लाह की सीमाओं पर क़ायम रह सकते है। और ये अल्लाह कि निर्धारित की हुई सीमाएँ है, जिन्हें वह उन लोगों के लिए बयान कर रहा है जो जानना चाहते हो (2:230)
एक आदमी दो तलाक़ के बाद अपनी पत्नी को दो बारा वापस ले सकता है और तीसरी बार तलाक़ देने बाद भी उसकी इद्दत की समाप्ति से पहले उसे वापस ले सकता है। लेकिन इसके बाद जब जुदाई बेबदल हो जाए, वह फिर अपनी पसंद के किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। यदि फिर जीवन के सामान्य पाठ्यक्रम में उनके बीच एक विवाद पैदा होता है जिसके कारण उसके दूसरे पति से पहली तलाक़ हो जाती है, तो वह फिर से दूसरे पति सहित अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति से शादी करने के लिए स्वतंत्र है (पहले पति के साथ भी)। यहां प्रासंगिक बात यह है कि हलाला (Halala) की योजना पहले से नहीं बनाई जा सकती अगर वह ऐसा करती है। यहां प्रासंगिक बात यह है कि हलाला (Halala) की योजना पहले से नहीं बनाई जा सकती। अगर वह ऐसा करती है, तो यह दूसरे पति के साथ और पहले पति के साथ नाजायज संबंध होगा और साथ ही वह भी जिसके साथ वह पूर्व नियोजित हलाला के बाद रहने के लिए आई है। पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने ऐसे दोनों पुरुषों पर लानत फ़रमाई है जो हलाला करते हैं और जिनके लिए हलाला किया जाता है। दूसरे ख़लीफ़ा हज़रत उमर ने अपनी ख़िलाफ़त के दौरान फैसला सुनाया कि जो लोग पूर्व नियोजित हलाला करते हैं उन्होंने पत्थर मार-मार कर मौत की सज़ा दी जाए। इमाम सूफ़ियान सौरी कहते हैं, अगर कोई हलाल करने के लिए किसी महिला से शादी करता है (उसके पूर्व पति के लिए) और फिर उसे पत्नी के रूप में रखना चाहता है उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं है, जब तक कि वह नए सिरे से निकाह नहीं करता, क्यूंकि पिछला निकाह गैरकानूनी था (तिर्मिज़ी)
___________________________________________________
प्रशन~ महिलाओं की खतना क्यों करते हैं।
उत्तर~कुरआन में खतना का ज़िक्र नहीं, दीने इबराहीम abrahamic religions अर्थात यहूद, इसाई और मुसलमान में आखरी पेगम्बर मुहम्मद सल्ल. ने इस्लाम में पिछले धर्मों की जिन अच्छी बातों को जारी रखा उनमें एक मर्दों की खतना है, महिलाओं की खतना का ज़िक्र सही अहादीस में नहीं मिलता, जिन हदीसों को कमजोर हदीस माना गया है उनसे पता चलता है कि उस दौर में जिस व्यक्ति को बुरे अंदाज में पुकारना होता था तो कहा जाता था कि ''ओ महिलाओं की खतना करने वाली के बेटे'' अर्थात अच्छी बात नहीं समझी जाती थी, लगभग सभी बडे मुस्लिम इदारों को इसको ना मानने पर इत्तफाक है इसी कारण यह केवल इधर उधर छोटी मोटी जगह पर कमजोर हदीसों पर अडे हुए या उनको इलाकाई रस्म व रिवाज पर अड़े हुए लोगों जैसे की अफ्रीका आदि की सोच का नतीजा है, इंडिया पाकिस्तान बंग्लादेश यहां तक की अरब में भी यह बात मुसलमान भी नहीं जानते, जानने पर हैरत का इजहार करते हैं, इस लिए कुछ अड़े हुए लोगों की सोच का जिम्मेदार पूरी कौम को नहीं माना जा सकता, इधर कोई बुरी प्रथा नहीं जैसे कि सती प्रथा जिसे जबरदस्ती छूडवाया गया,
फिर भी जिसको यह बुरी प्रथा लगे वो मुस्लिम संस्थाओं की इस बात को फैलाए की इस बात को कमजोर हदीस का माना गया है इस लिए छोड दें।
_____________________________________________________________
*क्या कुरआन में औरत को पीटने का हुक्म है?*
◆कुरआन 4:34: "मर्दो का औरतों पर क़ाबू है क्योंकि अल्लाह ने बाज़ आदमियों को बाज़ अदमियों पर फ़ज़ीलत दी है और चूंकि मर्दो ने अपना माल ख़र्च किया है पस नेक बख्त बीवियॉ तो शौहरों की ताबेदारी करती हैं उनके पीठ पीछे जिस तरह अल्लाह ने हिफ़ाज़त की वह भी हिफ़ाज़त करती है और वह औरतें जिनके नाफरमान सरकश होने का तुम्हें अन्देशा हो तो पहले उन्हें समझाओ और (उसपर न माने तो) तुम उनके साथ सोना छोड़ दो और (इससे भी न माने तो) मारो. पस अगर वह तुम्हारी मुतीइ (बात मान ले)हो जाऐं तो तुम भी उनके नुक़सान की राह न ढूढो अल्लाह तो ज़रूर सबसे बरतर बुजुर्ग है."
सुरः निसा की ये आयत पढ़कर अक्सर औरतें घबरा जाती हैं क्योंकि इसमें तो मर्दों को खुले तौर पर मारने की छूट दे दी है. गैर इस्लामी इस आयत को पढ़कर इस्लाम के औरत विरोधी होने का फतवा दे देते हैं. देखा जाए तो पूरी दुनिया में इस आयत को हथियार बनाकर इस्लाम में औरत के दोयम दर्जे की बात कही जा रही है. लेकिन क्या वास्तव में ये आयत यही मतलब बयान कर रही है? कहीं ऐसा तो नहीं की हमसे इस आयत का मतलब समझने में कोई भूल हो रही है?
एक मिसाल से अपनी बात की शुरुआत करते हैं.
मान लिया एक मजदूर दिन भर अपनी मजदूरी की तलाश में जाने के बाद शाम को खाली हाथ घर लौटता है. उसकी औरत इस इन्तिज़ार में बैठी है की उसका शौहर कुछ कमाकर लाएगा तो दोनों के पेट में कुछ जाएगा. लेकिन उसे खाली हाथ देखकर उसका सब्र जवाब दे देता है. और वह शौहर को बुरा भला कहने लगती है. शौहर भी थका हुआ आया है और भूखा भी है. बीवी के ताने सुनकर उसे गुस्सा आता है और वह उसे मारने के लिए हाथ उठा देता है.
लेकिन उसी वक़्त उसे कुरआन की ये आयत याद आ जाती है और उसका उठा हुआ हाथ नीचे गिर जाता है. वह उसे समझाने लगता है और उनका गुस्सा काफी हद तक ठंडा हो जाता है. थोड़ी कसर रह जाती है, जिसकी वजह से दोनों रात को अलग अलग सोते हैं और सुकून से अपने और साथी के बारे में सोचते हैं. लिहाज़ा अगले दिन जब सोकर उठते हैं तो दोनों का गुस्सा ठंडा हो चुका होता है. बीवी ख़ुशी ख़ुशी अपने शौहर को विदा करती है और वह नए जोश के साथ काम की तलाश में निकल जाता है. दो जनाब देखा आपने, जो आयत आपको औरत विरोधी दिख रही थी उसने एक जाहिल औरत को जाहिल मर्द से पीटने से बचा लिया.
ये आयत हरगिज़ औरत विरोधी नहीं है बल्कि मनोविज्ञान (Psychology) की निहायत अच्छी मिसाल है. बहुत खूबसूरती के साथ इसमें मर्द और औरत दोनों को समझाया गया है. पहले मर्द से कहा गया की तुम चूंकि औरत से जिस्मानी तौर पर ताक़तवर होते हो इसलिए अपने पर काबू रखो. हो सकता है वह तुमसे ज्यादा फजीलत रखती हो (बाज़ को बाज़ पर फजीलत है से यही मतलब निकलता है.) इसके बाद औरत को समझाया गया चूंकि मर्द तुम्हारे लिए दिनभर मेहनत करता है कुछ कमाकर लाता है तो तुम्हारा भी फ़र्ज़ बनता है की अपनी इज्ज़त व शौहर के माल की हिफाज़त करो. इसके बाद फिर मर्द को सलाह दी गई है की अगर अपनी बीवी की किसी बात पर तुम्हें गुस्सा आ जाए तो उसे कमजोर और अपने को ताक़तवर समझकर उसे पीटना न शुरू कर दो बल्कि जो कुरआन कह रहा है उसपर अमल करो, तुम्हारा गुस्सा अपने आप ठंडा हो जाएगा.
ये आयत उस वक़्त नाजिल हुई थी जब एक नव-मुसलमान ने अपनी बीवी को तमांचा मार दिया था. और उससे पहले अरब में बीवियों को पीटना आम था. आगे कोई शख्स ऐसा क़दम न उठाये इसीलिये अल्लाह ने ऐसा हुक्म फरमाया.
अब ये सवाल उठ सकता है की अल्लाह ने सीधे सीधे बीवी की पिटाई से क्यों नहीं मना किया? तो इसका जवाब ये है की अल्लाह बेइंसाफ नहीं है की एक को तो पूरी तरह पाबन्द कर दे और दूसरे को खुली छूट दे दे. बीवी को भी तो डर रहना चाहिए की वह हद से ज्यादा सरकश न हो जाए. और फिर इस्लाम बिल्कुल आखरी में क्रिटिकल सिचुएशन में हल्की मार मारने की अनुमति देता है, ऐसा मार जिस से औरत को ज़्यादा तकलीफ हो इस से इस्लाम सख्ती से मना करता है और मुँह पर मारने से तो और भी ज़्यादा सख्ती से रोकता है। मगर, अगर क़ुरआन की इस आयत में दिए गए प्रोसेस का अनुकरण कोई करता है तो मारने की नौबत ही नही आएगी। इस तरह से क़ुरआन की इस आयत ने औरत को मर्दों की मार से सुरक्षित कर दिया है।
______________________________________________________
*इस्लाम में महिलाओं के साथ व्यभिचार (Adultery) से बचना और बलात्कार की सज़ा*
( ए नबी (सल०!) मोमिन ( मुस्लिम ) पुरुषों से कह दो कि वे अपनी निगाहें नीची रखें और अपनी शरमगाहों ( गुप्तअंग )की रक्षा करें, यह उनके लिए बहुत पाकीज़गी ( पवित्रता ) की बात है और अल्लाह उन सभी बातों से परिचित है जोवे करते है । ( कुरआन सूरत नूर 30)
पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (सल्ल०) से अचानक निगाह पड़ जाने के बारे में पूछा गया तो आपने फ़रमाया अपनी निगाह तुरंत हटा लेना नीची निगाह करना या इधर उधर देखने लग जाना अल्लाह की हराम की गई चीज़ को न देखना कुरआन की आयत का आदेश है. (सही मुस्लिम)
बलात्कार करने वाले के लिए मौत की सज़ा :
पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (सल्ल०) ने फरमाया बालात्कारी, व्यभिचार (अवैध संभोग) करने वाले को सार्वजनिक सभा जगह पर पत्थरवाह किया जाए ।
यानि उसे जब तक पत्थरों से मरा जाए की जब तक उसके प्राण ना निकल जाये और यह सार्वजनिक जगह पर इस लिए हो की हर इन्सान इसको देख कर सबक हासिल करे की अगर मेने ऐसा करा तो मेरे साथ भी यहीं अंजाम होगा !
इस्लामी शरीयत बलात्कार करने वाले की सज़ा मौत करार देती है हमारे गैर मुस्लिम भाई डरते हैं कि इतनी बड़ी सज़ा ! बहुत से लोग इस्लाम को वहशी और ज़ालिम धर्म बताते हैं लेकिन उनकी यह सोच गैर तथ्य नीति है |
आज सैकड़ों गैर मुस्लिमों से पूछा गया कि भगवान ना करे कोई आपकी माँ , बहन , बीवी या बेटी के साथ बलात्कार करे और आपको न्यायाधीश बनाया जाए और अपराध करने वाले को आपके सामने लाया जाए आप उस बलात्कारी के लिए क्या सजा प्रस्ताव करेंगे? सबने कहा: "हम उसकी हत्या कर देंगे या हत्या की सजा दिलवाएंगे" और कुछ ने कहा की हम उसे तड़पा-तड़पा के मारने वाली सज़ा देंगे, अब अगर कोई उसकी पत्नी या बेटी या माँ के साथ बलात्कार करे तो आप दोषी की हत्या करना चाहेंगे लेकिन जब किसी और की माँ , बहन , बीवी या बेटी के साथ बलात्कार किया जाता है तो दोषी के लिए मौत को वहशयानह क्यों कहा जाता? अंत न्याय में यह दो मुंह नीति क्यूँ?
मान लें आप जब कोई भी इस्लामी शरीयत अपनाता है और कोई व्यक्ति किसी औरत की तरफ देखता है तो वह अपनी निगाह नीची कर लेता है. और हर औरत इस्लामी तरीके में रहती है इस स्थिति के बावजूद यदि कोई किसी के साथ बलात्कार करता है और अपराधी को मृत्युदंड दिया जाता है तो सवाल यह है कि इस तरह बलात्कार की दर बढ़ जाएगी, वही रहेगी या कम हो जाएगी? यक़ीनन कम हो जाएगी ।
इस्लाम उत्तम जीवन है क्योंकि इसकी शिक्षा केवल वैचारिक नहीं बल्कि यह मानवता की समस्याओं के लिए एक समाधान प्रदान करता हैं, इसलिए इस्लाम व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर बेहतर परिणाम प्राप्त करता है.
_______________________________________________________
शरीया।
मुसलमानो को शरिया क़ानून बंद करना चाहिए।
1.देखो भाई शरिया जो है वो सिर्फ मुसलमानो पर लागू होता है नकी सभी पर.... तो इससे किसी भी धार्मिक समूह को आपत्ति नही होनी चाहिए.
2.दूसरी बात ये है की भारत मे भी गौ हत्या प्रतिबंधित कायदा है. तो ये बंद करना चाहिए...क्योकि की ये भी शरिया की तरह मनुस्मृति का कानून है। तो बंद करोगे?
नही ना क्युकी ये हिंदू भाइयो की आस्था है. इसी तरह शरिया लॉ भी मुसलमानो की आस्था है...इससे किसको कोई नुकसान नही है.
3.और शरिया कोई आम लॉ नही है कई देशो ने इसे अपना संविधान बनाया है.... यहातक की कई देशो के कायदे शरीअत से लिए है..... जैसे की रेप के बाद हमारे देश मे 7 साल की सजा होती है...इससे रेप के चान्सेस बढ़ जाते है... मैंने कई मुजरिम देखे है जो 3 बार रेप कर 21 साल जेल मे आराम से रहे... लेकिन शरिया कहता है की रेप करनेवाले को सजा ए मौत... इसलिए शरिया लॉ के देश मे दुनिया के सबसे कम रेप होते है...ना के बराबर.... क्युकी सजा बहोत डेंजर होती है....
4.ट्रिपल तलाक मे अगर कोई तलाक देता है और सिर्फ मज़े के लिए शादी करता है... या जल्दी तलाक़ देता है तो वो तलाक़ मंजूर नही होता...और इतना ही नही तलाक़ देने का हक़ मर्द और औरत दोनो को होता है इस्लाम मे ये असली शरिया लॉ है....अगर ले लॉ गलत होता तो कई देश इसे संविधान ना बनाते. और रही बात हलाला की तो इस्लाम मे हलाला करना या करवाना बहोत बडा जुर्म है....
लेकिन कुछ जोकर मौलानाओ की वजह से शरीअत और शरिया लॉ इंडिया मे बदनाम है.... और मै शरिया के खिलाफ नही हूँ लेकिन मै उन मौलाना के खिलाफ हूँ जो औरतों को इंसाफ नही देते....इसमें शरिया की कोई गलती नही है, गलती जज मौलाना की है जो फैसला कुरान से नही खुदसे सुनाते है
5.मुझे एक बात बताओ अगर तुम्हे कोर्ट मे इंसाफ नही मिला तो क्या तुम संविधान को गलत बोलोगे? नही ना... संविधान तो अपनी जगह सही था लेकिन कोर्ट ने गलत फैसला दिया तो कोर्ट गलत है न की संविधान..... यही बात शरिया लॉ की है।
6.शरिया हर जगह नही है कई मुस्लिम शरिया फॉलो नही करते जैसे की
कई मुस्लिम देश सेक्युलर है जैसे की तुर्की, अल्बानिया, बोस्निआ, मलेसिआ, इंडोनेसिया, ब्रूनेई, , कोसोवो, कजाखस्तान, अज़रबैजान..... इनका अपना कानून है.. तो मुस्लिम सिर्फ इस्लामिक नही होते है वो भी Secularism को मानते है... कई सेक्युलर सोच के मुस्लिम है इस दुनिया मे.
No comments:
Post a Comment