परलोक (अंतिम दिन)
प्रलय के बाद जो लोक या जगत् अस्तित्व मे आएगा उस लोक या जगत को भारतीय ग्रन्थों मे परलोक और इस्लाम मे आखिरत के नाम से उल्लेख किया गया है । समस्त मनुष्य इहलाके के आरंभ से अंत तक जो मृत्यु पाकर पितरलोक मे प्रवेश करेंगे। उस लोक के तीन चरण है।
1- पुनर्जीवित होकर ईश्वर के समक्ष एकत्रित होना
2- कर्मो की जॉच, तौल और फैसला
3- कर्मानुसार स्वर्ग या नरक मे प्रवेश पाना जैसा कि वृहदारण्यकोपनिषद की बात आ चुकी है कि मनुष्य के लिए दो ही स्थान हैं। एक इहलाके, दूसरा परलोक। तीसरे बीच वाले का नाम संध्या है। इसी प्रकार आदि शंकराचार्य ने भी अपने भाष्य मे यही बात कही हैं। पारलौकिक जीवन को वेदों मे दिव्य-जन्म कहा गया है। ऋग्वेद (1/44/6) के ये शब्द हम नही भूल सकते ‘‘प्रतिरन्नायुर्जीवसें नमस्या दैव्यं जनमं’’ अर्थात तुम्हें फिर से आयु एवं जीवन प्राप्त होना निश्चित है। स्पष्ट हैं कि मृत्यु के पश्चात केवल एक और जीवन हैं, न कि इसी लोक मे शारीरिक बदलाव बार-बार होते रहना हैं।
ऋग्वेद (1/58/6) मे एक स्थान पर कितनी साफ बात कही गर्इ हैं: होतारमग्ने अतिथि वरेण्यं मित्र न शेवं दिव्याय।।अर्थात हे अग्नि, दिव्य जन्म हवन करनेवाले को नही, प्रत्येक समय संसार के मित्र (परमेश्वर) का वरण करनेवाले को हैं। अत: वर्तमान जन्म के बाद केवल एक और जन्म है और वह दिव्य जन्म हैं। एक स्थान पर द्विजन्माने का शब्द आया हैं, अर्थात दोनो को माननेवाले। इस प्रकार दिव्य जन्म, अंतिम दिन, दिव्याय जन्मने जैसे शब्दों से पुन: जीवित होने एवं परलोक की धारणा की पुष्टि स्पष्टता: होती हैं और साथ ही इसी दुनिया मे बार-बार जन्म लेने की धारणा अवैदिक ठहरती हैं। वेदो के पूर्व में आए महर्षि (दूत) भी केवल दो ही जन्म की बात करते रहे है, कर्इ जन्मों की नही। इस प्रकार यही विश्वास सत्य ठहरता है। अन्य दूसरें बड़े धर्म इस्लाम और ईसाई (Christian) भी दो ही जीवन मानते हैं-इहलौकिक एवं पारलौकिक जीवन। कई विद्वान इस प्रश्न पर दार्शनिकीय धोखा खा चुके है। हम धोखा न खाएं।
शतपथ ब्राह्मण में कहा गया हैं कि उस लोक मे कर्मो को तराजू पर रखा जाएगा और पलड़े में जो कर्म भारी होगा, मनुष्य उसी को प्राप्त होगा। जो इस रहस्य को समझता है वह इस लोक मे अपने को जांचता रहता हैं कि उसके कौन-से कर्म हलके और कौन-से भारी हो रहे है। सतर्क लोग उपर उठ जाते हैं, महान बन जाते हैं। कारण यह कि वे सदैव अच्छे कर्म करने का प्रयास करते हैं और अच्छे कर्म अर्थात पुण्य कर्म सदैव प्रबल यानी भारी होते है और पाप के कर्म हलके (11/2/7/33)। मनुस्मृति में भी कहा गया हैं कि आत्मा-स्वरूप् पुरूष (देवा) मनुष्य के कर्मो को देखते रहते हैं, हालांकि मनुष्य यह समझता है कि उसे अकेले मे कोई नही देखता। पुराणों मे उन आत्मा-स्परूप् पुरूषों को चित्रगुप्त का नाम दिया गया हैं औ कुरआन में ‘किरामज कातिबीन’ कहा गया हैं। कुरआन में हैं कि जिसके सुकर्मो का पलड़ा भारी होगा, वह सुखदायक जीवन पाएगा और जिसका पलड़ा हलका हो गया तो उसका ठिकाना हावियां हैं। हाविया के विषय मे कुरआन मे ही स्पष्ट किया गया हैं कि वह दहकती हुई आग अर्थात नरकाग्नि है। (कुरआन 101/6-11)
परलोक मे फैसले से पूर्व कर्मो को तौलने की एक प्रक्रिया होगी।इससे मनुष्य अपने बारे मे स्वंय समझ सकेगा कि हमारी वास्तविक स्थिति क्या है। फिर कुरआन के अनुसार मनुष्य को उसके बड़े-बड़े दुष्कर्मो को सार्वजनिक रूप् से सुनाया जाएगा और उसको अपना जवाब देने का अवसर दिया जाएगा। यदि वह किसी भी बुरे कर्म के चार्ज को झुठलाएगा तो तुरन्त र्इश्वर उसके हाथ, पैर, जिहवा इत्यादि अंगो को शक्ति दे देगा िकवे बोले। मनुष्य ने जिन अंगो को उस बुरे कर्म में प्रयोग किया होगा, वे अंग तत्काल उसके विरूद्ध गवाही देने लगेंगे। उनकी गवाहियों को सुनकर वह सटपटा जाएगा। कुछ बुरे कर्म व्यक्ति के स्वयं से संबंधित और कुछ अन्य से संबंधित हो सकते हैं। अन्य से संबंधित दुष्कर्म मे जिन व्यक्तियों के खिलाफ उसने गलत काम किया होगा, वे बुलाए और वे अपनी गवाहियां पेश करेंगे। फिर तुरन्त उनके सामने चित्रगुप्त (पवित्र लेखक फरिश्तों) द्वारा क्षण-क्षण का तैयार किया गया रिकार्ड सामने रख दिया जाएगा। जीवन का सम्पूर्ण रिकार्ड देखकर मनुष्य बोल उठेगा कि भला यह कैसा रिकार्ड हैं जो तैयार हो गया और हमे जान भी न सके। इसमें तो छोटी-बड़ी कोर्इ ऐसी चीज नही हैं जो हमने अंजाने मे भी की हो और वह दर्ज होने से छूट गर्इ हो (कुरआन, 18: 49)। इतने विस्तृत रिकार्ड को देखकर व्यक्ति कायल हो जाएगा िकवह इसका भागी हैं। बुरा व्यक्ति अपने को कोसेगा। वह कहेगा कि काश! मुझे पुन: सांसारिक जीवन देकर भेज दिया जाता, तो अवश्य ही अच्छे कर्म करके आता (कुरआन, 39:58)। किन्तु यह तो मात्र उसकी इच्छा ही होगी। उसी समय नरक या स्वर्ग का फैसला सुना दिया जाएगा।
यही फैसले का वह अंतिम दिन है, जिसकी ओर समस्त ईश-दूत (महर्षिगण अर्थात पैग़म्बर) ध्यान दिलाते रहे। लेकिन मनुष्य ने ध्यान नही दिया और वह इसी सांसारिक जीवन को सब कुछ समझता रहा । वह इस भ्रम मे पड़ा रहा कि मरने के बाद पुन: इसी संसार में जीवन पाना है। ऐसा व्यक्ति कैसी-कैसी यातनाओ से पीड़ित होगा, आज वह उसकी कल्पना भी नही सकता। इसी प्रकार जिसने उस दिन मे विश्वास करके सतर्क जीवन बिताया और दूतों को कहना माना, सुकर्म किया उसके लिए स्वर्गलोक का शाश्वत सुखधाम हैं, जिसमें सुख ही सुख हैं।अथर्ववेद मे कहा गया: स्वर्गा लोका अमृतेन विष्ठा (18/4/4)
अर्थात स्वर्गलोक अमरता से परिपूर्ण हैं।
वेदों मे स्वर्गलोक का विस्तृत वर्णन मिलता है। ऋग्वेद (9/113/11)मे यह कामना की गई हैं कि आनन्द और स्नेह जिस लोक मे वर्तमान रहते है, और जहां सभी कामनाएं इच्छा होते ही पूर्ण होती हैं। उसी अमरलोक में मुझे जगह दो।
इसी प्रकार की कामना अथर्ववेद (4/34/6) में भी की गई हैं। इसमें कहा गया हैं कि घी के प्रवाहवाली मधुरस के तटवाली, निर्मल जल से युक्त जल, दही और दूध्र से परिपूर्ण धाराएं मुझे प्राप्त हो। ऋग्वेद में यह भी कहा गया हैं कि अच्छा व्यक्ति स्वर्ग मे सुन्दर नारी प्राप्त करता है।
इसी प्रकार नरक का भी चित्र मिलता है। कहा गया हैं कि नरक अत्यन्त यातना का लोक है। वेदों, मनुस्मृति, भागवत महापुराण इत्यादि में नरक की भयानकता और विकरालता पढ़ कर मन अत्यंत भयाकुल हो उठता हैं और उससे बचने की विकलता पैदा हो जाती हैं। यही भावना मूल्यावान भी हैं और इसके बिना हम इहलोक मे भी शान्ति नहीं पा सकते हैं।
जिनके कर्म अच्छे होते हैं वही स्वर्ग में जाते हैं, और बहती शराब का सेवन करतें है.
(*निरुक्त अध्याय 2, खण्ड 14*)
______________________________________________________________
मौत के बाद क्या? पुनर्जन्म या हिसाब_किताब??
1 चलिए हम पहली बात पर विचार करें अगर मौत के बाद पुनर्जन्म होता है तो क्या होगा
पुनर्जन्म याने कि बार बार पैदा होना
और बार बार मरना
कहा जाता है कि चौसठ_हजार_योनी है, जिसमें मानुष को जन्म लेना होता है और कोई कहता है कि ,
ये चौसठ हजार योनी मैं जन्म मानुष के कर्म के अनुसार होते हैं जिसके कर्म अच्छे होते हैं उसे अच्छी योनी मैं जन्म मिलता है
जबकि विज्ञान के अनुसार हजारों लाखों साल पहले दुनिया मैं बड़े बड़े जिव याने डायनासोर रहते थे!!!
जब मानुष नहीं थे या बहुत कम होंगे ईश्वर जाने।
फिर हम देख रहे हैं कि जैसे जैसे समय बीत रहा है मानव जाती कि जनसंख्या बढती जा रही है ,
तो फिर बाकी मानुष कहाँ से आ रहें है
जबकि पुनर्जन्म ही हो रहा है
और कुछ तो ये कहते हैं कि ,
बहुत अच्छे कर्म करने वाले मानुष मुक्ति पा लेता है फिर वह पुनर्जन्म नहीं लेता।
अगर कर्मों के आधार पर योनी में जन्म होता है ,
तो मानुष योनी सबसे अच्छी है ,
फिर इतने मनुष्यों कि जनसंख्या क्यों बड रही है ,
जबकि अभी कलयुग चल रहा है और इस युग मैं पापी ज्यादा है।
इस हिसाब से तो मनुष्यों कि जनसंख्या कम होनी चाहिए थी
और दूसरे निम्न योनी वाले जंतु ज्यादा होने थे
ईश्वर पूरी सृष्टि का करता धरता है और कहते हैं कि ईश्वर अन्याय नहीं करता याने ईश्वर सबके साथ न्याय करेगा जो जैसा करेंगे उस को सजा जरूर देगा।
पुनर्जन्म भी न्याय करने कि एक प्रक्रिया मानी जाती है।
याने जिसने बुरे काम किये उसे ईश्वर अगले जन्म मैं
निम्न_योनी मैं पैदा करता है ,
जिससे वह अपने कर्मों का फल भुगते ,
लेकिन उस बेचारे को तो सजा मिल रही है ,
पर उसे ये नहीं मालूम होता कि किस_बात_कि_सजा मिल रही है।
कभी कभी मानुष योनी में भी जब कोई विकलांग पैदा होता है या बाद में उस पर कोई मुसीबत आती है और वह विकलांग हो जाता है तो लोग कहते है इसके पिछले जन्म का पाप है।
लेकिन बेचारे को ये नहीं मालूम होता है कि उसने पिछले जन्म मैं क्या पाप किये थे।
तो ये कैसा न्याय है कि ईश्वर उसे सजा देता है पर उसे नहीं मालूम कि उसे किस चीज कि सजा मिल रही है।
दुनिया मैं किसी भी देश का ये कानून नहीं कि वह जब मुजरिम को सजा दे तो उसे नहीं बताये कि उसने क्या जुर्म किया।
दूसरी बात ये कि जिस पर जुल्म हुआ उसकी सजा जुल्म करने वाले को दी जा रही है कि नहीं ये भी जुल्म सहने वाले को पता नहीं।
फिर ईश्वर ऐसा अन्याय क्यों करेगा
इस पुनर्जन्म वाले सिद्धांत मैं तो ये भी नहीं पता चलता कि ईश्वर ने ये दुनिया क्यों बनाई
कुछ कहते है लीला (खेल) करने को
लेकिन ईश्वर ऐसा क्यों करेगा???
उसे खेल खेने ली क्या आवशकता
2. चलिए अब दूसरे पहलु पर गौर करें कि ,
मौत के बाद हिसाब किताब होगा।
ईश्वर ने ये दुनिया मानुष कि परीक्षा लेने के लिए बनाई कि वह ये लोगों को बता दे कि कौन बुरा है और कौन अच्छा
ये वह उनके द्वारा दुनिया में किये गए कर्मों के आधार पर होगा।
मानुष को दुनिया मैं एक बार मौका मिलता है ये साबित करने का कि वह अच्छा है या बुरा उसके बाद उसको मौत आ जाती है ,
फिर वह दुनिया मैं कभी जन्म नहीं लेता।
इसी प्रकार हजारों हजारों सालों से अलग अलग मानुष जन्म ले रहे है और दुनिया में जी कर अपने को अच्छा और बुरा साबित कर रहे हैं।
फिर ईश्वर इन सभी को एक दिन जीवित करेगा और इनका हिसाब किताब करेगा कि लोग जान जाएँ कि वह अच्छे है या बुरे जिसने अच्छे कर्म किये होंगे वह स्वर्ग मैं रहेंगे और जिन्होंने बुरे कर्म किये होंगे वह नर्क मैं रहेंगे।
और सबके साथ न्याय होगा जिनको नर्क मैं सजा मिलेगी वह ये जानते होंगे कि उनको ये सजा क्यों दी जा रही है और जो स्वर्ग मैं होंगे तो उनको पता होगा कि वह स्वर्ग मैं क्यों है।
आप ये भी सोच रहे होंगे कि सबका हिसाब किताब
एक ही दिन क्यों जब जो मरे उसे तभी उसके कर्मों के अनुसार स्वर्ग या नर्क मैं डाल देना चाहिए।
तो ऐसा है कि मानुष अपने छोटे से जीवन मैं कुछ अच्छे और कुछ बुरे काम ऐसे कर जाता है जिसका प्रभाव उसके मरने के कई साल तक होता है।
तो जैसा प्रभाव होगा उसे वैसे पुन्य या पाप मिलते रहेगे मरने के बाद भी
जैसे किसी ने पैड़ लगाया, या हॉस्पिटल खोला अब जब तक लोग उनसे फायदा उठाएंगे तब तक उसे पुन्य मिलेगा।
वैसे ही किसी ने जुआखाना खोला या शराबखाना खोला और मर गया तो उसे जब तक पाप लगेगा जब तक ये चालू रहेंगे।
और किसी ने किसी के साथ ज्यादती कि दुनिया मैं तो उसे उस दिन सजा मिलेगी और ज्यादती सहने वाला ये देख लेगा कि उस पर ज्यादती करने वाले को ईश्वर ने सजा दी।
अब दोनों बातें आपके सामने है। यदि इसके अलावा और कोई विकल्प होतो बताएं।और आप किस बात से सहमत है ये भी बताएं।
____________________________________________________________
क्या इस्लाम से पहले नाम अल्लाह था।
क़ाबा अदृश्य ईश्वर, सर्वशक्तिमान अल्लाह का उपासना स्थल था इस बात को वहां के मूर्तिपूजक भी स्वीकारते थे। नबी सल्ल० के जन्म से भी पूर्व क़ाबा शरीफ़ पर अब्रहा के आक्रमण की घटना है, जब अब्रहा भारी लश्कर लेकर क़ाबा को ध्वस्त करने आगे बढ़ा, और मक्का के नगरवासी बेहद चिंतित हो कर क़ुरैश के सरदार हज़रत अब्दुल मुत्तलिब के पास पहुँचे तो अब्दुल मुत्तलिब ने नगरवासियों से ये कहा कि हम अपने सामान की रक्षा करें और काबा अल्लाह का घर है, तो अल्लाह ही इसकी रक्षा करेगा, उनकी इस बात को मानकर समस्त नगरवासी काबा को छोड़कर दूर चले गए थे, इस बात से सिद्ध होता है कि मक्का के लोग पैग़म्बर मोहम्मद सल्ल० के जन्म से पहले से क़ाबा को अल्लाह का ही उपासना स्थल मानते थे और अल्लाह को सर्वोच्च ईश्वर भी स्वीकारते थे, इसी बात पर विश्वास के कारण वो क़ाबा को छोड़कर दूर चले गए, व उन्होंने अब्रहा के लश्कर को आश्चर्यजनक रूप से तहस नहस होते भी देखा, जिसने उन लोगों का अल्लाह की शक्ति पर और विश्वास बनाया.... इसी विश्वास के कारण मक्कावासी अल्लाह के विरुद्ध कभी अपमानजनक बातें नहीं करते थे जब अब्रहा वाली घटना के चालीस वर्ष बाद नबी सल्ल० उन्हें केवल एक अल्लाह की इबादत की ओर बुलाने लगे थे, बल्कि तब अल्लाह की बजाए मक्कावासी हज़रत मोहम्मद सल्ल० के लिए अपमानजनक बातें किया करते थे। मक्का के मूर्तिपूजकों को मुश्रिक कहा गया है, मुश्रिक का अर्थ होता है ऐसा विश्वास करने वाले लोग जो अल्लाह पर रब होने का विश्वास करने के साथ ही अन्य देवी देवताओं को भी अपना संरक्षक मानते हों।
क़ुरान (39:3) में पता चलता है कि मक्का के मूर्तिपूजक कहा करते थे कि हम तो इन मूर्तियों को इसलिए पूजते ताकि ये हमें अल्लाह से क़रीब कर दें।
सूरह नजम 53 में आयत 18-22 तक में मालूम चलता है कि मक्का में जिन देवियों, लात, मनात व उज़्ज़ा को पूजा जाता था, उन देवियों के भक्त उन देवियों को अल्लाह की बेटियां माना करते थे।
पूर्व काबे में मरियम अस०, हज़रत ईसा और हज़रत इब्राहीम के चित्र भी मौजूद थे, जिससे तत्कालीन मक्कावासियों के इस विश्वास का भी पता चलता है कि वे भी मानते थे कि काबे को नबी इब्राहीम अ.स. ने बनाया था।
-Zia
________________________________________________________________
अल्लाह (ता.) का नाम।
सारे मानव और निर्मिती के एक मात्र निर्माता,पालनहार को अल्लाह ,भगवान, ईश्वर, God वगैरा के नाम से पुकारा जाता है,भाषा का फरक यह कोई बुरी बात नही है.अंतिम ईशग्रंथ कुरआण ने हमें बताया अल्लाह के बहोत से अच्छे अच्छे नाम है.अर्थ यह है कि उसके बहोत सारे खुबसूरत गुणात्मक नाम है.लेकिन 'अल्लाह'यह ईसका जा़ती नाम है.अल्लाह का शब्द 'अल'+'इला'हमें मामुली ध्वनी के फरक से हर धर्म में मिलता है.
विश्व विख्यात मौलाना उबेदुल्लाह सिंधी कि रिसर्च है कि तिब्बत कि राजधानी 'लासाह' हकिकत में 'ला'-'साह' है.अर्थात 'बैतुल्लाह'है.यह शहर आर्यो कि संस्कृती का प्राचीन केंद्र रहा है.वह कहते है हम ने जब यह विचार हमिदूद्दीन फराही (जो भाषा के अपने जमाने में सब से बडे विद्वान थे) को बताया तो कहने लगे अल्लाह के नाम का यह धातू दुनिया कि सभी धर्म में प्राचीन शब्द पता चलता है.जो सभी धर्मो में थोडेसे फर्क से मौजूद है.
इसलिए 'एल''एलया''इल्वा''इलोहीम''इला''लाह''लाहूत' यह सभी एक ही धातू से बने शब्द है जो पूज्य के अर्थ में विभिन्न धर्मो में हमे मिलते है..
इन सारे धर्मो मे एक अन देखें ईश्वर कि श्रद्धा थी जिसको 'अल-इलाह' या अल्लाह के नाम से पुकारा जाता था.यही 'इलाह'है जिस ने कही 'एल'कि सूरत ली तो कही'इल्वाह'और कही 'इलाहया'. (मौलाना आझाद तरजुमान अल कुरआण खंड 1 पेज. 247)
पंडित सुंदरलाल अपनी किताब'गीता और कुरआन'मे लिखते हैः
"कुरआण सब से बडी अस्तित्व को अल्लाह कहते हैं.ऋगवेद में ईश्वर के लिए जो नाम इस्तेमाल हुवे है उन में से एक 'इला' है.जिसका मुख्य धातू'इल'या'एल' है.और जिसका अर्थ स्तवन और प्रशंसा करना है.पूजा अर्चना करना है.तकरीबन 6 हजार साल पहले सुमेरिया कि भाषा में 'एल' शब्द एक मात्र ईश्वर के लिए था.
सुमेरियन शहर बॉबलॉन का शब्द 'बाब एल' था.अर्थ अल्लाह का दरवाजा़था.यही वह शब्द था जिसके द्वारे वह किसी न किसी प्रकार से हिब्रु,सिरयानी और किल्दानी भाषा में अल्लाह के अस्तित्व जाना जाता था.जिसका साधारण रुप 'इलया-अल्वा' था.यह बिलकुल सिद्ध है कि ऋगवेद के ज़माने आज तक अल्लाह यह शब्द किसी न किसी रुप में ईश्वर के लिए इस्तेमाल होता रहा है. (गीता और कुरआण.पंडित सुंदरलाल)
आर्य समाके अरबी भाषा के जानकार और संस्कृत विद्वान श्री.गंगाप्रसाद उपाध्याय लिखते हैः
"हम नही जानते कि पैगंबर आदम जिनको मुसलमान सब से पहला इंसान समझते है किस भाषा को बोलते थे और ईश्वर के लिए कौनसा शब्द इस्तेमाल करते थे.मगर हर एक पूज्य चिज़ को 'इला' कहते है.और सिर्फ 'अल' अल्लाह एकमात्र अस्तित्व के लिए ही खास हो गया है.ऋगवेद में जो पहली किताब मानी जाती है ईश्वर के लिए 'इलय्या' शब्द का इस्तेमाल हुवा है.'इलय्या' का शब्दकोश अर्थ पूजने लायक अस्तित्व है.वेद में यहा शब्द अल्लाह के अस्तित्व के लिए खासतौर पर इस्तेमाल हुवा है.
वेदमंत्र (1-1-2) शुद्ध अर्थ यह है कि,"अल्लाह तू नये और पुराने,छोटे और बडे सभी लोगों के द्वारा पूजने लायक है.तुझे ज्ञानी ही समझ सकते है."
(मसाबीह अल इस्लाम,पेज 14-15)
_____________________________________________________
*क़िबला परिवर्तन ताहविल ए क़िबला पाठ तथा उपदेश*
किबला परिवर्तन ‘काबा’ किबला हैं अर्थात वह दिशा जिधर मुसलमान नमाज़ के समय अपने चेहरे का रूख करते हैं। जब तक अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम मक्का में रहे काबा की दिशा में अपने चेहरे का रुख कर के नमाज पढ़ते रहे परन्तु हिजरत के बाद जब आप मदीना आये तो अल्लाह का आदेश हुआ कि आप अपनी नमाज़ में “बैतुल मुक़द्दस” को अपना क़िबला बनाएँ. तो आप 16 या 17 महीने तक बैतुल मुक़द्दस की दिशा में रुख कर के नमाज़ पढ़ते रहे लेकिन आपकी इच्छा यही थी कि काबा को ही क़िबला बनाया जाए. जैसा कि बुखारी और मुस्लिम में हज़रत बराअ बिन आज़िब रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित हदीस में है, आप अक्सर आकाश की ओर चेहरा उठा उठा कर उसके लिए वह्य की प्रतीक्षा करते रहे यहां तक कि एक दिन अल्लाह ने अपने नबी के हृदय की इच्छा पूरी फ़रमाने के लिए कुरआन की यह आयत अवतरित कर दीः
قَدْ نَرَىٰ تَقَلُّبَ وَجْهِكَ فِي السَّمَاءِ ۖ فَلَنُوَلِّيَنَّكَ قِبْلَةً تَرْضَاهَا ۚ فَوَلِّ وَجْهَكَ شَطْرَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ ۚ وَحَيْثُ مَا كُنتُمْ فَوَلُّوا وُجُوهَكُمْ شَطْرَهُ ۗ وَإِنَّ الَّذِينَ أُوتُوا الْكِتَابَ لَيَعْلَمُونَ أَنَّهُ الْحَقُّ مِن رَّبِّهِمْ ۗ وَمَا اللَّـهُ بِغَافِلٍ عَمَّا يَعْمَلُونَ ﴿سورة البقرة 144﴾
“हम आकाश में तुम्हारे मुँह की गर्दिश देख रहे हैं, तो हम अवश्य ही तुम्हें उसी क़िबले का अधिकारी बना देंगे जिसे तुम पसन्द करते हो। अतः मस्जिदे हराम (काबा) की ओर अपना रूख़ करो। और जहाँ कहीं भी हो अपने मुँह उसी की ओर करो – निश्चय ही जिन लोगों को किताब मिली थी, वे भली-भाँति जानते हैं कि वही उनके रब की ओर से सत्य है, इसके बावजूद जो कुछ वे कर रहे हैं अल्लाह उस से बेखबर नहीं है”। (सूरः अल-बक़रः 144 )
क़िबला की इस तब्दीली को “तहवीले क़िबला” कहते हैं. क़िबला के बदलने से यहूदियों को बड़ा दुख हुआ, जब तक अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बैतुल मुक़द्दस की ओर मुंह करके नमाज़ पढ़ते रहे यहूदी बहुत खुश थे और गर्व के साथ कहा करते थे कि मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) भी हमारे ही क़िबला की ओर रुख कर के नमाज़ पढ़ते हैं परन्तु जब क़िबला बदल गया तो यहूदी इतने नाराज हुए कि वे ताना देने लगे कि मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) चूंकि हर बात में हम लोगों का विरोध करते हैं इसलिए उन्होंने मात्र हमारे विरोध में क़िबला बदल लिया है. उसी प्रकार मनाफिकीन (कपटाचारी) का समूह भी इस प्रकार की आलोचना और आपत्ति करने लगा यहीं पर मोमिनों और काफ़िरों के बीच तमीज़ हो सकी।
क़िबला की इस तबदीली में हमारे लिए विभिन्न पाठ हैं जिन पर चिंतन मनन करना हमारा कर्तव्य है, निम्न में हम कुछ महत्वपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर रहे हैं :
1.अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के संदेष्टा होने की प्रमाणिकताः इस से पूर्व कि यहूद क़िबला बदलने की सूचना पा कर क्रोधित हों अल्लाह ने अपनी किताब में उनके विचार का उल्लेख कर दिया, जिस से आपके संदेष्टा होने का प्रमाण मिलता है, विदित है कि यह मआमला बिल्कुल परोक्ष से सम्बन्ध रखता था लेकिन अल्लाह ने इस घटना से पूर्व ही आपको सूचित कर दिया फिर वैसा ही हुआ जैसा कि अल्लाह ने बताया था, इसी सम्बन्ध में अल्लाह फरमाता हैः
سَيَقُولُ السُّفَهَاءُ مِنَ النَّاسِ مَا وَلَّاهُمْ عَن قِبْلَتِهِمُ الَّتِي كَانُوا عَلَيْهَا ۚ قُل لِّلَّـهِ الْمَشْرِقُ وَالْمَغْرِبُ ۚ يَهْدِي مَن يَشَاءُ إِلَىٰ صِرَاطٍ مُّسْتَقِيمٍ ﴿سورة البقرة 142﴾
“मूर्ख लोग अब कहेंगे, “उन्हें उनके उस क़िबले (उपासना-दिशा) से, जिस पर वे थे किस ची़ज़ ने फेर दिया?” कहो, “पूरब और पश्चिम अल्लाह ही के है, वह जिसे चाहता है सीधा मार्ग दिखाता है।” (सूरः अल- बक़रः142)
2. यह उम्मत सारी उम्मतों में सब से श्रेष्ठ उम्मत हैः इसी लिए अल्लाह ने क़िबला की आयतों के बीच फरमायाः
وَكَذَٰلِكَ جَعَلْنَاكُمْ أُمَّةً وَسَطًا لِّتَكُونُوا شُهَدَاءَ عَلَى النَّاسِ وَيَكُونَ الرَّسُولُ عَلَيْكُمْ شَهِيدًا سورة البقرة 142
“और इसी प्रकार हमने तुम्हें बीच का एक उत्तम समुदाय बनाया है, ताकि तुम सारे मनुष्यों पर गवाह हो।”
और अल्लाह ने सूर आले इमरान में फरमायाः
كُنتُمْ خَيْرَ أُمَّةٍ أُخْرِجَتْ لِلنَّاسِ تَأْمُرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَتَنْهَوْنَ عَنِ الْمُنكَرِ وَتُؤْمِنُونَ بِاللَّـهِ ۗ (سورة آل عمران 110)
“तुम एक उत्तम समुदाय हो, जो लोगों के समक्ष लाया गया है। तुम नेकी का हुक्म देते हो और बुराई से रोकते हो और अल्लाह पर ईमान रखते हो।” (सूरः आले इमरान 110 )
यह उम्मत आस्था, शरीअत, नैतिकता, इबादत और मानव जाति के पारस्परिक सम्बन्ध तात्पर्य यह कि जीवन के हर विभाग में संलुतिल है, इस का भली-भाँति अनुमान वह प्रत्येक लोग सरलतापूर्वक लगा सकता हैं जो विस्तृत रूप में इस्लामी शरीअत का अध्ययन करते हैं। अल्लाह ने इस उम्मत के लिए हर काम में अच्छाई और श्रेष्ठता को पसंद किया, इसी में एक क़िबला भी आता है, कि अल्लाह ने उनके लिए इब्राहीम अलैहिस्सलाम के क़िबला को चयन किया।
मुस्नद अहमद में हज़रत आइशा रज़ियल्लाहु अन्हा से वर्णित है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अहले किताब (यहूदी और इसाई) के सम्बन्ध में फरमायाः
“यह (यहूदी और इसाई) हम से किसी चीज़ पर इतना ईर्ष्या नहीं करते जितना ईर्ष्या शुक्रवार के दिन पर करते हैं जिसकी ओर अल्लाह ने हमारा मार्गदर्शन किया जब कि इसे वह न पा सके, और क़िबला पर जिसकी ओर अल्लाह ने हमारा मार्गदर्शन किया और वह पथभ्रष्ठ रहे, और (उसी प्रकार वह हम से ईर्ष्या करते हैं) हमारे इमाम के पीछे आमीन कहने पर”। (मुस्नद अहमद 6/134-135 सहीह )
3.अल्लाह के आदेश के समक्ष प्रेम और आज्ञाकारी से माथा टेक देना और उसकी हिकमत की खोज में न पड़नाः
इस्लाम समर्पण ही का नाम है और यही एक मुसलमान की पहचान है कि वह अल्लाह के आदेशों के सामने हमेशा सर झुका देता है, विदित है कि एक डाक्टर जब बीमार को औषधि देते समय निश्चित करता है कि फलां औषधि 1 बार, फ़ना 2 बार और फ़ला 3 बार सेवन करना है तो हम देखते हैं कि रोगी डाक्टर के बताये हुए नियमानुसार दवा का सेवन करते है क्यों कि उसे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही करने में स्वास्थ्य का हित है। बिल्कुल उसी तरह जब सृष्टि का सृष्टा सृष्टि की हित के लिए कोई आदेश देता है तो उसकी हिकमत पूछने की आवश्यकता नहीं होती क्यों कि सृष्टि को 100 प्रतिशत विश्वास होता है कि अल्लाह ने जिन कामों का आदेश दिया है अथवा जिन कामों से रोका है उन में इनसान का ही हित पाया जाता है चाहे उस हित का उसे ज्ञान हो या न हो। अल्लाह ने सूरः अहज़ाब में फरमायाः
وَمَا كَانَ لِمُؤْمِنٍ وَلَا مُؤْمِنَةٍ إِذَا قَضَى اللَّـهُ وَرَسُولُهُ أَمْرًا أَن يَكُونَ لَهُمُ الْخِيَرَةُ مِنْ أَمْرِهِمْ ۗ وَمَن يَعْصِ اللَّـهَ وَرَسُولَهُ فَقَدْ ضَلَّ ضَلَالًا مُّبِينًا ﴿ سورة الأحزاب ٣٦﴾
“न किसी ईमान वाले पुरुष और न किसी ईमान वाली स्त्री को यह अधिकार है कि जब अल्लाह और उसका रसूल किसी मामले का फ़ैसला कर दें, तो फिर उन्हें अपने मामले में कोई अधिकार शेष रहे। जो कोई अल्लाह और उसके रसूल की अवज्ञा करे तो वह खुली गुमराही में पड़ गया” (सूरः अल-अहज़ाब 36)
यही वह आज्ञाकारी और अनुसरण है जो यदि किसी के अंदर नहीं पाई जाती तो वह अल्लाह की दृष्टि में इमान से वंचित ठहरता हैः
فَلَا وَرَبِّكَ لَا يُؤْمِنُونَ حَتَّىٰ يُحَكِّمُوكَ فِيمَا شَجَرَ بَيْنَهُمْ ثُمَّ لَا يَجِدُوا فِي أَنفُسِهِمْ حَرَجًا مِّمَّا قَضَيْتَ وَيُسَلِّمُوا تَسْلِيمًا النساء: 65
“तो तुम्हें तुम्हारे रब की कसम! ये ईमान वाले नहीं हो सकते जब तक कि अपने आपस के झगड़ो में ये तुम से फ़ैसला न कराएँ। फिर जो फ़ैसला तुम कर दो, उस पर ये अपने दिलों में कोई तंगी न पाएँ और पूरी तरह मान लें” (सूरः अल-निसा 65 )
सहाबा को अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने क़िबला बदलने का आदेश दिया कि अपनी नमाज़ो में मस्जिदे हराम की बजाए मस्जिदे अक़सा की ओर मुंह करें। यह आदेश सुन कर उसका अनुसरण करने के लिए लपक पड़े और एक वर्ष तथा कुछ महीनों तक करते रहे, जब मस्जिदे हराम की ओर मुंह कर के नमाज़ पढ़ने का आदेश दिया गया तो तुरंत ही इस आदेश के पालन में लग गए बल्कि कुछ लोगों को जब नमाज़ की स्थिति में क़िबला की तब्दीली का आदेश मिला तो उन्हों ने नमाज़ की स्थिति में ही नए क़िबले की ओर अपना रुख़ फेर लिया।
सुनन तिर्मिज़ी में हज़रत इब्ने उमर रज़ीयल्लाहु अन्हु से वर्णित है, वह बयान करते हैं कि लोग मस्जिदे क़ुबा में सुबह की नमाज़ पढ़ रहे थे कि एक व्यक्ति आया और कहाः अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर क़ुरआन अवतरित हुआ है, जिस में आप को आदेश दिया गया है कि काबा को अपना क़िबला बनाएं, अतः उन लोगों ने ( नमाज़ की स्थिति में ही) काबा को अपना क़िबला बनाते हुए उसकी ओर मुंह कर लिया। ( तिर्मिज़ीः सहीह )
तात्पर्य यह कि अल्लाह अपने बन्दों को उन्हीं कामों का आदेश देता है जिन में उनका हित हो और उन्हीं कामों से रोकता है जिन में उनकी हानि हो और अल्लाह के प्रत्येक आदेश हिकमत पर आधारित हैं यधपि हम उसके रहस्य को न जान सकें अल्लाह ने फरमायाः
ذَٰلِكُمْ حُكْمُ اللَّـهِ ۖ يَحْكُمُ بَيْنَكُمْ ۚ وَاللَّـهُ عَلِيمٌ حَكِيمٌ الممتحنة 10
“यह अल्लाह का आदेश है। वह तुम्हारे बीच फ़ैसला करता है। अल्लाह सर्वज्ञ, तत्वदर्शी है” (सूरः अल-मुमतहिना 10)
4. मोमिनों और काफ़िरों का परीक्षाः
इसमें सच्चे मोमिनों का परीक्षा भी था कि एक सच्चा मोमिन अल्लाह के आदेश को स्वीकार करता है जब कि जिसके ईमान में खोट हो ऐसी गंभीर स्थिति में उसका खोट उभर कर सामने आ जाता है। इसी लिए अल्लाह ने फरमायाः
وَمَا جَعَلْنَا الْقِبْلَةَ الَّتِي كُنتَ عَلَيْهَا إِلَّا لِنَعْلَمَ مَن يَتَّبِعُ الرَّسُولَ مِمَّن يَنقَلِبُ عَلَىٰ عَقِبَيْهِ ۚ وَإِن كَانَتْ لَكَبِيرَةً إِلَّا عَلَى الَّذِينَ هَدَى اللَّـهُ ۗ وَمَا كَانَ اللَّـهُ لِيُضِيعَ إِيمَانَكُمْ ۚ إِنَّ اللَّـهَ بِالنَّاسِ لَرَءُوفٌ رَّحِيمٌ سورة البقرة: 143
“और रसूल तुमपर गवाह हो। और जिस (क़िबले) पर तुम रहे हो उसे तो हमने केवल इसलिए क़िबला बनाया था कि जो लोग पीठ-पीछे फिर जानेवाले है, उनसे हम उनको अलग जान लें जो रसूल का अनुसरण करते है। और यह बात बहुत भारी (अप्रिय) है, किन्तु उन लोगों के लिए नहीं जिन्हें अल्लाह ने मार्ग दिखाया है। और अल्लाह ऐसा नहीं कि वह तुम्हारे ईमान को अकारथ कर दे, अल्लाह तो इनसानों के लिए अत्यन्त करूणामय, दयावान है” (सूरः अल- बक़रः 143)
इस प्रकार अल्लाह की परीक्षा में जो लोग मोमिन थे उनका ईमान विदित हुआ और जो लोग मोनाफ़िक़ थे उनका रहस्य भी स्पष्ट हो कर सामने आ गया। मोमिनों ने कहा कि हम अल्लाह के आदेशों के सामने माथा टेकते हैं जब कि यहूदियों ने कहाः इस ने संदेष्टाओं के क़िबले का विरोद्ध किया है यदि यह संदेष्टा होता तो अवश्य इस पर बाक़ी रहता। जब कि मुनाफ़िक़ों ने कहाः पता नहीं मुहम्मद अपनी नमाज़ों में किस ओर नमाज़ पढ़ेगा, यदि पहला क़िबला सत्य था तो इसे उस ने छोड़ दिया, और यदि दूसरा सत्य है तो पहले वह असत्य पर था। सच फरमाया अल्लाह ने:
كَبُرَتْ كَلِمَةً تَخْرُجُ مِنْ أَفْوَاهِهِمْ ۚإِن يَقُولُونَ إِلَّا كَذِبًا ﴿سورة الكهف 5 ﴾
“ बड़ी बात है जो उनके मुँह से निकलती है। वे केवल झूठ बोलते हैं” (सूरः अल-कहफ़ 5 )
5. आस्था की शुद्धता:
अरब अज्ञानता युग में काबा का सम्मान करते थे और उसमें उनकी मर्तियां भी थीं जिनके सामने वह माथा टेकते थे, इस्लाम दिलों में मात्र एक अल्लाह की कल्पना बैठाना चाहता है और शिर्क को जड़ से उखाड़ फ़ेंकना चाहता है इसी लिए कुछ दिनों के लिए अल्लाह ने चाहा कि उनका क़िबला मस्जिदे हरम न हो कर मस्जिदे अक़सा हो ताकि उनके दिलों से अज्ञानता युग से काबा के प्रति जो आस्था थी वह पूर्ण रूप में निकल जाए और इस्लामी आस्था स्थित हो।
फिर जब लोगों का स्वभाव शुद्ध हो गया तो अल्लाह ने उनको ऐसे विशेष क़िबले की ओर अग्रसर किया जो अन्य आकाशीय धर्मों के विरोद्ध था और अल्लाह ने उनके नफ़सों की इस शुद्धता और पवित्रता को सिद्ध किया है कि यह उनके लिए बहुत भारी था
وَإِن كَانَتْ لَكَبِيرَةً إِلاَّ عَلَى الَّذِينَ هَدَى اللهُ سورة البقرة: 143
“और यह बात बहुत भारी (अप्रिय) है, किन्तु उन लोगों के लिए नहीं जिन्हें अल्लाह ने मार्ग दिखाया है।” (सूरः अल-बक़रः 143 )
6. इस्लाम में एकता का महत्वः
मुसलमान पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से ले कर दक्षिण तक अपनी पाँच समय की दैनिक नमाज़ों और हज में, काबा की ओर मुंह करते हैं, इस से वह स्वयं भाषा, राष्ट्रीयता और रंग के अंतर के बावजूद एकता के सूत्र में बंध जाते हैं, इस प्रकार दुनिया के कोने कोने में बसने वाले मुसलमानों को यह संदेश मिलता है कि मानो वह किसी ठोस बड़ी इमारत की मिली हुई इंट हों। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः “ एक मोमिन दूसरे मोमिन के लिए इमारत के समान हैं जिसकी एक ईंट दूसरी ईंट को शक्ति पहुंचाती है।” ( बुख़ारी, मुस्लिम)
मुसलमान क़िबला की एकता से उद्देश्य और मंज़िल में एकता की शिक्षा ग्रहन करते हैं। और यह यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि हर इंसान को अपने लौकिक और पारलौकिक जीवन में एकता की आवश्यकता होती है।
7.अल्लाह अपना कोई आदेश रद्द नहीं करता बल्कि उसके बदले में उत्तम आदेश देता है, या फिर उसी प्रकार का कोई आदेश देता है जैसा कि अल्लाह के इस कथन में वर्णित है:
مَا نَنسَخْ مِنْ آيَةٍ أَوْ نُنسِهَا نَأْتِ بِخَيْرٍ مِّنْهَا أَوْ مِثْلِهَا ۗ أَلَمْ تَعْلَمْ أَنَّ اللَّـهَ عَلَىٰ كُلِّ شَيْءٍ قَدِيرٌ ﴿سورة البقرة 106﴾
” हम जिस आयत (और निशान) को भी मिटा दें या उसे भुला देते है, तो उससे बेहतर लाते है या उस जैसा दूसरा ही। क्या तुम नहीं जानते हो कि अल्लाह को हर चीज़ का सामर्थ्य प्राप्त है?” (सूरः अल- बक़रः (106
8. हज और क़िबला : जब हज का सम्बन्ध काबा और मस्जिदे हराम से है और यह प्रथम घर है जिसे इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह की इबादत के लिए बनाया था तो यह अति उचित था कि क़िबला भी वही हो ताकि उसकी महानता स्थित रहे, और अन्य धर्मों के मानने वालों की तुलना में मुसलमानों की उत्कृष्टता और सार्थकता सिद्ध हो, तब ही तो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने यहूद और इसाइयों की नक़ल करने से मना किया और उनके तरीक़े अपनाने से रोका है।
क़िबला के परिवर्तन से सम्बन्धित यह कुछ महत्वपूर्ण पाठ और उपदेश थें जिन्हें हमने संक्षिप्त में प्रस्तुत करने का प्रयाह किया है। अल्लाह हम सब को इस्लाम की महानता को समझने और उसको अपने दैनिक जीवन में ग्रहन करने की तौफ़ीक़ प्रदान करे।
No comments:
Post a Comment