Wednesday, 17 June 2020

(I) कहाँ हैं राम (फ़िरोज़ाबादी)

【कहाँ हैं राम 】-१

भाजपा के केंद्र में आने पर भगवान श्री राम के नाम पर भगवा सरकार एवं भगवा संगठनों ने जो-जो अमानवीय व्यवहार भरतीय समाज में किये हैं वह किसी से ढ़के छिपे नहीं हैं । अतः ज़रूरत हो जाती है कि जिस राम के नाम पर लोगों को मारा गया और जिस राम राज्य की स्थापना करने की बात आये दिन कही जाती रही है , उन पूजनीय राम की बिना किसी भेद भाव के निष्पक्षता के साथ  जाँच पड़ताल कर ली जाये।

{श्री राम का जन्म स्थान और बाबरी मस्जिद }

【■श्री राम का जन्म स्थान ■】

【 बाल्मीक रामायण के अनुसार 】

आज कल भगवा राजनीति फिर सर गर्म होने लगी है वैसे लोकसभा का चुनाव के दिनों से ही  भगवा राजनीति ने कब्रिस्तान और श्मशान हिंदू और मुस्लिम मंदिर और मस्जिद की राजनीति प्रारंभ कर दी थी और अपने एजेंडे पर अमल करते हुए भगवा सरकार ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे हिंदुस्तान के शीतल माहौल को गरमा दिया , सप्रीम कोर्ट ने तो बाबरी मस्जिद पर सुनवाई शुरू भी कर दी है ताकि वर्षों से चले आ रहे बाबरी मस्जिद विवाद को हल किया जा सके  परंतु एक बुनियादी सवाल जो इस वक्त सबकी नजरों से ओझल है जिसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी मज़बूती से नही उठा सका  है वह यह है कि श्री राम का आखिर जन्म स्थान है कौन सा? ??? जिसे  राम भक्त किस प्रकार साबित करेंगे आइए इस पर थोड़ा सा प्रकाश डालते हैं। श्री राम का जन्म स्थान भी श्री राम के जन्म की तरह ही हमेशा से विवादास्पद रहा है।  इस लिए श्री राम के बारे में भांति भांति की बातें देखने और पढ़ने को मिलती रहती हैं कभी उनके व्यक्तित्व को लेकर तो कभी सीता जी के साथ किये गए व्यवहार को लेकर तो कभी जन्म और जन्म स्थान को लेकर । प्रस्तुत लेख में हम श्री राम के वास्तविक जन्म स्थान की जाँच पड़ताल स्वयं रामायण के माध्यम से करेंगे की रामायण इस संबंध में किया कहती है ???? 

बाल्मीक रामायण के अनुसार आयुद्धया की लंबाई 12 योजन अर्थात 144 किलोमीटर थी चौड़ाई 3 यौजन अर्थत 36 किलोमीटर है ।
देखें ....( बालकांड 5/6-7) 

ये जो आयुद्धया राज्य का क्षेत्रफल बताया गया है पहले इतने बड़े शहर भी नही हुआ करते थे । फिर भी रामायण के इस प्रसंग को सही भी मान लिया जाए तो देखना होगा कि इतना बड़ा शहर कौन सा है और साथ ही साथ उसे ही श्री राम की जन्म स्थली माना जायेगा । एक अन्य प्रसंग के अनुसार आयुद्वया से श्री राम के क जिस स्थान से सरयू नदी मैं अपना शरीर त्यागने हेतु गए थे वह स्थान सरहू नदी से डेढ़ योजन लगभग 18 किलोमीटर दूर था जहां श्री राम रहा करते थे और जब श्री राम को वनबास हुआ तो उनके भाई भारत ने इसी स्थान पे रह कर सारा राज कार्य संभाल था ।

देखें ....उत्तर कांड ११0/१0)

उपरोक्त प्रसंग से ये पता चला कि सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूर जो राज्य था वहीं श्री राम में आयुद्ध्यय राज की राजधानी है । वाल्मीक रामायण के एक अन्य प्रसन से पता चहता हैं कि भरत ने नंदीग्राम में रह कर राज काज संभाला था ।और यहीं पर राजा दशरथ (श्री राम के पिता ) का पूरा परिवार रहा करता था ।

देखें ..... बाल कांड- १/ ३८-39 एवं युद्ध 125/ 27 
अर्थात नंदी ग्राम वह स्थान। है जहाँ पर श्री राम का पूरा परिवार रहा करता था । 

जैसा कि उपरोक्त उदाहरण से पता चहलता ही कि सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूरी पर आयुद्ध्यय की राजधानी है । जहां पर श्री राम सिहासन पर विराजमान रहा करते थे ।अतः सरयू नदी से नंदीग्राम की लंम्बई भी 18 किलोमीटर दूर ही है । इस हिसाब श्री राम का जनम स्थान नंदी ग्राम है जो सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूरी पर है अतःरामायण के अनुसार बाबरी माजिद जहां बानी हुई है वो श्री राम की जन्म स्थली साबित नही होता है। 
श्री राम का जन्म स्थान बाबरी माजिद के ढांचे वाला स्थान जिसे भगवाधारी राम की जन्म स्थली कहते हैं नहीं है बल्कि नंदी ग्राम
है । इसीलिए सभी भक्तों से निवेदन है कि वो नंदीग्राम में श्री राम के जन्म स्थान को तलाश करें और बाबरी मस्जिद वाली जगह को राम का जन्म स्थान कहना बन्द करें या फिर इस बात का इक़रार करें कि उन्हें रामायण और राम से कोई मतलब नही है बल्कि उन्हें देश के मुसलमानों से ही दुश्मनी है।

【उत्तर पुराण एवं दशरथ जातक के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान 】

उत्तर पुराण के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी बताया गया है वहीं सबसे प्राचीन राम कथा दशरथ जातक के अनुसार भी श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी ही माना गया है ।  इसलिए सभी राम भाक्तों से अनुरोध है कि तमाम राम भक्त भगवान श्री राम का सही जन्म स्थान तलाश करें । और बाबरी मस्जिद पे अपने हक़ को खत्म करें ।

【 *कहाँ हैं राम* 】-2 

पिछले लेख में हमने देखा कि राम का जो जन्म स्थान बताया जाता है यानी  अयोध्या वह राम की जन्म स्थली नहीं है।  अब आगे .....

【 *विभिन्न रामायण विभिन्न मत*】 

राम की कथा के बहुत सारे मत पाए जाते हैं अधिकांश लोग यही समझते हैं कि हिंदू धर्म में जिस राम का वर्णन किया गया है जिसको भगवान रूप माना गया है जिनको विष्णु का अवतार बताया जाता है विभिन्न रामायण में विभिन्न तरीके से प्रस्तुत किए गए। वैसे तो 123 रामायण अब तक पाई जाती हैं जिनमें कुछ प्रसिद्ध रामायण है जिन का बोलबाला किसी ना किसी जमाने में रहा और वह रामायण भी प्रचलन में रहे परंतु आधुनिक युग में वाल्मीकि रामायण एवं तुलसीदास की रामचरितमानस ही प्रचलन में है।
इसका अर्थ यह नहीं है कि बाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण ही असल रामायण है।

【 *रामायण की रचना परंतु वास्तविक रामायण कौन सी* ??】

भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी रामायण पाई जाती है जहां इसके मानने वाले इस का पाठ भी करते हैं और उसको धार्मिक दृष्टि से भी देखते हैं! परंतु बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बाल्मीकि रामायण एवं तुलसीदास की राम चरित्र मानस के अतिरिक्त भी विभिन्न रामायण पाई जाती हैं और सभी रामायण एक दूसरे से किसी न किसी स्तर से भिन्न  हैं इसलिए यह तय करना बहुत मुश्किल है कि इनमें असली रामकथा कौन सी है ??? परंतु सबसे ज्यादा प्रमाणिक इतिहासकारों दृष्टि में दशरथ जातक की राम कथा को माना जाता था अतः हम कह सकते हैं कि सर्वप्रथम दशरथ जातक की राम कथा प्रचलन में थी यह दशरथ जातक की राम कथा के राम एवं उसके पात्र दशरथ जातक से स्वतंत्र होकर बाल्मीकि और राम चरित्र मानस तक आ गए और उन्होंने देवी देवताओं का रूप धारण कर लिया!

*दशरथ जातक* स्वयं भगवान बुद्ध द्वारा जेतवन विहार में एक जमींदार को बताई गयी थी ,जिस के पिता की मृत्यु हो गयी थी , वह जमींदार ने अपने पिता की मृत्यु पर इतना दुखी हुआ की सारे काम छोड़ दिए और दुःख में डूब गया , तब तथागत में उसे यह कथा बताई गयी थी , वैसे इतिहासकारो का मानना है की रामायण को मौर्या काल और गुप्त काल के समय लिखा गया था जो बुद्ध के बाद का है और इस में करीब 900 साल का फ़र्क़ है।

एक मत यह भी पाया जाता है कि.... सबसे पहले श्रीराम की कथा हनुमानजी ने लिखी थी फिर महर्षि वाल्मीकि ने। वाल्मीकि राम के ही काल के ऋषि थे। उन्होंने राम और उनके जीवन को देखा था। वह ही अच्छी तरह जानते थे कि राम क्या और कौन हैं ? लेकिन... जब सवाल लिखने का आया, तब नारद मुनि ने उनकी सहायता की। राम के काल में देवता धरती पर आया-जाया करते थे और वे धरती पर ही हिमालय के उत्तर में रहते थे। रामायण के बाद राम से जुड़ी हजारों कथाएं प्रचलन में आईं और सभी में राम की कथा में थोड़े-बहुत रद्दोबदल के साथ ही कुछ रामायणों में ऐसे भी प्रसंग मिलते हैं जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में नहीं मिलता है। राम की कथा को वाल्मीकि के लिखने के बाद दक्षिण भारतीय लोगों ने अलग तरीके से लिखा। दक्षिण भारतीय लोगों के जीवन में राम का बहुत महत्व है। कर्नाटक और तमिलनाडु में राम ने अपनी सेना का गठन किया था। तमिलनाडु में ही श्रीराम ने रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। वाल्मीकि रामायण और बाकी की रामायण में जो अंतर देखने को मिलता है वह इसलिए कि वाल्मीकि रामायण को तथ्यों और घटनाओं के आधार पर लिखा गया था, जबकि अन्य रामायण को श्रुति के आधार पर लिखा गया। जैसे बुद्ध ने अपने पूर्व जन्मों का वृत्तांत कहते हुए अपने शिष्यों को रामकथा सुनाई, जैसे बहुत समय बाद तुलसीदास को उनके गुरु ने सोरों क्षेत्र में रामकथा सुनाई।  इसी तरह जनश्रुतियों के आधार पर हर देश ने अपनी रामायण को लिखा।रामकथा सामान्यतः बताने के लिए सुनाई जाती है। रामायणों की संख्या और पिछले 2500 या उससे भी अधिक सालों से दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में उनके प्रभाव का दायरा बहुत व्यापक है। जितनी भाषाओं में रामकथा पाई जाती है, उनकी फेहरिस्त बनाने में ही

आप थक जाएंगे- *अन्नामी, बाली, बांग्ला, कम्बोडियाई, चीनी, गुजराती, जावाई, कन्नड़, कश्मीरी, खोटानी, लाओसी, मलेशियाई, मराठी* *ओड़िया, प्राकृत, संस्कृत, संथाली, सिंहली, तमिल, तेलुगु, थाई, तिब्बती कावी* आदि हजारों भाषाओं में उस काल में और उसके बाद कृष्ण काल, बौद्ध काल में चरित रामायण में अनुवाद के कारण कई परिवर्तन होते चले गए, कवियों और साहित्यकारों ने रामायण को और रोचक बनाने के लिए उनकी मूलकथा के साथ  छेड़छाड़ की  उन्होंने कथा को एक अलग रूप और रंग से सुसज्जित कर दिया। नृत्य-नाटिकाओं के अनुसार भी कथाएं लिखी गईं और शास्त्रीय तथा लोक परंपरा दोनों के ही अनुसार राम और रावण की कथा को श्रृंगारिक बनाया गया। इस तरह रामायणों की संख्या और भी बढ़ जाती है।सदियों के सफर के दौरान इनमें से कुछ तो बदलाव हुआ ही होगा।

【 कहाँ हैं राम?】 -३

【रामायण की रचना , कौन है असली रकचनाकार ? 】

श्री राम के जन् एवं जन्म  स्थल की तरह ही उसकी रचना को लेकर भी विभिन्न मत पाए जाते हैं । देखें। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों और संस्कृतियों में राम और रावण के युद्ध को अलग संदर्भों में लिया गया।  दक्षिण भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, माली आदि द्वीप राष्ट्रों में रावण की बहुत ख्याति और सम्मान था इसलिए उक्त देशों में रामकथा को अलग अलग तरीके से लिखा गया। एक मत यह है कि सर्वप्रथम श्रीराम की कथा शंकर भगवान ने माता पार्वतीजी को सुनाई थी।परंतु पार्वती सो गयीं और उस कथा को एक कौवे ने सुन लिया। उसी कौवे का पुनर्जन्म कागभुशुण्डि के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि ने यह कथा अपने शिष्यों को सुनाई। इस प्रकार रामकथा का प्रचार-प्रसार हुआ।

भगवान शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह कथा *अध्यात्म रामायण*  के नाम से विख्यात है। इसके अलावा एक कथा और प्रचलित है। कहते हैं कि सर्वप्रथम रामकथा हनुमानजी ने लिखी थी और वह भी शिला पर। यह रामकथा वाल्मीकिजी की रामायण से भी पहले लिखी गई थी और यह राम कथा *हनुमन्नाटक* के नाम से प्रसिद्ध है। एक मत यह भी है कि बाल्मीकि रामायण मैं उत्तरकांड को बौद्धकाल में जोड़ा गया।  इसके अतिरिक्त एक और रामायण प्रचलित है जिसे अद्भुत रामायण के नाम से जाना जाता है। अद्भुत रामायण संस्कृत भाषा में रचित 27 सर्गों का काव्य-विशेष है। इसकी भाषा और रचना से लगता है कि किसी बहु परवर्ती कवि ने इसका प्रणयन किया है।

【विभिन्न प्रचलित रामायण के नाम 】

सभी रामायणों की जगह हम केवल कुछ प्रचलित एवं उन रामायणों का का नाम दे रहें हैं जो प्रमुख हैं जैसे ..... बाल्मीकि रामायण ,रामचरित्र मानस, अद्भुत रामायण , अध्यात्म रामायण। विष्णु प्रताप रामायण, मैथिली रामायण,दिनकर रामायण, शंकर रामायण, जगमोहन रामायण, ताराचंद रामायण, अमर रामायण, प्रेमरामायण, कम्बा रामायण, तोखे रामायण, गड़बड़ रामायण नेपाली रामायण, विचित्र रामायण, मंत्र रामायण, तिब्बती रामायण, राधेश्याम रामायण,चरित्र रामायण, कर्कविन रामायण, जावी रामायम, जानकी रामायण आदि।

【 विभिन्न रामायण का संक्षिप्त परिचय】-4

पिछले लेख में हम ने बताया कि रामायण केवल वाल्मीकि रामायण और राम चरित्र मानस का नामनहीं है अपितु विभिन्न प्रकार की रामायण प्रचलन भारतवर्ष में रहा। इसलिए हम जिस राम की तलाश में हैं उसका मिले ना अत्यधिक दुर्लभ ही होता जा रहा है। आइए कुछ रामायण का संक्षिप्त परिचय पढ़ लें। राम कथा के प्रणेता के रूप में वाल्मीकि रामायण का नाम सर्वप्रथम लिया जाता है । वाल्मीकि रामयाण को स्मृत ग्रंथ माना गया है इस ग्रंथ की रचना माता सरस्वती की कृपा से हुई थी । इस ग्रंथको ॠतम्भरा प्रज्ञा की देन बताया जाता है ।  वाल्मीकि रामायण की रचना संस्कृत भाषा में हुई है । श्री रामचरित मानस की रचना गोस्वामी दुसलीदास द्वारा संवत 1633 में सम्पन्न हुई थी। अवधी भाषा में रचित इस महाकाव्य की रचना दो वर्ष सात महीने छब्बीस दिन लगे थे । इस ग्रंथ में बालकाण्ड, आयोध्या कांड, अरण्यकाण्ड,किष्किन्धा काण्ड, सुन्दरकाड, लंका काण्ड तथा उत्तरकाण्ड के रूप में सात काण्ड है इन सात काण्डों में ही श्रीम राम के सम्पूर्ण चरित्रको समाहित किया गया है ।

*आध्यात्म रामायण* की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा की गई है । ब्राह्मण्ड पुराण के उत्तरखण्ड के अंतर्गत एक आख्ययान के रूपमें इसकी रचना हुई है । इसकी रचना संस्कृत भाषा में की गई है । प्रस्तु ग्रंथ में भगवान श्री राम को आध्यात्मिक तत्व माना गया है ।  आनन्द रामायण महर्षि वाल्मीकि की ही रचना है । इस रामायण को भी सारकाण्ड, जन्म काण्ड, मनोहर काण्ड, राज्य काण्ड आदि काण्डों में बांटा गया है ।  संस्कृत भाषा में रचित इस रामायण में राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व के साथ ही श्री राम के मर्यादा पुरूषत्व की नींव को सुदृढ़ बनाया गया है । अदभुत रामायण की रचना भी संस्कृत भाषा में की गई है । इस रामायण की रचना भी महर्षि वाल्मिकी द्वारा ही की गयी है। इस रामायण में सत्ताईस सर्ग के अंतर्गत लगभग चौदह हजार श्लोक है । इस रामायण में भगवती सीता के महात्म्य को विशेष रूप से दर्शाया गया है । इस रामायण के अनुसार सहस्रसुख का भी रावण था जो दशमुख रामवण का अग्रज था । सीता ने महाकाली का रूप धारण करके सहस्रसुख रावण का वध कर दिया था ।

*योगवशिष्ठ रामायण* की रचना भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा संपन्न हुई है । इसे महारामायण, आर्य रामायण (आर्ष रामायण), वशिष्ठ रामायण, ज्ञान वशिष्ठ रामायण के नामों से भी जाना जाता है । यह ग्रंथ वैराग्य प्रकरण, मुमुक्षु व्यवहार प्रकरण, उत्तप्ति प्रकरण, स्थिति प्रकरण, उपशम प्रकरण तथा निर्वाण प्रकरण (पुर्वार्द एवं अत्तरार्द) के रूप में श्रीराम के चरित्र को छ: प्रकरणों में विभक्त किया गया है । संस्कृत भाषा में रचित इस रामायण में श्रीराम के मानवीय चरित्र के पक्ष में विस्तृत रूप से वर्णित किया गया है । कृति वास रामायण की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्म से लगभग सौ वर्ष पूर्व हुई थी । इस रामायण की भाषा बंगला है। बंग्लादेश स्थित मनीषी कवि कृतिवास द्वारा रचित इस रामायण में भी बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धा काण्ड, उत्तरकाण्ड इत्यादि है । इस रामायण में भी सात काण्ड है । पवार छन्दों में पांचाली गान के रूप में रचित इस ग्रंथ में श्रीराम के उदार चरित्रों का बखान किया गया है। रंगनाथ रामायण की रचना द्रविड़ भाषा में (तेलगु) में श्री मोनबुध्द राज द्वारा देशज छन्दों में 1380 ई. के आसपास की गई । इस रामायण में युध्दकाण्ड के माध्यम से श्रीराम को महाप्रतापी बताया गया है । रावण के कुकृत्यों की निन्दा के साथ ही उसके गुणों की भी इसमें मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की गई है । प्रियंका रामायण की रचना उड़िया भाषा में आदिकवि श्री शरलादास द्वारा की गई है । यह रामायण पूर्वकाण्ड तथा उत्तरकाण्ड के रूप में थी तथा दो खण्डों में है । शिव पार्वती के संवाद के रूप में रचित यह रामायण भगवती महिषासुर मर्दिनी की वन्दना से प्रारंभ है । कश्मीरी रामायण की रचना दिवाकर प्रकाश भट्ट द्वारा कश्मीरी भाषा में की गई है । इस रामायण को रामावतार चरित्र के नाम से भी जाना जाता है । इसका एक नाम प्रकाश रामायण भी है । काशुर रामायण के नाम से इसका हिन्दी रूपान्तर भी प्राप्त है ।इस रामायण में भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित होती दिखाई देती है । उपरोक्त रामायणों के अतिरिक्त  अनेक रामायण की रचना सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी की गई है ।रामायम शत कोटि अपारा की भांति रामकथा के सागर में गोता (डुबकी) लगाने वाले कवियों ने राम का जितना साक्षातकार किया उसे अपने ग्रंथों में ढाल दिया । हरि अनन्त हरिकथा अनन्ता के अनुसार राम कथा के रस से परिपूर्ण सभी ग्रंथ अपने आप में अलौकिक एवं आध्यात्मिक है।

【कहाँ हैं राम】-5

Note :- हम किसी धर्म संप्रदाय विशेष आदि पर किसी भी प्रकार की कोई भेदभाव को आलोचनात्मक एवं किसी भी प्रकार की मान्यताओं आस्था आदि को आहत करने के उद्देश्य से कोई देश अथवा प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं हम केवल अपने परम पूजनीय पूर्वज प्रभु श्री राम के बारे में ज्ञान अर्जित कर रहे हैं ताकि प्रभु श्रीराम तक सरलता से पहुंचा जा सके एवं सत्य राम कथा का ज्ञान हो सके।

◆रामायण की विभिन्न कथाएं । ◆

जैसा कि पिछले लेखों में बताया जा चुका है कि रामायण केवल एक नहीं अपितु विभिन्न रामायण पाई जाती है विभिन्न भाषाओं धार्मिक ग्रंथों आदि में विभिन्न राम कथाएं पढ़ने को मिलती हैं अतः वास्तविक रामकथा का पता लगाना अत्यंत दुष्कर है आज विभिन्न रामायण मैं पाई जाने वाली कुछ कथाओं का वर्णन किया जा रहा है

【 *दशरथ जातक में वास्तविक अथवा  प्रथम राम कथा * 】

बाल्मीकि रामायण एवं राम चरित्र मानस के अतिरिक्त सबसे ज्यादा प्रमाणिक इतिहासकारों की दृष्टि में *दशरथ जातक की राम कथा*  को माना जाता था अतः हम कह सकते हैं कि सर्वप्रथम दशरथ जातक की राम कथा प्रचलन में थी यह दशरथ जातक की राम कथा के राम एवं उसके पात्र दशरथ जातक से स्वतंत्र होकर वाल्मीकि एवं राम चरित्रमानस तक आ गए और उन्होंने देवी देवताओं का रूप धारण कर लिया! दशरथ जातक स्वयं भगवान बुद्ध द्वारा जेतवन विहार में एक जमींदार को बताई गयी थी ,जिस के पिता की मृत्यु हो गयी थी , वह जमींदार अपने पिता की मृत्यु पर इतना दुखी हुआ की सारे काम छोड़ दिए और दुःख में डूब गया , तब तथागत में उसे यह कथा बताई थी , वैसे इतिहासकारो का मानना है की रामायण को मौर्या काल और गुप्त काल के समय लिखा गया था जो बुद्ध के बाद का है और इस में करीब 900 साल का फ़र्क़ है।

*राम कथा*
कथा इस प्रकार है कि..... वाराणसी के महाराजा दशरथ की सोलह हजार रानियां थी । बड़ी पटरानी ने दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया । पहले पुत्र का नाम राम-पण्डित ,दूसरे का नाम लक्खन कुमार तथा पुत्री का नाम सीता देवी रखा गया । आगे चलकर पटरानी का देहांत हो गया ।अमात्यों के द्वारा दूसरी पटरानी बनाई । उसने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम भरत कुमार रखा गया । राजा ने पुत्र-स्नेह से रानी से कहा --"भद्रे ! तुझे वर देता हूँ मांग"

(भरत कुमार की माता का वरदान मांगना  )

रानी ने वर मांग कर रख लिया और जब भरत कुमार बड़ा हुआ तो उसकी माँ राजा के पास पहुंचकर बोली --"देव !तुमने मेरे पुत्र को वर दिया था । अब मैं मांगती हूँ । मेरे पुत्र को राज्य दो ।" उस समय भरत कुमार की आयु 7 वर्ष थी ।  राजा को अच्छा नही लगा । उसने उसे डराते हुए कहा --"चण्डालिनी! तेरा नाश हो । मेरे दोनों पुत्र राम पण्डित और लक्खन कुमार गुण सम्पन्न हैं उन्हें मरवाकर अपने पुत्र को राज्य देना चाहती है।"
वह डर कर अपने शयनागार में चली गयी और बार-बार राजा से राज्य की याचना करती रही । राजा सोंचने लगा --"स्त्रियां मित्रद्रोही होती हैं । कहीं झूठी राजाज्ञा या झूठी राज-मोहर के द्वारा मेरे दोनों पुत्रों को मरवा न दे ।" उसने राम पण्डित और लक्खन कुमार को चुपचाप बुलाया और कहा --"तात ! यहाँ तुम्हारे जीवन को खतरा है तुम किसी जंगल में जाकर रहो और मेरी मृत्यु के बाद अपने वंश के राज्य पर अधिकार कर लेना ।"

फिर उसने राज-ज्योतिषी से अपनी आयु की सीमा पूँछी । उन्होंने बारह वर्ष बताई । तब वह उनसे बोला --"तात! अब से बारह वर्ष बाद छत्र धारण करना ।" पिता की आज्ञा देकर दोनों भाई चले जाने वाले ही थे कि सीता देवी भी पिता से विदा लेकर उनके साथ फुल। इस प्रकार तीनों दुखी मन से नगर से बाहर निकले । राज्य की जनता भी उसी के पीछे-पीछे चल दी । राम पण्डित ने उन्हें समझाकर वापस लौटाया । इस प्रकार वे तीनों हिमालय में ऐसी जगह पहुंचे जहाँ पानी और फल सुलभ हों । वहां आश्रम बनाकर वे जीवन निर्वाह करने लगे ।लक्खन कुमार और सीता देवी ने राम पण्डित से प्रार्थना की कि तुम हमारे अग्रज हो ,पिता-तुल्य हो ,तुम आश्रम में रहो । हम दोनों भाई-बहन जंगल से फल-फूल लाकर तुम्हारा पोषण करेंगे ।तब से राम पण्डित आश्रम में ही रहे और वे उनकी सेवा करने लगे । इस प्रकार नौ वर्ष बीत गए । और 9 वर्षों के बाद राजा दशरथ पुत्र शोक के कारण मर जाते हैं ।उसके बाद रानी ने अपने पुत्र भरत कुमार से कहा --"छत्र धारण कर राज्य संभालो ।" लेकिन अमात्यों को यह अच्छा न लगा । उन्होंने बाधा डाली और कहा --"छत्र के असली स्वामी तो जंगल में रहते है । भरत कुमार ने सोंचा ,मैं अपने बड़े भाई राम पण्डित को जंगल से लाकर छत्र धारण कराऊंगा ।वह अपनी चतरंगिनी सेना लेकर राम पण्डित के आश्रम पर पहुंचा और थोड़ी दूर पर छावनी डाल दी । इस समय लक्खन कुमार और सीता देवी जंगल में फल-फूल लेने गए थे । राम पण्डित अकेले में ध्यान भावना में सुखपूर्वक बैठे हुए थे । भरत कुमार ने उन्हें प्रणाम किया और पिता की मृत्यु का समाचार कह अमात्यों सहित उनके पैरों पर गिर कर रोने लगे ।

"राम पंडितों नैव सोचि न रोदि"
राम पण्डित न चिंतित हुआ और न रोया 
उसकी आकृति में विकृति नही आई ।इसी समय लक्खन कुमार और सीता देवी आश्रम में आयीं । पिता की मृत्यु का समाचार सुन वे दोनों बेहोश हो गए ।होश आने पर विलाप करते रहे ।भरतकुमार  ने सोंचा--"मेरा भाई लक्खन कुमार और सीता देवी पिता के मरने की खबर सुनकर शोक सहन न कर सके ,किन्तु राम पण्डित न सोंच करता है ,न रोता है । उसके पास शोक-रहित रहने का क्या कारण है ? मैं उससे पूछूँगा ।

केन रामप्पभावेन ,सोचितब्बम् न सोचसि।
पितरं कालकतं सुत्वा,न तं पसहते दुखं।।
अर्थ : हे राम ! तू किस प्रभाव के कारण सोचनीय के लिये चिन्ता नही करता ? पिता के मर जाने का समाचार सुन कर तुझे दुःख नही होता ।

दहरा च हि बुद्धा च, ये बाला ये च पण्डिता।
अद्दा चेव दलिद्दा च, सब्बे मच्चुपरायणा।।
अर्थ: तरुण, बुद्ध, मुर्ख, पण्डित, धनी तथा दरिद्र --सभी मरणशील है ।

इस प्रकार संसार में सभी नाशवान है, अनित्य है । जैसे आदमी बहुत विलाप करके भी जीवित नही रह सकता ,उसके लिये कोई बुद्धिमान मेधावी अपने आप को कष्ट क्यों दे ।इसलिए रोने-पीटने से मृत आदमी का पोषण नही होता ,रोना-पीटना निर्रथक है । जो धीर है ,बहुश्रुत है,इस लोक और परलोक को देखता है ,उसके हृदय और मन को बड़े भारी शोक भी कष्ट नही देते हैं । राम पण्डित के इस धर्मोपदेश को सुनकर सभी शोक रहित हो गए ।

तब भरत कुमार ने राम पण्डित को प्रणाम करके प्रार्थना की --"वाराणसी चलकर अपना राज्य संभालें ।" "तात! लक्खन कुमार और सीता देवी को ले जा कर राज्य का अनुशासन करो ।" "और देव !तुम ?" " तात ! मुझे पिता ने कहा था कि बारह वर्ष के बाद आकर राज्य करना ।मैं अभी गया तो उनकी आज्ञा का पालन न होगा ।अभी तीन वर्ष शेष है । बीतने पर आऊंगा ।" अतः जब भारत की शासन आधिकार अस्वीकार करते हैं तब राम पंडित अपने चरणों की पादुकाएं देकर कहते हैं जब तक मैं नही आता ये पादुकाएं राज्य संभालेगी।"

इन पादुकाओं के साथ-साथ भारत लक्ष्मण और सीता एवं अन्य लोग भरत के साथ लौट जाते हैं अमात्य इन पादुकोण के सामने राज कार्य करते हैं अन्याए होते ही पादुकोण में एक दूसरे पर आघात करती हैं और ठीक ठीक निर्णय होने पर वह शांत रहती हैं 3 वर्ष व्यतीत होने पर राम पंडित लौटकर अपनी बहन सीता से विवाह करते हैं। 16 वर्ष तक धर्म पूर्वक राज करने के बाद वह स्वर्ग चले जाते हैं।

नोट:- इस कथा का वर्णन रामायण के सबसे बड़े ज्ञाता माने जाने वाले फादर कामिल बुल्के जिन्हें भारतीय सरकार द्वारा कई बार सम्मानित किया गया है वह भी अपनी सुप्रसिद्ध पुस्तक  राम कथा मैं प्रमाण के रूप में इसी कथा को भी विशेष  स्थान देते हैं।

【कहाँ हैं राम 】-6

जैसा कि इससे पहले भी बताया जा चुका है पहनने रामायण राम कथा भी भिन्न-भिन्न है इससे पूर्व दशरथ जातक श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी बताया गया है इसी प्रकार उत्तर पुराण रामायण में श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी ही बताया गया है परंतु हम वर्तमान में सुप्रसिद्ध रामायण वाल्मीकि रामायण के द्वारा श्री राम के जन्म स्थान की खोज करेंगे !

【■श्री राम का जन्म स्थान ■】

【 बाल्मीक रामायण के अनुसार 】

बाल्मीक रामायण के अनुसार आयुद्धया की लंबाई 12 योजन अर्थात 144 किलोमीटर थी चौड़ाई 3 यौजन अर्थत 36 किलोमीटर है ।
देखें ....( बालकांड 5/6-7) 

ये जो आयुद्धया राज्य का क्षेत्रफल बताया गया है पहले इतने बड़े शहर भी नही हुआ करते थे ।  फिर भी रामायण के इस प्रसंग को सही भी मान लिया जाए तो देखना होगा कि इतना बड़ा शहर कौन सा है और साथ ही साथ उसे ही श्री राम की जन्म स्थली माना जायेगा ।  एक अन्य प्रसंग के अनुसार आयुद्वया से श्री राम के क जिस स्थान से सरयू नदी मैं अपना शरीर त्यागने हेतु गए थे वह स्थान सरहू नदी से डेढ़ योजन लगभग 18 किलोमीटर दूर था जहां श्री राम रहा करते थे और जब श्री राम को वनबास हुआ तो उनके भाई भारत ने इसी स्थान पे रह कर सारा राज कार्य संभाल था । देखें ....उत्तर कांड ११0/१0)

उपरोक्त प्रसंग से ये पता चला कि सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूर जो राज्य था वहीं श्री राम में आयुद्ध्यय राज की राजधानी है । वाल्मीक रामायण के एक अन्य प्रसन से पता चहता हैं कि भरत ने नंदीग्राम में रह कर राज काज संभाला था ।और यहीं पर राजा दशरथ (श्री राम के पिता ) का पूरा परिवार रहा करता था । देखें ..... बाल कांड- १/ ३८-39 एवं युद्ध 125/ 27.  अर्थात नंदी ग्राम वह स्थान। है जहाँ पर श्री राम का पूरा परिवार रहा करता था ।

जैसा कि उपरोक्त उदाहरण से पता चहलता ही कि सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूरी पर आयुद्ध्यय की राजधानी है । जहां पर श्री राम सिहासन पर विराजमान रहा करते थे ।अतः सरयू नदी से नंदीग्राम की लंम्बई भी 18 किलोमीटर दूर ही है ।  इस हिसाब श्री राम का जन्म स्थान नंदी ग्राम है जो सरयू नदी से 18 किलोमीटर दूरी पर है अतः वाल्मीकि रामायण के अनुसार बाबरी माजिद जहां बानी हुई है वो श्री राम की जन्म स्थली साबित नही होता है।  श्री राम का जन्म स्थान बाबरी माजिद के ढांचे वाला स्थान जिसे भगवाधारी राम की जन्म स्थली कहते हैं नहीं है बल्कि नंदी ग्राम है ।

इसीलिए सभी भक्तों से निवेदन है कि वो नंदीग्राम में श्री राम के जन्म स्थान को तलाश करें और बाबरी मस्जिद वाली जगह को राम का जन्म स्थान कहना बन्द करें या फिर इस बात का इक़रार करें कि उन्हें रामायण और राम से कोई मतलब नही है बल्कि उन्हें देश के मुसलमानों से ही दुश्मनी है।

【उत्तर पुराण एवं दशरथ जातक के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान 】

जैसा कि उत्तर पुराण के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी बताया गया है वहीं सबसे प्राचीन राम कथा दशरथ जातक के अनुसार भी श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी ही माना गया है ।  इसलिए सभी राम भाक्तों से अनुरोध है कि तमाम राम भक्त भगवान श्री राम का सही जन्म स्थान तलाश करें ।

【कहाँ हैं राम】-७

नोट:- केवल वयस्क  बंधुओं के लिए

विभिन्न रामायणों में वाल्मीकि रामायण का स्थान वर्तमान में अधिक उच्च है अतः हम केवल वाल्मीकि रामायण द्वारा  रामायण के चरित्र एवं श्री राम के के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे ।

[वाल्मीकि रामायण में अश्लीलता ]

पिछले अंक में हमने बताया था कि विभिन्न प्रकार की रामायण पाई जाते हैं और उसमें दशरथ जातक एवं उत्तर पुराण रामायण के बारे में बताया था जितनी भी रामायण पाई जाती हैं उनमें सबसे ज्यादा अश्लीलता की भरमार वाल्मीक रामायण में पाई जाती है जो कि अपना एक प्रमुख स्थान रखती है।  वाल्मीकि रामायण में अश्लीलता की भरमार है। रामायण मैं श्रंग ऋषि  का वर्णन मिलता है जो बेचारे अपने पिता की आज्ञा पालन के अतिरिक्त कुछ नहीं जानते थे उनके समय मैं जब अकाल पड़ा तो अंगदेश के राजा को ब्राह्मण पुरोहितों ने ये सलाह दी की गणिकाओं (वैश्याओं) द्वारा उन्हें लुभा कर जंगल से यहाँ लाकर अपनी पुत्री शांता से शादी करा दी जाए तो वर्षा हो जाएगी अत: ऐसा ही हुआ यही वही ऋषी हैं जिनके  अश्वमेघ यज्ञ द्वारा श्री राम का जन्म हुआ।

सविस्तार देखें (बालकाण्ड,सर्ग -10,11-12-13-14-15). पुत्रयेष्ठि यज्ञ  के लिए कौशल्या अर्थात श्री राम की माँ का चयन हुआ , 

नोट:-  अश्वनेघ यज्ञ को किसी अन्य लेख में समझाया जाएगा।
(देखें -रामायण, बालकाण्ड,चौदवां सर्ग, 33-34-35-36)

तपस्वी चूली जब तपस्या कर रहे थे उर्मिला की पुत्री सोमदा जो कुंवारी थी उनकी सेवा मैं रहती अत: महाऋषी चूली ने खुश हो कर कहा " मैं तुमसे प्रसन्न हूँ तुम्हारा क्या करूँ?" अर्थात तुम्हे क्या वरदान दूँ ? यह सुनकर वह बोली " मैं किसी की पत्नी नहीं हूँ आपकी शरण मैं आई हूँ आप पुत्र देने योग्य हैं"  अत: ऋषी चूली ने उस क्वारी गन्धर्वी स्त्री के साथ पुत्र उत्पन्न  किया (देखें- रामायण तैन्तीस्वा सर्ग, 15-16)

रामायण मैं महाऋषि गौतम द्वारा इंद्र एवं अपनी पत्नी अहिल्या को श्राप देने का वर्णन आया क्यों कि अहिल्या एवं इंद्र ने गौतम की अनुपस्तिथि मैं आपस मैं समागम(sexual intercorse) किया था। जो इस प्रकार है ...
इंद्र ! आश्रम मैं महाऋषि गौतम की अनुपस्तिथिति जान कर मुनि वेश धारण कर के आये और अहिल्या से बोले "हे सुन्दरी संभोग की इच्छुक  ऋतु काल की इच्छा नहीं करते हे सुन्दर कमर वाली! मैं तुम्हारे साथ सभोग करना चाहता हूँ" अत: अहल्या जो यह जान गयी थी कि मुनि के भेष मैं देवता इंद्र हैं फिर भी उसने संभोग करने की अभिलाषा की। (रामायण बालकाण्ड, उन्चास्वां सर्ग,17-19) 

संभोग के पश्चात अहल्या संतुष्ट मन से बोली 'हे सुरश्रेष्ठ आपने जो मेरे साथ संभोग किया मैं अपने आपको धन्य समझती हूँ अब आप यहाँ से शीघ्र ही चले जाइये" 

यह सुनकर इंद्र ने  हँसते हुए कहा " हे सुंदर नितंबों वाली मैं संतुष्ट हुआ अब मैं वहां जाता हूँ जहाँ से आया हूँ।" 
(बालकाण्ड, उनचास्वां सर्ग, 20-21)

पर देवता इंद्र और अहल्य को किया मालूम था के उसी समय महा ऋषी गौतम टपक जायेंगे अत: महा ऋषी गौतम ने दोनों को श्राप दिया जिससे इंद्र के अंडकोष धरती पर ही गिर गये। (रामायण, बालकाण्ड,  उनचास्वां सर्ग, 24-27-28-30)

विश्वा मित्र को धार्मिक ग्रंथों मैं बहुत बड़ा तपस्वी और उच्च मर्तबे वाला महाऋषि माना गया है यह ब्राह्मण नहीं थे परन्तु अपनी कठोर तपस्या के बल पर ऋषि पद प्राप्त करना चाहते थे,  परन्तु यह भी बेचारे सेक्स के मारे निकले । जब हजारों वर्षों की तपस्या के बाद देवताओं के द्वारा इन्हें उच्च ऋषि पद प्राप्त हुआ तो कुछ समय बाद मेनका नाम की अप्सरा ने अपना नग्न शरीर दिखा कर इनकी सारी तपस्या भंग कर दी वर्णन इस प्रकार है।
 
"इसके बाद(वर मिलने के बाद) बहुत समय बीत जाने पर मेनका नाम की परम सुन्दरी तालाब मैं स्नान करने आई अत: विश्वा मित्र ने काम भावना के वशीभूत हो कर कहा " मुझ काम के मारे पर कृपा करो और मेरे साथ आश्रम मैं रहो। देखें  ( त्रेसठवां सर्ग, मेनका निर्वास,4-5)

अत: यही मेनका दस वर्ष तक विश्वा मित्र के साथ उनकी कुटिया मैं रहती है और दस वर्ष तक विश्वामित्र मेनका के साथ अवैध संबंध  बनाते हैं और दस वर्षों तक मेनका के साथ संभोग का आनंद उठाने के बाद इस ख्याल से मेनका को विदा कर देते हैं के यह देवताओं की कोई चाल है। ( मेनका निर्वास, 6-10, 11-13)

विश्वामित्र का यह शक बिलकुल सही था क्यों कि चौसाठवां  सर्ग मैं इंद्र अप्सरा रंभा से अश्लील हरकतें करकेविश्वामित्र को लुभाने की बात कहते है रंभा इंद्र से क्या कहती है सुनिए  "बुद्धिमान इंद्र द्वारा इस प्रकार कहने पर रंभा लुज्जित हुयी औए हाथ जोड़ कर इंद्र से बोली:  हे सुरपति । महामानु विश्वामित्र भुत भयानक हैं वह मुझपे संदेह एवं क्रोध करेंगे (1-3)  

लेकिन इंद्र ने रंभा को मशवरा दिया कि वेह अपने आपको अति सुन्दर बना कर विश्वामित्र के सामने पेश करे ( रामायण, रंभा शाप, 4-7)

राम के भाई भरत जब श्री राम की खोज मैं ऋषी भारद्धाज के पास पहुंचे तो भरत की सेना के सत्कार के लिए भारद्धाज ने देवताओं से आग्रह करके स्त्रीयों को बुलाया जिन्होंने सेना का खूब मनोरंजन किया रामायण कहती है
" वन मैं बीस हजार स्त्रीयां आयीं जिनको देखते ही पुरुष पागल के समान हो जाएं, अलंबुषा ,मिस्रकेशी ,पुन्डरीका एवं वामना नामकी सुन्दर अप्सराएं भारत के सामने नेर्त्य करने लगीं। (अयोद्ध्याय कांड, 45-47)

रामायण आगे कहती है:- इसके बाद भूखे लोगों ने अपनी इच्छानुसार मांस खाए एक एक सेनिक के हिस्से मैं आठ आठ स्त्रियाँ आयीं जिन्होंने शराब पिलायीं सैनिकों को नहलाया और विहार किया। (अयौद्ध्याय कांड, एक्क्यन्वा सर्ग 52-54)

वाल्मीकि रामायण के रचयिता तनिक भी अश्लीलता पूर्ण वर्णन से बचते हुए नजर नहीं आते अतः वर्णन इस प्रकार करते हैं। रावण ने सीता से कहा " हे सुन्दर जाँघों वाली तुम्हारे दांत समान नुकिले श्वेत चिकने हैं, तुम्हारी जांघे भरी हुयी एवं टाँगे हाथी की सूंड के समान हैं, तुम्हारे स्तन ऊँचे गोल,एक दुसरे से मिले हुए, सुडोल, मौटे, नुकीले, सुन्दर, चिकने, ताड़ (कठोर फल) के समान आकर्षक हैं। तुम सुन्दर केशों वाली एवं आपस मैं सटे हुए स्तनों वाली हो। तुम्हारी कमर इतनी पतली है कि मुट्ठी मैं आ जाये। 
(रामायण,अरण्य काण्ड, छियालस्वां सर्ग, 16- 18 ,19-22)

इसी प्रकार का वर्णन अन्य स्थान पर इस प्रकार किया गया है 
जब हनुमान लंका पहुंचे तो उन्होंने वहाँ जिन स्त्रीयों को देखा जिसे रामायण मैं ऐसे बयान किया गया है "हनुमान ने रात मैं पतियों की बाहों मैं उनकी पत्नियों को देखा कुछ को अपने पतियों की गौद मैं काम की स्तिथिति मैं देखा। कुछ स्त्रीयों को हनुमान ने नंगा भी देखा जो उत्तम रंग के शरीर वालीं थीं। (देखें-सुन्दरकाण्ड,5वाँसर्ग,17-18-19-20)

रामायण मैं रावण की पत्नियों का वर्णन करते हुए लिखा है, " कुछ पत्नियों के वस्त्र अपने शरीर से हटे हुए थे कुछ के हार उनके स्तनों के बीच मैं सोये हुए हंसों के समान जान पड़ते थे।" (रामायण सुन्दर काण्ड, 9वां सर्ग, 46-47-49)

रामायण कहती है कि एक बार सीता मय्या के मन मैं यह विचार आया कि मेरा तुम्हारी पत्नी रहना बेकार है वो कहतीं हैं के मेरे पीछे " तुम राम बड़ी बड़ी आँखों वाली स्त्रीयों से संम्भोग करोगे (सुन्दर कांड, 28वाँ सर्ग, 13-14)

इसी बात को सोच कर सीता मय्या अपनी चोटि से गला घोंट कर मरने का इरादा करतीं हैं  इस दुखद घटना के वर्णन को भी बाल्मिक कमुक बनाने से नहीं चूकते " फिर इस बाद समस्त कोमल अंगों वाली सीता पेड़ की शाख पकड़ के खड़ी हो गयी।  (सुन्दर काण्ड, 28वां सर्ग, 17-18)

आगे रामायण कहती है सीता की परस्पर सटी हुयी टांगों मैं से हाथी की सूंड के समान मोटी और अति सुन्दर बायीं जांघ फड़क कर मानो यह कह रही थी कि राम सामने ही खड़ें हैं। (सुन्दर काण्ड 3-4)

(14) हनुमान जो इसी समय वहां आ जाते हैं वो भी सीता मय्या के बारे पूछते हैं के वह कौन हैं तो वह भी सीता के शरीर की ही तरफ करके पूछते हैं (देखें- सुन्दर काण्ड, 33वां सर्ग, 3-4-5-7) हनुमान जी जो सीता को अपनी माँ मानते थे कई जगह उन्होंने सीता मय्या के लिए सुन्दर अंगों वाली सुन्दर यौवन वाली कह कर ही बात की है  यह हनुमान जी भी कोई आम क्रिया से पैदा नही हुए थे बल्कि इनकी माँ से  मरुत देवता जिन्हें वायु देवता भी कहते हैं,  ने बिना शादी के पैदा किया था। ऐसा कब हुआ देखिये
" पर्वत पे खड़ी हुयी अंजना (हनुमान जी की माता) के वायु देव ने धीरे धीरे उसके वस्त्रों को उतार कर निर्वस्त्र कर दिया उसके बाद मरुत ने अन्जना की गोल-गोल परस्पर सटी हुई जांघें, बड़े बड़े एक दुसरे से मिले हुए स्तन, विशाल नितंबों एवं सुन्दर मुख को देखा उस भारी -भारी नितंबों वाली, क्षिणकटी वाली को देखकर मरुत काम मोहित हो गए और पवन देव ने अपनी विशाल भुजाओं मैं भर लिया।  (रामायण , 66वां सर्ग, 13-15,)

इसके बाद कामवासना का खेल चलता हनुमान की माँ सिर्फ इतना ही कह पाती है कि "यह कौन मेरा कोमार्य भंग कर रहा है?" 

वाल्मीकि रामायण के रचयिता कुछ सीता माता से किस प्रकार के शब्दों द्वारा अपनी प्रशंसा करवाते हैं यह भी अति अश्लीलता की श्रेणी में रखा जाएगा

" मेरी पलकें शंख के आकार की,मेरी भौंहें मिली हुई और बाल काले एवं पतले हैं। मेरी दोनों जांघें गोल हैं जिन पर तनिक भी बाल नही हैं वो चिकनी हैं। मेरे हाथ , ,पैर , एवं जांघें सुडोल और उँगलियाँ बराबर हैं । मेरे दोनों स्तन(boobs) आपस मैं सटे हुए एवं बड़े बड़े हैं, मेरे इन दोनों स्तनों के चूचक(nipples) भीतर की और धंसे हुए हैं। मेरी नाभी गहरी और सामने से दिखाई देती है। मेरी छाती एवं चूतड़ उठे हुए  उभरे हुए हैं।" (रामायण, युद्धकाण्ड, 49वां सर्ग, 10-11) 

【कहाँ हैं राम】8(अ)

            (भाग-2 राम चरित्र)

इससे पूर्व वाल्मीकि रामायण में अश्लील प्रसंगों पर पे प्रकाश डाला जा चुका है परंतु पाठकों को बता दें कि हमें उस मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तलाश है जो भारत वासियों के मन मस्तिष्क में विचरण करते हैं ।

【भगवान् श्री राम के चरित्र  पर एक द्रष्टि:-】

भगवान् श्री राम राजा दशरथ के पुत्र एवं कौशल्या के गर्भ से उत्पन्न हुए थे। भगवान् की उपाधि प्राप्त महापुरषो मैं श्री राम से अधिक विवादित कोई चरित्र देखने को नहीं मिलता है इनके जन्म को लेकर भी बहुत सी शंकाएं पाई जाती हैं (इससे पूर्व उनके जन्म स्थान संबंधित प्रमाण दिए जा चुके हैं।) 

इन्हें विष्णु का  अवतार माना गया है वाल्मीकि तो राम को विष्णु का अर्धभाग मानते हैं।
"विष्णुरर्धं महाभाग:" 
अब थोड़ा इनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला जाये।

(श्री राम बहादुर नहीं थे:-)
भगवान् श्री राम को उनके भक्तों द्वारा वीर योद्धा कहा जाता है क्यों कि वह महाबली रावण से अपनी पत्नी सीता को छुड़ा लाये थे वैसे अगर देखा जाए तो अपनी पत्नी को किसी पापी के चंगुल से छुड़ा लाना हर पति का कर्तव्य है 

श्री रामकी बहादुरी के वृतांत वाल्मीकि रामायण में इस प्रकार हैं ।

1-अरण्य वन मैं विराट रक्षस ने युद्ध के दौरान दोनों भाइयों (राम, लक्ष्मन) को बालकों की तरह उठा कर अपने कन्धों पर बिठा लिया
(अरण्य काण्ड,/24-25)

2- युद्ध मैं पहली ही बार मेघनाथ के हाथों दोनों भाई अचेत हो गये तब सचेत होने पर श्री राम ने रोते हुए कहा 
"लक्ष्मन यदि तुम जीवित न रहे तो मैं अपने प्राणों का परित्याग कर दूँगा मुझ जैसे दुष्कर्मी अनार्य को धिक्कार है जिसके कारण लक्ष्मन मरे हुए के समान बाण शय्या पे पड़े हुए हैं
(किष्किन्धा 049/7-12)

3- एक एन्य स्थान पर श्री राम ने कहा :- 
" मेरी स्त्री हर ली गयी है इसलिए पानी से गली हुई नदी के तट के समान मैं कष्ट पा रहा हूँ मेरा महान शत्रु रावण भी मुझे अजय
(जिसे जीता न जा सके) सा प्रतीत हो रहा है।
(किष्किंधा 0 ,29/ 58-59)

4- बाली को श्री राम ने कपट से मार था।
(भगवान् श्री राम का धर्म का पालन )
अरण्य वन मैं श्री राम अहिंसा करते जो कि उनके धर्म के विरुद्ध था अत: सीता ने राम को समझाते हुए कहा:-
"आर्य पुत्र आप महान पुरुष हैं परन्तु अपनी सुक्ष्म विधि से आप अधर्म को प्राप्त हो रहे हैं दूसरों के प्राणों को हर लेना भयंकर दोष है वही दोष आप कर रहे हैं अत: हमें देश धर्म का पालन करना चाहिए। अत: यहाँ के अहिंसामय धर्म का पालन ही हमारा कर्तव्य है। देखें
(अरण्य काण्ड,9/ 2-9,27)

बाली को श्री राम ने कपट से इसलिए मार था कि वह अपने छोटे भाई की पत्नी से सहवास किया करता था स्वं श्री राम ने बाली से उसे मारने का यही कारण बताते हुए कहा था कि तुम अपने छोटे भाई की पत्नी से सहवास करते हो जो तुम्हारी पुत्र वधु के समान है। परन्तु यही सुग्रीव जब अपनी माँ समान भाभी के साथ अवैध संबंध बनाता है तो श्री राम लालच के मारे कुछ नहीं कहते ।  बल्कि यह कहते हैं ......
" सुग्रीव मंत्रियों तथा परिजनों सहित क्रीड़ा जाती आमोद प्रमोद मैं फंस कर विधि पय पदार्थों का सेवन कर रहा है....वह हम पर दया नहीं करता।
( देखें--किष्किंधा0  -30/79)

राम एवं लक्ष्मन दोनों भाई जानते थे कि सुग्रीव भी अपनी भाभी के साथ प्रतिदिन भोग किया करता है क्यों कि जब लक्ष्मन सुग्रीव से मिलने उसके पास गये तो वानरों ने लक्ष्मन के आने की खबर दी उस समय सुग्रीव अपनी भाभी के साथ यौन संबंध स्थापित कर रहा था 
देखें (किष्किंध0 31/22)

अत: इस संबंध मैं लक्ष्मन से स्वयं सुग्रीव की भाभी तारा ने  कहा.....
 "हे लक्ष्मन सुग्रीव संभोग मैं मस्त होकर मेरे ही पास थे काम के आवेश मैं उन्होंने अपनी सारी लज्जा त्याग दी है उन्हें अपना भाई समझ कर क्षमा करें। धन्य हों ऐसे भगवान् जो सब जान कर भी चुप रहें और धन्य हो ऐसी स्त्री जो अपने देवर के संभोग किये जाने पर उसे क्षमा की मांग करे।
( देखें-रा0किष0 33/56)

【 कहाँ हैं राम 】 - 8( ब)

Note:- इससे पूर्व अंक में भी भगवान श्री राम का महिमामंडन किया गया है उसी श्रृंखला को  आगे बढ़ाते हुए कुछ और विशेषताओं की ओर ध्यान अंगित किया जा रहा है।  

(भगवान् श्री राम स्वार्थी थे:-)
श्री राम स्वार्थी चरित्र के स्वामी थे क्यों कि उन्होंने बाली का वध जिस अपराध के लिए किया उस अपराध के लिए सुग्रीव का वध नहीं किया गया था आखिर क्यों ???

इसका कारण दरअसल यह है कि ......
बाली एक महान युद्धा था उसने रावण तक को हरा कर उसका मित्र बन गया था अत: हो सकता है कि श्री राम को यह खतरा हो कि कहीं बाली रावण की सहायता न करे अत: कपट से राम ने बाली का वध कर दिया और इसको सही साबित करने के लिए बाली पर झूंठा आरोप लगा दिया गया क्यों कि बाली का भाई सुग्रीव जो अपनी भाभी का भोग किया करता था राम को यह बताता है
" बाली ने हमेशा आर्य भाव और धर्म की रक्षा की और मैंने काम क्रोध और चतुराई का परिचय दिया
(देखें--रा0किष0;24/12)

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि श्री  राम ने अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए एक महान योद्धा का क़त्ल किया।

(भगवान् राम संतान पैदा करने मैं सक्षम नहीं थे।) 
श्री राम अपने पिता की भांति ही संतान उत्पन्न करने मैं सक्षम नहीं थे रामायण के अरण्य कांड 47/4  कहा गया है कि श्री राम बारह वर्षों तक मय्या सीता के साथ अयुद्धया मैं रहे और इतने वर्षों मैं उनसे कोई संतान उत्पन्न नही हुई थी अत: इससे सिद्ध होता है कि वह संतान उत्पन्न नहीं कर सकते थे।

बनवास से पूर्व सीता ने श्री राम से कहा था
"श्री राम मेरे पिता जनक ने आपको जमाता(दामाद) के रूप मैं पाकर कभी यह नहीं सोचा होगा के आप केवल शरीर से ही पुरुष प्रतीत होते हैं कलाप  से तो स्त्री ही हैं। 
(रा0, अयो0,30/3)

श्री राम जातिवाद के समर्थक थे:-
श्री राम को रामायण मैं ही आर्य एवं आर्य पुत्र कहा गया है हम यहाँ आर्य शब्द की विवेचना नहीं करना चाहते परन्तु इतना ज़रुर बता दें कि श्री राम वर्ण व्यवस्था के समर्थक थे अत: उन्होंने शंभूक ऋषि को इसलिए क़त्ल कर दिया कि वह शूद्र हो कर उनके राज्य मैं तपस्या कर रहे थे।
( उत्तरकाण्ड 74/28 से उत्तरकाण्ड 76/14)

श्री राम का सीता प्रेम:- 
अक्सर श्री राम के भक्तों द्वारा श्री राम को सीता के प्रति प्रेम  को दर्शया जाता है परन्तु श्री राम तो सीता से कुछ और ही कहते हैं देखें
" तुम्हें पाने के लिए मैंने युद्ध मैं विजय प्राप्त नहीं की बल्कि सदाचार की रक्षा,  सब और फैले अपवाद और वंश पर लगे कलंक को धोने के लिए मैंने यह सब किया है।
(रामायण,युद्ध काण्ड, 115)

(श्री राम शराब पीते थे:-)
श्री राम को जब यह पता चला कि सीता माँ बन्ने वाली हैं तो उन्होंने एक ऐसी महफ़िल जमाई जिसमे नर्तकाओं ने शराब पी कर नाच किया श्री राम ने शराब पी और माता सीता को भी शराब पिलाई इसका वर्णन उत्तरकाण्ड 42/18-25  तक फैला हुआ है।
  

【 *कहाँ हैं राम-१०*】

[ *संपूर्ण राम कथा विरोधाभास के घेरे में* ]

वाल्मीकि सीता स्वयंवर का  उल्लेख नहीं करते वाल्मीकि के अनुसार राम ने जनक के राज्य से गुजरते समय धनुष तोड़ा जिसके कारण राजा जनक ने सीता का विवाह राम से कर दिया परंतु तुलसी के राम चरित्र मानस के अनुसार जनक स्वयंवर के लिए विशेष समारोह का आयोजन करते हैं इसमें रावण सहित सभी राजाओं और राजकुमारों को वहां आमंत्रित किया जाता है और राम वहां पर अचानक आ जाते हैं। समारोह में से पहले सीता से मिलते हैं और एक दूसरे के  प्रेम-पाश मैं बंध जाते हैं। इस घटना को सीता की एक बड़ी कमजोरी के रूप में देखना चाहिए क्योंकि तत्कालीन परंपरा व रीति-रिवाजों के अनुसार वह किसी भी व्यक्ति से जब तक कि वह धनुष ना तोड़ दे प्रेम नहीं कर सकती । सीता से विवाह के संबंध में इस तरह की कोई भी घटना का वर्णन दशरथ जातक में नहीं मिलता । बल्कि दशरथ जातक सीता को राम की बहन बताता है जिसके अनुसार राम अपनी सगी बहन सीता से विवाह करते हैं!  इसी प्रकार राम जी के जन्म को लेकर भी भिन्न-भिन्न प्रसंग सामने आते हैं !

वाल्मीकि रामायण के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या बताया जाता है परंतु अध्यन करने पर पता चलता है कि श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या नहीं बल्कि नंदीग्राम से 16 योजन दूर कोई स्थान है जिसे आजमगढ़ के आसपास का होना चाहिए फिर भी अयोध्या को श्रीराम का जन्म स्थान मान लिया जाए तो सबसे प्राचीन रामकथा  *दशरथ जातक* के अनुसार श्री राम का जन्म स्थान वाराणसी सिद्ध होता है उसी प्रकार उत्तर पुराण रामायण के अनुसार भी श्रीराम का जन्म स्थान वाराणसी सिद्ध होता है।( इसके प्रमाण पूर्व लेखों में आ चुके हैं) इसी तरह वाल्मीकि रामायण के अनुसार राज दरबार में षड्यंत्र रचे जाने का संकेत मिलता है जो कि श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर होता है। इसमें भी विरोधाभास पाया जाता है तथा रामायण का प्रसिद्ध कांड जिसका संबंध सीता हरण से है उसमें भी काफी विरोधाभास मिलता है जैसे सीता हरण के प्रसंग में वाल्मिक लक्ष्मण रेखा का वर्णन करते हैं परन्तु तुलसीदास रामचरितमानस में इस ओर कोई संकेत नहीं करते। बाल्मीकि के अनुसार सीता के हाथों अपमानित एवं आरोपित होकर लक्ष्मण जब राम को ढूंढने चले जाते हैं तो रावण सन्यासी का रूप धारण करके आता है सीता उनका स्वागत करती हैं दोनों अपने अपने कुल परिवार के बारे में बताते हैं रावण सीता के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन करता है और साथ चलने को कहता है परंतु सीता के इनकार करने पर रावण बलपूर्वक उसे हर ले जाता है जिसका वर्णन तुलसीदास के राम चरित्र मानस में इस प्रकार है कि राम के पीछे जाने से पूर्व लक्ष्मण एक रेखा खींच देते हैं सन्यासी के भेष में आए रावण को भिक्षा देने के लिए सीता जी जब उस रेखा को पार करके बाहर आती हैं तो रावण उन्हें उठा ले जाता है।

इसी प्रकार शबरी के झूठे बेर खाने का वर्णन भी वाल्मीकि रामायण में नहीं मिलता वाल्मीकि रामायण के अनुसार जहां सीता माता राजा जनक की अनियोजित पुत्री हैं तो अन्य रामायण में खुद रावण की पुत्री के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिस राम को मर्यादा पुरुषोत्तम एवं पवित्रता के उच्च शिखर पर बैठाया जाता है वहीं राम की जन्मभूमि माने जाने वाली अयोध्या में ऐसे भजन गाने के भी प्रमाण मिलते हैं जो खुद राम की छवि को कलंकित करते हैं राम भक्ति शाखा के केंद्र अयोध्या में राम को प्रच्छन रूप से अति भोग विलासी दिखाया गया है आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अपनी *हिंदी साहित्य का इतिहास* में ऐसे कुछ भजन उद्धृत किए हैं इनमें से एक भजन यहां प्रस्तुत किया जाता है।

" *हमारे पिय ठाड़े सरजू तीर* ।
*छेड़ि लाज मैं जाए मिली जहां खड़े लखन के बीर* ।
*मृदु मुस्काय पकरि कर मेरो खैंचि लियो तब चीर*।
*झाऊ वृक्ष की झाड़ि भीतर करने लगे रति धीर* ।।
अर्थात
" मेरे प्रिय सरयू के तट पर खड़े हैं मैं लाज शर्म छोड़कर वहां पहुंची जहां लक्ष्मण के बड़े भाई खड़े थे मृदु मृदु मुस्कुराकर मेरी बाह पकड़ कर कपड़े उतार दिए फिर झाऊ वृक्ष की झाड़ियों में ले जाकर रतिक्रिया की"
( श्री रामवतार भजन तरंगिणी से -  आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा हिंदी साहित्य का इतिहास राम भक्ति शाखा के अंतिम पृष्ठ पर उद्धत)

अतः श्री राम को समझने के लिए जब हम राम कथाओं का अध्यन करते हैं तो हमें बहुत से  विरोधाभास देखने को मिलते हैं। इस बड़ी विविधता पूर्ण और प्राय विरोधाभास उसे पूर्ण उपाख्यानो की फैक्ट्री से जनमानस में राम की अस्थिर छवि बन जाती है इस छवि की रूप रेखाएं अपरिभाषित, अस्पष्ट ,असीमित हैं अतः किसी व्यक्ति के मस्तिष्क में रामायण की कोई छवि विशेष गलत या सही है । राम और उसके कार्यों की तस्वीर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में एक शहर से दूसरे शहर में एक गली से दूसरे गली में और यहां तक कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बिल्कुल भिन्न पाई जाती है। हम कह सकते हैं रामायण का हर उपाख्यान हर पात्र का वर्णन भारत के विभिन्न भागों में विभिन्न पाया जाता है एवं विभिन्न रामायण में भिन्न-भिन्न राम कथाओं का वर्णन मिलता है इस स्थिति में हम उस राम को प्राप्त नहीं कर पाते हैं जिसका बखान जनमानस की ज़बान  पर पाया जाता है।  इस स्थिति में हम अंधकार में भटकते हुए उस राम को तलाश करते हैं और यह कहने पर मजबूर हो जाते हैं कि जिस राम की हमको तलाश है वह.......

No comments:

Post a Comment

पौराणिकों से 31 प्रश्न।

संसार के पौराणिक विद्वानों से 31 प्रश्न-आचार्य डॉ श्रीराम आर्य हम अपने पौराणिक विद्वानों से कुछ प्रश्न चिरकाल से करते चले आ रहे है, जिनका उत...